न्यूज़ डेस्क(Bns)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन बुधवार, 23 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करने वाला है। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि सभी प्रणालियों की नियमित जांच हो रही है और सुचारू संचालन जारी है। इसरो ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण 23 अगस्त को शाम 5:20 बजे शुरू होगा। चंद्रयान-2 ऑर्बिटर के साथ आधिकारिक तौर पर संपर्क स्थापित होने के बाद चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई।…
महीना: अगस्त 2023
जल जीवन मिशन: राज्य में 28.57 लाख से अधिक परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन, घरेलू नल कनेक्शन देने में रायपुर जिला सबसे आगे
रायपुर। राज्य के ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क घरेलू नल कनेक्शन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत 49 लाख 92 हजार 010 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए जाने के विरूद्ध वर्तमान में 28 लाख 57 हजार 143 घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ राज्य के 39 हजार 113 स्कूलों, 37 हजार 501 आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा 15 हजार 614 ग्राम पंचायत भवनों और सामुदायिक…
मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर विशेष : न्याय योजनाओं से खुशहाल हुआ छत्तीसगढ़
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ठेठ छत्तीसगढ़िया अंदाज रंग ला रहा है। जमीनी हकीकत और छत्तीसगढ़ के लोगों की जरूरतों से जुड़ी उनकी योजनाओं ने पुरखों के सपनों के ‘नवा छत्तीसगढ़‘ गढ़ने की परिकल्पना को धरातल पर साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनके पिछले पौने पांच साल के कार्यकाल की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि वे छत्तीसगढ़िया गौरव और स्वाभिमान को जगाने में कामयाब रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में प्रारंभ किए गए नवाचारों ने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया और सराहना पायी।…
40 लाख किसानों को 5 साल में गरीबी से बाहर लाना हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में सरकार ने राजीव जी के सपनों को साकार रूप दिया है। समाज के सभी क्षेत्रों, वर्गों, समुदायों तथा जन-जन के जीवन स्तर में सुधारने की दिशा में अपने को समर्पित किया है। सही मायनों में राजीव जी के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि है। सांसद सोनिया गांधी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम में अपने वीडियो संदेश में यह बात कही। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार की विभिन्न…
Chandrayaan-3: खत्म हुआ इंतजार, ISRO ने बताया 23 अगस्त को कितने बजे चांद पर लैंड करेगा चंद्रयान-3, चांद पर इसरो रचेगा कीर्तिमान
नई दिल्ली। भारत का सबसे महत्वकांक्षी स्पेस मिशन ‘Mission Moon’ चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) अब चंद्रमा की सतह के और नजदीक पहुंच गया है। हाल ही में अंतरिक्ष यान से लैंडर विक्रम सफलतापूर्वक अलग हो गया था और शनिवार देर रात चंद्रयान चंद्रमा की सहत से मात्र 25 किमी दूर था। इस बीच, इसरो ने मिशन मून को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। ISRO के मुताबिक, 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतर जाएगा। इसरो का कहना है कि लैंडर में चार…
कांग्रेस में हिम्मत है तो 50 साल का रिपोर्ट कार्ड दे : अमित शाह
भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्य सरकार के 20 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए कांग्रेस को चुनौती दी कि अगर उसमें हिम्मत हो तो वह अपने 50 साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच जारी करे। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित गरीब कल्याण महा अभियान रिपोर्ट कार्ड 2003-2023 जारी करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बीते 20 साल में मध्य प्रदेश की तस्वीर बदली है। मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था, जिसे देश…
पर्यटन/आकर्षण Meghalaya Tourist Places: धरती का स्वर्ग माना जाता है मेघालय, प्राकृतिक सुन्दरता और हरियाली देखकर बीमार भी हो जाते हैं स्वस्थ… !
पर्यटन डेस्क(Bns)। धरती पर स्वर्ग यानी मेघालय। हरी-भरी घाटियां, जंगलों के बीच से गुजरती जंगली नदियां, पुराने झरने और प्रकृति का अलौकिक दृश्य। दूर तक फैली खूबसूरत चेरी ब्लॉसम के जंगल। घूमने के लिए ज्यादातर लोग ऐसी जगहों का चुनाव करते हैं जो प्राकृतिक सुंदरता से लैस हो। ऐसा ही एक स्थल है मेघालय जो भारत के पूर्वी राज्य में स्थित बेहद खूबसूरत जगह है। मेघालय पर्यटन स्थल अपनी सुंदर पर्वत मालाओं, भारी वर्षा, धूप, उच्च पठारों, लुभावने झरनों, नदियों और घास के आकर्षित मैदानों के लिए जाना जाता है।…
बिहार के अररिया में बड़ी वारदात, पत्रकार को घर में घुसकर मारी गोली, पूजा रे… पूजा… की आवाज सुनकर दौड़ी पत्नी तो सीने से निकल रहा था खून
पटना। बिहार के अररिया जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ी वारदात हुई, जहां कुछ बदमाशों ने एक पत्रकार को गोली मार दी। जिससे तुरंत उनकी मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने हंगामा भी किया। हालांकि कुछ ही देर में पुलिस-प्रशासन ने हालात काबू में कर लिया। जानकारी के मुताबिक पत्रकार की पहचान विमल यादव के रूप में हुई है। वो शुक्रवार सुबह अपने रानीगंज स्थित घर में थे, तभी कुछ बंदूकधारी वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इसके बाद वो फरार हो गए। बिहार में पत्रकार…
#AyushmanBharatYojna: अपने मोबाइल से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाएं, यहां जानें- स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस
योजना डेस्क (BNS)। आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY), जिसे आमतौर पर आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) के रूप में जाना जाता है। यह सरकार समर्थित स्वास्थ्य बीमा योजना (Health Insurance Scheme) है, जिसका मकसद लाखों भारतीय नागरिकों को फाइनेंशियल सेक्योरिटी (Financial Security) और हेल्थ केयर (Health Care) की पहुंच प्रदान करना है। आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) प्राप्त करने की प्रॉसेस में आम तौर पर पहले से तय किए गए नामांकन सेंटर पर जाना पड़ता है। आइए, जानते हैं कि अपने मोबाइल डिवाइस से आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) के लिए…
#FloodWatchApp: केंद्र सरकार ने ‘फ्लडवॉच’ ऐप किया लॉन्च, अब सात दिन पहले मिल जाएगी बाढ़ की जानकारी, ऐसे करें यूज़
नई दिल्ली। प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पर ‘रियल टाइम’ जानकारी प्रदान करने के लिये एक ऐप लॉन्च किया गया है। ‘फ्लडवॉच’ ऐप 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ‘रियल टाइम’ में बाढ़ से जुड़े अपडेट भेजने के लिये 338 स्टेशनों से आंकड़े इकट्ठा करेगा। इसके जरिये सात दिन पहले ही बाढ़ की जानकारी लोगों को मिल जाएगी। केंद्र सरकार के केंद्रीय जल आयोग (Central Water Commission) के अध्यक्ष कुशविंदर वोहरा ने कहा कि ऐप का उद्देश्य बाढ़ से संबंधित जानकारी प्रसारित करने के लिए मोबाइल फोन का…