शुक्र 31 जुलाई, 2026

Pulwama Attack Anniversary: शहीदों को देश ने किया सलाम, CRPF ने लिखा- हम नहीं भूलते, हमने नहीं भुलाया: हम अपने उन भाइयों को सलाम करते हैं

0
PulwamaAttack

नई दिल्ली। आज ही के दिन पिछले साल पाक की नापाक करतूतों की वजह से भारत ने अपने 40 जवानों को खो दिया था। जम्मू -कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की आज पहली बरसी है और देश नम आंखों से अपने शहीद जवानों को याद कर रहा है। CRPF ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि हमने भूला नहीं, हमने छोड़ा नहीं।

ज्ञात हो कि 14 फरवरी को CRPF के काफिले पर यह हमला तब हुआ था जब यह जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। CRPF ने इसी टवीट में यह भी लिखा कि तुम्हारे शौर्य के गीत, कर्कश शोर में खोये नहीं। गर्व इतना था कि हम देर तक रोये नहीं। पुलवामा हमले का सेना ने बदला भी ले लिया है। सेना ने 100 घंटे के अंदर पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड और जैश के स्थानीय आतंकी को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद कुछ ही दिन बाद 27 फरवरी को बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें सैकड़ों आतंकियों के मारे जाने का दावा किया था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह के अलावा देश के तमाम बड़े हस्तियों ने पुलवामा हमले के पहले बरसी पर शहीद जवानों को याद किया है। अमित शाह ने लिखा- मैं पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं। भारत हमेशा हमारे बहादुरों और उनके परिवारों का आभारी रहेगा जिन्होंने हमारी मातृभूमि की संप्रभुता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। राजनाथ ने लिखा- भारत उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। संपूर्ण राष्ट्र आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और हम इस खतरे के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों