मेट्रो सिटी की सफाई देखने मुंबई जाएंगे राजधानी के पार्षद

0

मेट्रो सिटी की सफाई देखने मुंबई जाएंगे राजधानी के पार्षद

रायपुर। रायपुर के पार्षद मुंबई की सफाई व्यवस्था की जानकारी के लिए वहां होने वाली कार्यशाला में शामिल होंगे। महापौर प्रमोद दुबे व नगर निगम के 70 वार्डो के पार्षद दो दिन के लिए मुंबई ट्रिप पर जाएंगे। मुंबई में दो दिनों की कार्याशाला में शहर की सफाई व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी। इसमें बड़े शहरों की तर्ज पर राजधानी रायपुर की सफाई व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी।

महापौर प्रमोद दुबे ने पहला ट्रिप जयपुर के लिए बनाया था। लेकिन जयपुर के लिए ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं मिलने के कारण ट्रिप कैंसिल किया गया। अब फरवरी में मुंबई के लिए दो दिनों का ट्रिप बनाया जा रहा है, इसमें 70 वार्डों के पार्षद दो दिवसीय कार्याशाला में शामिल होंगे। कार्याशाला में पार्षदों को मेट्रो में किस प्रकार से साफ-सफाई रखी जाती है, यह जानकारी दी जाएगी। महापौर प्रमोद दुबे ने बताया कि पार्षदों को हर साल बड़े महानगर की ट्रिप कराते हैं। इससे शहर की साफ-सफाई और व्यवस्था की आधुनिक तकनीक की जानकारी मिलती है। मेट्रो सिटी से प्रशिक्षण लेने के बाद रायपुर में महानगरों की तर्ज पर काम किया जाता हैं। जयपुर की ट्रिप थी, लेकिन रिजर्वेशन नहीं होने की वजह से ट्रिप कैंसिल हुई। अब दो दिनों के लिए मुंबई ट्रिप पर जाएंगे। इसमें प्रशिक्षण लेकर शहर की साफ कैसे रखा जाए इसकी जानकारी दी जाएगी। प्रमोद दुबे ने यह भी कहा कि रिजर्वेशन कराने के लिए मंत्रालय से तीन दिन पहले बोला गया था, जिस वजह से जयपुर का रिजर्वेशन नहीं हो पाया। अब मुंबई के लिए एक महीने पहले बोला गया है ताकि रेलवे में सीटों का आरक्षण हो सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों