नई दिल्ली। दुनियाभर में 60 फीसद से अधिक वैक्सीन का निर्माण व आर्पूित करने वाला अपना देश अब कोरोना वैक्सीन हब के रूप में उभर रहा है। पड़ोसियों के साथ जापान, दक्षिण अफ्रीका व ऑस्ट्रेलिया जैसे देश कोरोना वैक्सीन के लिए भारत की तरफ आशाभरी नजरों से देख रहे हैं… कई देश सरकार के स्तर पर बातचीत कर रहे हैं, जबकि कई ने सीधे वैक्सीन निर्माताओं को ऑर्डर दिया है। मध्यम व कम आय वाले देशों के लिए गावीकोवैक्स एलायंस भी एक विकल्प है। इस गठबंधन में शामिल वैक्सीन निर्माता…
साल: 2021
कैपिटल हाउस में उत्पात के बाद, अब ट्रंप समर्थकों ने दी उपराष्ट्रपति को उड़ाने की धमकी, अमेरिका में 20 जनवरी को क्या होने वाला है?, पूरी दुनिया सकते में
वाशिंगटन। ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ ये अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने नारा दिया था, लेकिन अब ऐसा लग रहा है, कि ट्रंप के समर्थकों ने इसे एक वार क्राइम के तौर पर ले लिया है। चुनाव में हार के बावजूद जिस तरह से ट्रंप ने धांधली का आरोप लगाकर हार मानने से इनकार किया है, और 6 जनवरी को कैपिटल हाउस में ट्रंप के समर्थकों ने जिस तरह से दंगा किया है, और 20 जनवरी को जो बाइडेन के शपथ ग्रहण के दिन ट्रंप के समर्थकों ने जो उत्पात…
बर्ड फ्लू ने देश के जंगलों में भी पसारे पैर, विलुप्त होती प्रजातियों पर मंडरा रहा खतरा!, मंत्रालय ने की अडवाइजरी जारी
नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद अब यह जंगलों तक भी पहुंच गया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने बताया है कि अब एवियन इन्फ्लूएंजा यानी की बर्ड फ्लू हिमाचल प्रदेश, गुजरात,केरल के जंगलों और संरक्षित इलाकों में भी पहुंच चुका है और यहां कई प्रवासी बत्तख संक्रमित पाए गए हैं, जबकि बाकी राज्यों में बर्ड फ्लू ने पोल्ट्री को प्रभावित किया है। बर्ड फ्लू के जंगलों में फैलने से जानवरों की विलुप्त हो रही प्रजातियों पर खतरा मंडराने लगा है। मंत्रालय के अडिशनल…
दिलीप घोष का तंज, बंगाल चुनाव हारने के बाद ट्रंप की तरह ही ममता कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं होंगी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष लगातार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमलावर हैं। पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा के चुनाव होने है। माना जा रहा है कि इस चुनाव में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर ताजा हमला करते हुए कहा कि वह हमेशा ट्रंप की तरह अडिग व्यवहार, तानाशाही व्यवहार दिखा रही हैं जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस में कोई लोकतंत्र नहीं है। लोग वहां से छोड़कर जा रहे…
केंद्रीय बजट 2021: आज़ादी के बाद पहली बार प्रिंट नहीं होगा बजट डॉक्यूमेंट्स, जानिए क्या है वजह, यंहा पढ़े कैसा होगा पेपरलेस बजट
नई दिल्ली। मोदी सरकार अपना अगला बजट पेश करने जा रही है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी, लेकिन इस बार बजट अलग होगा। पहली बार बजट पेपरलेस होगा। आजादी के बाद ये पहला मौका होगा, जब बजट डॉक्यूमेंट की छपाई नहीं की जाएगी। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए ऐसा फैसला लिया गया है। निजी न्यूज़ पेपर की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। इस साल बजट डॉक्यूमेंट्स को प्रिंट नहीं कराने का निर्णय लिया है।…
एमपी, मुरैना में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की हुई मौत, कई की हालत गंभीर, 8 लोगों का इलाज जारी
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को जहरीली शराब पीने के चलते 7 लोगों की मौत हुई थी जो आंकड़ा बढ़कर 10 हो गया है। मुरैना जिले के दो अलग-अलग गांव में जहरीली शराब पीने से मौत होने का यह मामला सामने आया है। मुरैना के सुमावली थाना इलाके के पहावली गांव में 3 और बागचीनी इलाके के मानपुर गांव में 7 लोगो की मौत जहरीली शराब पीने से हो चुकी है। जबकि मुरैना जिला…
केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, पत्नी और सहायक की मौत
पणजी। केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक सोमवार को कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में उनकी पत्नी और एक सहायक की मौत हो गई। नाइक के साथ उनकी पत्नी विजया और सहायक यात्रा कर रहे थे। यह हादसा उत्तर कन्नड़ जिले में अंकोला के निकट हुआ। उस समय मंत्री कर्नाटक में धर्मस्थल से अपने गृह प्रदेश गोवा लौट रहे थे। सूत्रों ने कहा कि नाइक (68) को रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर गंभीर हालत में पणजी के निकट गोवा मेडिकल कॉलेज…
Bird Flu : देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू से दहशत, ह्यूमन ट्रांसमिशन को लेकर पीएम मोदी ने किया अलर्ट, कही ये बड़ी बात
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा है कि अबतक देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टी हो चुकी है। केंद्र सरकार ने इसको लेकर सभी राज्यों, जहां बर्ड फ्लू की पुष्टी हुई है, उनको निर्देश दिए हैं। सोमवार को देश के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों पक्षियों की मौत हो गई है। इसी बीच सरकार ने कहा है कि बर्ड फ्लू के ह्यूमन ट्रांसमिशन को लेकर फिलहाल कोई वैज्ञानिक रिपोर्ट नहीं है। यानी पक्षियों से इंसान में बर्ड फ्लू फैलने की संभावना नहीं दिख रही है। सरकार ने इसकी…
आपत्तिजनक बयान देने वाले AAP विधायक सोमनाथ भारती गिरफ़्तार, जमानत अर्जी खारिज, भेजे गए जेल
सुलतानपुर/रायबरेली/अमेठी (उत्तर प्रदेश)। दिल्ली की मालवीय नगर सीट से आम आदमी पार्टी (APP) के विधायक सोमनाथ भारती को उत्तर प्रदेश के अस्पतालों को लेकर की गयी कथित विवादित टिप्पणी के मामले में सोमवार को रायबरेली में गिरफ्तार कर लिया गया। जमानत अर्जी खारिज होने की वजह से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस घटना को लेकर आप और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमनाथ भारती की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए। वहीं, प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सुरेश…
अवैध निर्माण मामले में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी राहत, 13 जनवरी तक BMC की कार्रवाई पर रोक
मुंबई। अवैध निर्माण मामले में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 13 जनवरी तक सोनू सूद की इमारत पर BMC द्वारा किसी तरह की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। BMC का आरोप था कि सोनू सूद ने बिना इजाजत लिए ही अपने जुहू स्थित रिहायशी इमारत को होटल बना दिया। BMC की ओर से जारी नोटिस के खिलाफ सोनू सूद ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब कोर्ट ने बीएमसी को 13 जनवरी तक इस मामले में किसी भी…
