मेनिफेस्टो पर चर्चा,आज कार्यशाला
रायपुर।अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी द्वारा 17 जनवरी को शाम 6बजे दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज में मेनिफेस्टों पर चर्चा करने एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का संचालन एआईपीसी के अध्यक्ष, सांसद डॉ शशि थरूर करेंगे और मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल, कैबिनेट मंत्री टीएस सिंह देव शामिल होंगे। इसमें विभिन्न वर्गों के करीब 2 हजार लोग भाग लेंगे।