कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने स्कूली बच्चो को आगे बढऩे और उच्च पदो पर जाने के दिये गूर

0

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने स्कूली बच्चो को आगे बढऩे और उच्च पदो पर जाने के दिये गूर

जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ में कोसा, कांसा, कंचन की नगरी चांपा मेे आज 30 जनवरी से तीन दिवसीय हसदेव लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर स्कूली बच्चो के लिए यूथ केरियर फेस्टिवल का आयोजन किया गया।

यूथ फेस्टिवल में कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़, जिले के पुलिस अधीक्षक श्री आर.एन. दास और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने बच्चो को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे और भविष्य में उच्च पदो पर जाने के लिए टिप्स दिये। उन्होंने बच्चो को प्रतियोगी परीक्षाओ में योजना बद्ध तरीके से सफलता आर्जित करने के गूर भी बताये। इस अवसर पर आईआईटी कानपुर के श्री देेवश चौबे, खडग़पुर के श्री अर्जुन करमाकर, चेन्नई के श्री इन्द्रजीत महतो और जांजगीर-चांपा जिले के श्री डॉ. सुरज यादव ने सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्नोत्तरी तथा बच्चो को कैरियर चुनाव के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। उन्होंने बच्चो को रूचि के अनुसार कैरियर का चुनाव करने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित भी किया। इस अवसर पर नगर पालिका चांपा के अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री विषभ राठौर, सहायक कलेक्अर श्री राहुल देव, नगर पालिका चांपा के पार्षदगण सहित विभिन्न स्कूलो के छात्र-छात्राए मौजूद थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों