शुक्र 31 जुलाई, 2026

अयोध्या फैसले से बौखलाए JNU के कुछ छात्रों ने किया विरोध, ABVP ने जलाए दीपक जला विरोध दिया जवाब

0
jnu

नई दिल्ली। JNU के कुछ छात्रों काे शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का अयोध्या पर आया फैसला रास नहीं आया। इसके विरोध में JNU विश्वविद्यालय के छात्रों ने अदालत के इस निर्णय पर यूनिवर्सिटी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया है। इन छात्रों के विरोध में ABVP के छात्रों ने भी विरोध प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी परिसर में दीप जलाए। साथ ही, ‘मंदिर वहीं बनाएंगे’ के नारे लगाए।

मिली जानकारी के अनुसार, JNU के कुछ छात्राें को अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय पसंद नहीं आया। देश की सर्वोच्च अदालत में 9 नवंबर की सुबह चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली 5 जजो की बेंच ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भगवान राम के लिए एक भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हुए, सर्वसम्मति से अपना फैसला दिया। इस फैसले के बाद JNU विश्वविद्यालय के छात्रों ने अदालत के इस निर्णय पर यूनिवर्सिटी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया है।

इसकी जानकारी ABVP के छात्रों को मिली तो उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में दीपक जलाए और ‘मंदिर वहीं बनाएंगे’ के नारे लगाए। यूनिवर्सिटी कैंपस में स्थित साबरमती ढाबे के पास हुए इस विरोध प्रदर्शन को JNU के छात्र शरजील इमाम ने लीड किया। इस मौके पर शरजील ने बताया कि हमने इस जजमेंट पर चर्चा के लिए एक बैठक आयोजित की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों