झारखंड की जनता ने दिया स्पष्ट जनादेश, जो मील का पत्थर साबित होगा : हेमंत सोरेन

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की जनता ने विधानसभा चुनाव में स्पष्ट जनादेश दिया है जो मील का पत्थर साबित होगा। झारखंड में अपने नेतृत्व में महागठबंधन के स्पष्ट बहुमत सुनिश्चितकरने के बाद आज शाम उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। हेमंत ने कहा, ‘‘आज हमारे लिए जनता की सेवा के लिए संकल्प का दिन है।’’उन्होंने कहा, ‘‘आज राज्य में जो परिणाम आए हैं, वे हम सभी के लिए उत्साहजनक हैं। जनता का जनादेश स्पष्ट है।’’
हेमंत ने कहा, ‘‘आज राज्य में आया जनादेश झारखंड के इतिहास में नयाअध्याय साबित होगा। यह यहां मील का पत्थर साबित होगा।’’उन्होंने कहा, ‘‘हम यह पूरा प्रयास करेंगे कि लोगों की उम्मीदें टूटेंनहीं।’’ झामुमो नेता ने कहा कि महागठबंधन पूरे राज्य के सभी वर्गों, संप्रदायों और क्षेत्रों की आकांक्षाओं का ध्यान रखेगा।हेमंत ने अपने पिता शिबू सोरेन, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुलगांधी, प्रियंका गांधी और लालू यादव का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि आज केपरिणाम सभी के परिश्रम का परिणाम हैं।उन्होंने कहा, ‘‘अभी हम गठबंधन के सभी सदस्यों के साथ बैठेंगे और सरकार बनाने के लिए तथा शासन के लिए रणनीति तैयार करेंगे।’’




