जिसमें टैलेंट है उसे छतीसगढ़ में कोई रोक नही सकता-बघेल

0

जिसमें टैलेंट है उसे छतीसगढ़ में कोई रोक नही सकता-बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही छात्र संघ चुनाव होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन बात के संकेत दे दिए है। रायपुर में आयोजित एनएसयूआई के सम्मलेन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होने एनएसयूआई कार्यकर्ता में जोश भरा। उन्होंने पर मंच पर मौजूद देवेंद्र यादव और विकास उपाध्याय की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आज एनएसयूआई के दो नेता विधायक है। उन्होंने युवाओ से कहा यह छत्तीसगढ़ आपका है, इसका भविष्य भी आपको ही गढऩा है तो तैयार हो जाइए जिसमें टैलेंट है उसे छतीसगढ़ में कोई रोक नही सकता।

बघेल ने कहा कि छात्रों से पूछा इस बार छात्रसंघ का चुनाव होना चाहिए कि नही होना चाहिए? बहुत लोगो के खिलाफ धाराएं लगी है। राहुल जी के सिपाही लाठी खाते रहे जेल जाते रहे, दिल्ली के लोग बोलते हैं कि तीन चौथाई बहुमत मिल गया, ऐसे ही नही मिला है, एनएसयूआई की मेहनत है। दिल्ली के लोग छत्तीसगढ़ को अंडरस्टीमेट कर रहे थे बाद में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जल्द ही छात्र संघ चुनाव होंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों