फरवरी एवं मार्च माह का चावल उपलब्ध
फरवरी एवं मार्च माह का चावल उपलब्ध
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के राशनकार्डधारी को माह फरवरी 2019 में अपने संबंधित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से फरवरी एवं मार्च 2019 दोनों माह का चावल एक साथ प्राप्त कर सकते हैं किन्तु दोनों माह का चावल एकमुश्त खरीदना राशनकार्डधारी के लिए बाध्यकारी नहीं होगा। राशन कार्डधारी अपनी सुविधा के अनुसार एक या दो माह का चावल प्राप्त कर सकेगा। अन्य सामग्री नमक, शक्कर, केरोसीन एवं अनुसूचित क्षेत्रों में चना मासिक पात्रता के अनुसार ही प्राप्त होगा।

