नई दिल्ली। यूक्रेन में फंसे भारतीयों का मामला उच्चतम न्यायालय तक आ पहुंचा है। ज्ञात हो कि उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल को रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच में फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों की मदद करने के लिए तुरंत कार्रवाई करने को कहा है। दरअसल, एक वकील ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार को निर्देश देने की मांग करते हुए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। जानकारी के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ का…
दिन: 3 मार्च 2022
Ukraine-Russia War : युद्ध के सातवें दिन रूस ने दी चेतावनी, काफी विनाशकारी होगा तीसरा विश्व युद्ध
मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच सातवें दिन भी युद्ध जारी है। रूसी सेना ने राजधानी कीव और दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में हमले तेज कर दिए हैं। इसी बीच रूस का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि परमाणु हमले के इस्तेमाल से तीसरा विश्व युद्ध काफी विनाशकारी होगा। स्पुतनिक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को कहा कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी रहा तो परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से तीसरा विश्व युद्ध…
Ukraine-Russia War : भारत ही नहीं, तुर्की और पकिस्तान के छात्र भी कर रहे तिरंगे का इस्तेमाल: यूक्रेन-रूस युद्ध में भारत का राष्ट्रीय ध्वज बना ‘सुरक्षा की गारंटी’
नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का दुनिया भर में कितना सम्मान है, उसे आप इसी से समझ सकते हैं कि यूक्रेन में रूस के हमले के बीच फँसे पाकिस्तान और तुर्की के छात्र भी अब भारत का झंडा लेकर भी बाहर निकल रहे हैं। चूँकि तिरंगा झंडा देखने के बाद न तो रूस और न ही यूक्रेन की सेना कोई नुकसान नहीं पहुँचा रही है, इसीलिए पाकिस्तानी और तुर्की के छात्र इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति और उत्तर-पूर्व विकास मंत्री जी किशन रेड्डी ने भारतीय…
Ukraine-Russia War: एक्शन मोड में PM मोदी ने व्लादिमीर पुतिन से फिर की बात, भारतीय छात्रों को यूक्रेन से सुरक्षित निकालने पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार रात एक बार फिर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से बात की। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने पर चर्चा हुई। मालूम हो कि यूक्रेन में रूस के हमले के बाद PM मोदी और पुतिन की यह दूसरी बातचीत है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 24 फरवरी को पुतिन से बातचीत में हिंसा को तत्काल समाप्त करने की…
