आतंकी खबर में विराट-अनुष्का की फोटो प्रकाशित, मचा बवाल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हाल ही में पिता बनने के माैके पर चारों तरफ से शुभकामनाएं बटोरने में व्यस्त थे। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब उनसे जुड़ीं खबरें चली। लेकिन इस दाैरान एक अजीब घटना के कारण कोहली-अनुष्का चर्चा में आए हैं। दरअसल, एक जाने-माने अखबार ने आतंकवादियों की खबर में दोनों की एक तस्वीर प्रकाशित की है। Okay 🙄 pic.twitter.com/dw7EZxJxj1 — Arun Bothra 🇮🇳 (@arunbothra) January 12, 2021 प्रसिद्ध अखबार ‘द हिटवाड’ ने यह…

राहुल गांधी ने लोहड़ी पर्व की दी बधाई, किसानों के लिए कही खास बात

नई दिल्ली। पूरा देश आज लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मना रहा है। इस मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी लोगों को इस पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा देश के किसानों को खास तौर पर लोहड़ी की शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, आप सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं, हमारे किसान भाई-बहनों को खास तौर पर बधाई जोकि अपने घर से दूर धरने पर बैठे हैं और खराब मौसम के बावजूद वह अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं।…

BMC ने कोर्ट में दिया हलफनामा, कहा- सोनू सूद, है ‘आदतन अपराधी’, अवैध निर्माण ध्वस्त करने के बाद भी करा रहे काम

मुंबई। फिल्म अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद की वजह से मीडिया की सुर्खियों में थे। लगातार सोनू सूद लोगों की मदद अलग-अलग तरह से कर रहे थे, जिसके चलते उनके चाहने वालों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि सोनू सूद एक नहीं कई बार नियमों का भी उल्लंघन करते हैं। जी हां, मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का आरोप है कि सोनू सूद एक नहीं कई बार अवैध निर्माण कर चुके हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई के बाद भी…

अखिलेश यादव का योगी सरकार से सवाल, पूछा-आखिर गरीबों को टीका कब लगेगा?

जौनपुर (उप्र)। समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘ भाजपा की कोरोना वैक्‍सीन नहीं लगवाऊंगा’ कहकर टीकाकरण पर प्रदेश व्‍यापी बहस शुरू करने के बाद मंगलवार को कहा कि कोरोना का टीका गरीबों को कब लगेगा, मुफ़्त में लगेगा या पैसे से लगेगा, यह सरकार बताए। यहां श्रीराम पीजी कालेज, आदमपुर निगोह में पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। यादव ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी में गरीबों को परदेस से घर वापस लाने…

दंगे के डर से अमेरिका की राजधानी में पसरा सन्नाटा, सड़कें खाली, ट्रंप ने समर्थकों को उकसाने के आरोपों को नकारा

वाशिंगटन। 6 जनवरी को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में हुए दंगे का खौफ राजधानी के लोगों में इस कदर है, कि राजधानी की सड़कें बाइडेन के शपथ ग्रहण से एक हफ्ते पहले पूरी तरह से खाली हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। ऐसा लग रहा है, मानो वाशिंगटन में लॉकडाउन लगा है। लोगों में डर है, कि बाइडेन के शपथ ग्रहण से पहले ट्रंप के समर्थक फिर से हिंसा कर सकते हैं। वहीं, FBI ने भी चेतावनी जारी की है, कि 20 जनवरी को होने वाले शपथ ग्रहण से…

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, देशभर में पोलियो अभियान पर रोक, अब कोरोना टीकाकरण पर सरकार का फोकस

नई दिल्ली। सरकार की कड़ी मेहनत के बाद 27 मार्च 2014 को भारत पोलियो मुक्त हो गया था। इसके बाद की एहतियातन टीकाकरण कार्यक्रम जारी रखा गया, जिससे ये वायरस किसी मासूम को अपना शिकार ना बनाए। पिछले साल 2020 में भारत में कोरोना महामारी फैली, जिसने अब तक 1.5 लाख लोगों की जान ली है। हाल ही में ड्रग कंट्रोरल जनरल ऑफ इंडिया ने दो कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। उम्मीद जताई जा रही है 16 जनवरी से देशभर में टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा।…

‘बिहार में का बा’ वाली नेहा सिंह राठौर के खिलाफ जौनपुर में मुकदमा, आपत्तिजनक शैली और भाव-भंगिमा का आरोप

न्यूज़ डेस्क। बिहार में का बा….गाने के बाद तेजी से चर्चा मेंं आईं बिहार की लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ जौनपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। नेहा के गाने चला देखि आई जौनपुर के बीएड कॉलेज’ को आपत्तिजनक बताते हुए नेहा के खिलाफ मंगलवार को ACJM चतुर्थ की कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया। कहा गया है कि गाना जारी होने के बाद अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव व उपेंद्र विक्रम सिंह ने लीगल नोटिस जारी कर नेहा से लिखित मांफी के लिए कहा था। गायिका की ओर से जवाब…

#PMFBY : आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ उठाएं किसान : केंद्र

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ उठाने की अपील की है। मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के कार्यान्वयन के पांच साल पूरे होन पर मंगलवार को सरकार ने देश के किसानों से आग्रह किया कि वे संकट के समय में आत्मनिर्भर बनने के लिए योजना का लाभ उठाएं और एक आत्मनिर्भर किसान तैयार करने का समर्थन करें। भारत सरकार ने पांच साल पहले, 13 जनवरी 2016 को, देश के किसानों के लिए फसलों के जोखिम कवरेज को मजबूत करने…

बिहार कांग्रेस का राजनीतिक दांव-पेंच! कृषि कानूनों के विरोध में 15 जनवरी को राजभवन का करेगी घेराव

पटना। कांग्रेस के नवनियुक्त बिहार प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी तीन कृषि कानूनों के विरोध में 15 जनवरी को राजभवन का घेराव करेगी। दास ने मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में 15 जनवरी को एक जुलूस पार्टी के राज्य मुख्यालय सदाकत आश्रम से शुरू होगा जो राजभवन घेराव के साथ समाप्त होगा। पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य की पहली यात्रा पर निकले दास ने केंद्र सरकार पर ‘‘एक तानाशाह…

बिहार: पटना में इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर पर चलाई गई ताबड़तोड़ 6 गोलियां, हुई मौत, हत्या से पहले अपराधियों ने की थी रेकी

पटना/नई दिल्ली। पटना शहर के शास्त्रीनगर थाना अंतर्गत पुनाईचक मोहल्ला स्थित अपने घर लौट रहे इंडिगो एयरलाइन्स के पटना हवाई अड्डे पर स्टेशन हेड रूपेश सिंह (38) की मंगलवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए रूपेश ने वहां दम तोड दिया।एयरलाइन ने घटना की पुष्टि की और एक वक्तव्य में कहा, ‘‘पटना हवाईअड्डे के मैनेजर के निधन से बहुत दुख पहुंचा। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं।’’ इसमें आगे कहा गया,…