राष्ट्रपति कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने दी महाशिवरात्रि पर देशवासियों को शुभकामनाएं
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाशिवरात्रि पर सभी देशवासियों को नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट करते हुए भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि की कामना की है।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से सभी देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि , सौभाग्य आए और ऊँ नम: शिवाय।
