तालाब में डूबने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

0

तालाब में डूबने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा। जिले के जैजैपुर में मां और उसके दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है. घटना जैजैपुर के ग्राम करौवाडीह की है.

जानकारी के मुताबिक मृतिका मनोज कुमारी साहू अपने पति दो बच्चे और अपने सास ससुर के साथ रहती थी. मां समेत मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई. वहीं मृतिका के ससुर ने बताया कि सुबह जब वह दिशा मैदान की तरफ गया था तभी तालाब से किसी के चिल्लाने की आवाज आ रही थी.

मृतिका के ससुर ने तालाब में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला वही पास में उसके दोनों बच्चे भी डूब रहे थे. ससुर ने आवाज लगाकर घर के बाकी लोगों को भी मौके पर बुलाया और गाड़ी से सभी को जैजैपुर के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. लेकिन इलाज के पहले ही मां और दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि मृतिका का पति शराबी है जिसका कल उसकी पत्नी से पैसे को लेकर विवाद हो गया था और उसका पति रामरतन साहू रात को दूसरे गांव चला गया. फिलहाल पुलिस ने मृतिका और उसके दोनों बच्चों का पंचनामा कर शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. वहीं पुलिस इस पूरे मामले को हत्या औऱ आत्महत्या दोनों ही एंगल से जांच कर रही है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.