शुक्र 31 जुलाई, 2026

#Crew7: SpaceX के रॉकेट Crew-7 से अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए चार देशों के यात्री; कब तक पहुंचेंगे, क्या है मकसद, जानें सब कुछ… VIDEO

0
Crew-7-SpaceX

न्यूज़ डेस्क(Bns)। देश और दुनिया में चंद्रयान 3 (Chandrayan 3) के चांद पर सुरक्षित लैंडिंग कराने की चर्चा है। चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया। भारत ने सूर्य और शुक्र पर भी मिशन भेजने का ऐलान किया। अंतरिक्ष को खंगालने की लगी होड़ के बीच एक और बड़ी खबर आई है। SpaceX से चार यात्री (Space Traveler) अंतरिक्ष की ओर के लिए रवाना हो गए हैं। ये यात्री चार अलग अलग देशों के हैं। ये यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) के लिए रवाना हो चुके हैं।

अमेरिका के ‘केनेडी स्पेस सेंटर’ (Kennedy Space Center) से इन यात्रियों ने उड़ान भरी है। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के यात्री के साथ ही तीन अलग अलग देशों के यात्री इसमें शामिल हैं। अमेरिका के अलावा ये यात्री डेनमार्क, जापान और रूस के हैं. ये पहला मौका है जब चार अलग अलग देशों के यात्री अंतरिक्ष के लिए एक ही यान में एक साथ जा रहे हैं। इससे पहले तक नासा और स्पेस एक्स यान में दो से तीन यात्री होते थे।

बताया जा रहा है कि ये यात्री रविवार को अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच भी जाएंगे। चार यात्रियों के साथ ये अंतरिक्ष यान आज दोपहर 3 बजकर 27 मिनट पर सफलता से रवाना हुआ। बताया जा रहा है कि ये चारों यात्री 27 अगस्त को सूर्य की परिक्रमा प्रयोगशाला में पहुंच जाएंगे।

बता दें कि स्पेस एक्स और नासा इससे पहले भी अंतरिक्ष यान भेज चुका है, जिसमें तीन यात्री गए थे। ये एक निजी यात्रा है, जिसका भुगतान कर लोग अंतरिक्ष के लिए जा रहे हैं। पिछले कुछ सालों में नियमित तौर पर अंतरिक्ष यात्री जा चुके हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों