रवि 2 अगस्त, 2026

हिंदूवादी तेजतर्रार गिरिराज सिंह ने वीडियो संदेश में कहा- शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नही, यहाँ सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा

0
giriraj singh01

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव मतदान से पहले एक बार फिर विवादित ट्वीट किया है। यह ट्वीट शाहीन बाग को लेकर है। गिरिराज ने ट्वीट कर लिखा कि यह शाहीन बाग़ अब सिर्फ आंदोलन नही रह गया है ..यहाँ सूइसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है।

https://twitter.com/girirajsinghbjp/status/1225268618683772928?s=20

मंत्री गिरिराज अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव और भारत पर मुगलों के आक्रमण के बीच तुलना करते हुए उन्होंने लोगों से PM नरेन्द्र मोदी के नाम पर भाजपा के लिए वोट करने को कहा था। उन्होंने कहा कि यदि लोग ‘‘दासता’’ से बचना चाहते हैं तो उन्हें भाजपा को वोट देना चाहिए। ट्वीटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में तेजतर्रार हिंदूवादी नेता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पर राष्ट्रीय राजधानी तथा बाकी देश में ‘‘शहरी नक्सलवाद को शह ’’ देने का आरोप भी लगाया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों