कांग्रेस जनों ने किया गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण

0

कांग्रेस जनों ने किया गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण

बालोद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को बालोद नगर के कांग्रेसी जनों ने कांग्रेस भवन बालोद में एवं गांधी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

कांग्रेस जनों द्वारा माल्यार्पण पश्चात कांग्रेस भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जहां पर कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी को याद किया और राष्ट्रहित में उनके बलिदान का बखान किया गया नगर जि़ला कांग्रेस अध्यक्ष दुबे ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने पूरे राष्ट्र को एक नहीं रहा तो दिखाई है साथ ही आजादी में उनका एक अलग योगदान रहा उन्होंने सत्य और अहिंसा का रास्ता अपनाया जिसके बलबूते पर देश को आजादी मिली आज हमें उनके अनुसरण की आवश्यकता है ताकि समाज में परिवर्तन आ सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.