सांसद पाटले ने किया कौशल रथ को रवाना

0

सांसद पाटले ने किया कौशल रथ को रवाना

जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ में कोसा, कांसा, कंचन की नगरी चांपा के भालेराव मैदान में आयोजित तीन दिवसीय हसदेव लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेला के पहले दिन कल 30 जनवरी को जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले ने कौशल रथ को हरी झण्डी दिखाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर जांजगीर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री नारायण चंदेल, नगर पालिका परिषद चांपा के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रदीप नामदेव सहायक कलेक्टर एवं चांपा अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री राहुल देव मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि कौशल विकास योजना के तहत कौशल विकास योजना का प्रचार-प्रसार शिक्षित बेरोजगार युवाओं को चिन्हांकित कर उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए कौशल रथ को रवाना किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.