पाकिस्तान की Google, Wikipedia को धमकी, ‘ईशनिंदात्मक कंटेंट हटाओ वरना होगी कार्रवाई’

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने गूगल और विकीपीडिया को इस्लाम के बारे में अपमानजनक और ईशनिंदात्मक कंटेट को लेकर धमकी दी है। पाकिस्तान की नियामक संस्था पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी (पीटीए) ने इन माध्यमों से इस्लाम या इस्लाम के पैगम्बर के बारे में विवादित सामग्री तुरंत हटाने को कहा है। पीटीए ने विकीपीडिया पर मिर्जा मसरूर अहमद के पेज के बारे में भी आपत्ति की जिसमें उन्हें इस्लाम का खलीफा बताया गया है। मिर्जा मसरूर अहमद अहमदिया मुस्लिम समुदाय के नेता हैं और पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय के मुसलमान के तौर पर मान्यता…

इंडिया गेट को मिला एक अनोखा ‘मॉर्डन बीट बूथ’, आपात स्थिति में पुलिस से कर सकते आसानी से संपर्क

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी का इंडिया गेट देखने पहुंचने वाले पर्यटक अब किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से आसानी से संपर्क कर सकते हैं। नए साल के आगमन से पहले एक मॉर्डन बीट बूथ की शुरुआत की गई है, जिसमें सार्वजनिक घोषणा प्रणाली, जागरूकता संदेशों और सौर पैनल के प्रदर्शन के लिए एलईडी पैनल भी है। इसकी शुरुआत शनिवार को युद्ध स्मारक में उद्घाटन किया गया। बूथ वाटर प्रूफ, फायर प्रूफ, डस्ट प्रूफ और यहां तक तोड़फोड़ से भी रहित है। विशेष सीपी कानून और व्यवस्था (दक्षिण क्षेत्र) सतीश…

कृषि कानूनों के विरोध में RLP ने भी छोड़ा NDA का साथ, अकाली दल व शिवसेना की राह पर चले हनुमान बेनीवाल

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के विरोध में सांसद एवं आरएलपी अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने एनडीए से अलग होने की घोषणा कर दी है। अकाली दल के बाद यह दूसरी पार्टी है, जो कृषि कानून के खिलाफ एनडीए से अलग हो गई है। हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को NDA से अलग होने की घोषणा की। राजस्थान के अलवर जिले के शाहजहांपुर में किसान रैली को संबोधित करते हुए बेनीवाल ने कहा, ” मैं राजग के साथ ‘फेविकोल’ से नहीं चिपका हुआ हूं। आज, मैं खुद को राजग…

गांधी परिवार पर बरसीं ईरानी, बोलीं- अगले 2024 लोकसभा चुनाव में रायबरेली से भी होगी विदाई

अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली से भी गांधी परिवार की विदाई हो जाएगी। अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर यहां आईं ईरानी ने आज दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ नवोदय विद्यालय, गौरीगंज में 79.59 करोड़ रुपये लागत की 67 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। ईरानी ने इस अवसर पर कहा, ‘‘राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली देते…

प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल को याद दिलाया पुडुचेरी, कहा- दिल्ली में बैठे कुछ लोग मुझे लोकतंत्र का पाठ पढ़ा रहे हैं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर के निवासियों के लिए आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत करते हुए DDC चुनावों के परिणाम का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में इन चुनावों ने ये भी दिखाया कि हमारे देश में लोकतंत्र कितना मजबूत है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये चुनाव उन लोगों के लिए आइना है, जो दिल्ली में मुझे हर दिन लोकतंत्र सीखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग मुझे लोकतंत्र पर भाषण देते हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद…

PMJAY : पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में लॉन्च की आयुष्मान भारत योजना, करा सकेंगे 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज, 21 लाख परिवार होंगे लाभान्वित

न्यूज़ डेक्स। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (दिसंबर 26, 2020) को जम्मू कश्मीर में आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सेहत की शुरुआत की, जिसे पीएम-जय योजना भी कहा जाता है। इस योजना के तहत प्रदेश में रहने वाले 21 लाख लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुँचेगा। सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना के आधार पर इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी कहा कि DDC चुनावों के बाद यहाँ त्रिस्तरीय लोकतंत्र की स्थापना हुई है। Ensuring top quality healthcare for the people…

पीएम मोदी के 6 साल के शासन ने जम्मू कश्मीर में शांतिपूर्ण माहौल दिया : केंद्रीय गृह मंत्री शाह

जम्मू। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि 2014 से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छह साल के शासन को 1990 के बाद से जम्मू कश्मीर के इतिहास में सबसे शांतिपूर्ण अवधि के रूप में याद किया जाएगा। शाह ने शांतिपूर्ण और पारदर्शी जिला विकास परिषद (DDC) चुनावों के आयोजन के लिए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और उनके प्रशासन की तारीफ की तथा जम्मू कश्मीर की जनता को आश्वासन दिया कि मोदी द्वारा किये गये सभी वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री…

गृह मंत्री अमित शाह ने असम में मेडिकल कॉलेज और विधि कॉलेजों की रखी आधारशिला

गुवाहाटी। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को असम में एक मेडिकल कॉलेज और नौ विधि संस्थानों की शनिवार को आधारशिला रखी। इसके अलावा उन्होंने राज्य की अपनी यात्रा के दौरान दो अन्य परियोजनाओं की शुरूआत की। इन सभी चारों परियोजनाओं की शुरूआत यहां अमिंगांव में कुमार भास्कर बर्मन क्षेत्र से की गई। इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री रामेश्वर तेली, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत विश्व सरमा और अन्य लोग मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री ने गुवाहाटी के…

रिपोर्ट में खुलासा : कोरोना काल के लॉकडाउन में बढ़ी कंडोम और रोलिंग पेपर की मांग, रात की तुलना में दिन में अधिक खरीददारी

नई दिल्ली। कोरोना लॉकडाउन के कारण से कई महीनों तक लोग अपने-अपने घरों में बंद रहे। इस बीच भारतीयों ने रात की तुलना में दिन में कंडोम की अधिक खरीददारी की है। वहीं, रोलिंग पेपर की खरीदारी में भी इजाफा दर्ज किया गया है। Dunzo ऐप की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। ऐप के माध्यम से दिन की तुलना में रात को तीन गुना अधिक खरीदारी की गई है। अकेले हैदराबाद में 6 गुना उछाल देखा गया है। वहीं चेन्नई में 5 गुना, जयपुर में चार गुना अधिक लोगों…

राहुल गांधी ने Video शेयर कर दिखाया किसानों का दर्द, बोले- ‘मिट्टी का कण-कण गूंज रहा है, सरकार को सुनना पड़ेगा।’

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले एक महीने से जारी किसान आंदोलन को कई विपक्षी दलों का भी समर्थन मिला है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान आंदोलन को लेकर कई मोर्चों पर मोदी सरकार को घेरा है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले राहुल ने हाल ही में अपने ट्विटर (Twitter) पर एक वीडियो शेयर कर किसानों की बात सरकार के कानों तक पहुंचाने की कोशिश की है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मिट्टी का कण-कण गूंज रहा…