कॉलेज में एबीवीपी का हंगामा

0

कॉलेज में एबीवीपी का हंगामा

बेमेतरा। बेमेतरा जिले के बेरला कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने अनियमितता को लेकर हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गई और छात्रों को शांत कराया. जिसके बाद एसडीएम मामले की जांच करने और जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपने का आश्वासन दिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्रों से फार्म के नाम पर 2 रुपए के फार्म को 50 रुपए में दिया जा रहा है. इस मामले में पहले भी छात्रों द्वारा शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. वहीं कॉलेज परिसर में गंदगी फैली हुई और इसी प्रदूषण के बीच छात्र पढ़ाई करने को मजबूर है. जिसका निराकरण नहीं किया जा रहा है. इन तमाम मांगों लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने कॉलेज के सामने ही जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों