कलेक्टर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

बालोद। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल आज यहॉ जिला अस्पताल के पीछे छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए निर्माण कराए जा रहे मकानों का निरीक्षण कर जायजा लिया। गृह निर्माण मण्डल के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि अधिकारियों कर्मचारियों के लिए 44 नग मकान का निर्माण कराया जा रहा है।

इसी तरह विकासखण्ड मुख्यालयों में भी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए मकान बनाए जा रहे हैं। कलेक्टर ने गृह निर्माण मण्डल के अधिकारियों को निर्देषित किया कि वे सभी निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूर्ण कराएॅ। कलेक्टर ने ग्राम झलमला में अधिकारियों कर्मचारियों के लिए निर्मित मकानों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर का समतलीकरण तथा फेंसिंग कार्य के लिए आवष्यक निर्देष दिए। इस अवसर पर एस.डी.एम. श्री हरेश मण्डावी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एम.एल.उईके सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.