रेप का आरोप झेल रहे मंत्री धनंजय मुंडे बने रहेंगे पद पर, NCP ने बैठक कर किया फैसला

मुंबई। महाराष्ट्र में एक महिला की ओर से लगाए गए बलात्कार के आरोप का सामना कर रहे कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे को थोड़ी राहत मिली है। दरअसल उनकी पार्टी NCP ने उन्हें अभी मंत्री पद पर बने रहने देने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी बीजेपी और मनसे के कुछ नेताओं द्वारा की गई महिला के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायतों को देखते हुए ये निर्णय लिया गया। पार्टी अध्यक्ष शरद पवार, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल और वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल सहित एनसीपी के कई…

मोदी सरकार को राहत, सरकार के कृषि कानूनों की अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने की तारीफ, मगर कह दी ये बड़ी बात

नई दिल्ली। मोदी सरकार के तीनों कृषि कानूनों को लेकर पिछले 50 दिनों से किसानों का प्रदर्शन जारी है और ये किसान इन कानूनों को वापस किए जाने की मांग कर रहे हैं। मगर इस बीच कृषि कानूनों पर आलोचनाओं का सामना कर रही मोदी सरकार के लिए राहत की खबर है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने मोदी सरकार के कृषि कानूनों को अहम कदम माना है और कहा कि इससे कृषि क्षेत्र में बड़ा सुधार होगा। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF ने सरकार को प्रभावित होने वाले किसानों को…

मायावती का ऐलान, आगामी विधानसभा चुनावों में अकेले लड़ेगी बसपा, किया किसान आंदोलन का समर्थन

लखनऊ। अपने जन्मदिन पर मायावती ने आज संवाददाता सम्मेलन करते हुए बहन और बड़ी बातें कहीं दौरान उन्होंने कोरोना टीकाकरण अभियान का स्वागत करते हुए कहा कि हमारी केंद्र सरकार से मांग है कि वह लोगों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में मुहैया कराएं। उन्होंने कहा कि देश में कल से शुरू हो रहे कोरोना टीकाकरण अभियान का BSP स्वागत करती है। हमारी पार्टी का विशेष अनुरोध है कि केंद्र सरकार कोरोना वैक्सीन मुफ़्त में दे। अगर केंद्र सरकार हमारे इस अनुरोध को स्वीकार नहीं करती है तो सभी राज्य सरकारों…

किसान अधिकार दिवस मना रही है कांग्रेस, आज राहुल गांधी समर्थन में दिल्ली राजभवन का करेंगे घेराव

नई दिल्ली। कृषि कानूनों को हटाने की मांग को लेकर हो रहे किसान आंदोलन जारी है। किसानों का कहना है कि जब तक कृषि कानूनों को खत्म नहीं कर दिया जाता, वे तब तक प्रदर्शन को खत्म नहीं करेंगे। वहीं किसानों का समर्थन करने के लिए कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगे। आज कांग्रेस ‘किसान अधिकार दिवस’ मना रही है। किसानों के समर्थन में कांग्रेस आज देशव्यापी प्रदर्शन करने जा रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में राजभवनों का घेराव करेंगे।…

Army Day: राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, सैनिकों को किया नमन, जानें आखिर 15 जनवरी को क्यों मनाया जाता है आर्मी डे

नई दिल्ली। भारत में 15 जनवरी को हर साल सेना दिवस यानी आर्मी डे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन भारतीय थल सेना आर्मी डे के रूप में मनाती है। भारतीय सेना इस साल अपना 73वां स्थापना दिवस मना रही है। हिंदुस्तान के इतिहास में दिन काफी अहम माना जाता है, क्योंकि इसी दिन पहली बार कोई भारतीय इंडियन आर्मी का कमांडर इन चीफ बना था। इससे पहले अंग्रेज ही इस पद पर थे। 15 जनवरी 1949 को लेफ्टिनेंट जनरल केएम करिअप्पा पहले भारतीय के तौर पर कमांडर…

#COVID19Vaccine : बरतें सावधानी, बच्चों, गर्भवती तथा दूध पिलाने वाली महिलाएं फिलहाल कोविड-19 टीके न लगवाएं: स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि बच्चों, गर्भवती और स्तनपान करा रही महिलाओं को कोरोना का टीका न लगाया जाए। इसके साथ ही वैक्सीन में बदलाव की इजाजत नहीं होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को राज्यों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। इसमें कहा गया कि वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की अनुमति 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए ही दी गई है। बच्चों को टीका कतई नहीं लगेगा। गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी टीका नहीं लगेगा क्योंकि दोनों वैक्सीन…

#COVID19Vaccine : किसे लगेगी वैक्सीन, किसे नहीं, कोरोना टीकाकरण को लेकर केंद्र ने राज्यों को भेजी DOs और Don’ts की लिस्ट

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन बातद 16 जनवरी को देशभर में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करेंगे। दावा किया जा रहा है कि ये विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान होगा। इसके मद्देनजर सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को केंद्र सरकार की ओर से दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिसमें केंद्र सरकार की ओर से क्या करें और क्या ना करें (dos and don’ts vaccination) के बारे में बताया गया है। शनिवार (16 जनवरी) को होने वाले वैक्सीन रोलआउट में देश भर में 3,006 साइटों पर 3…

दिल्ली : सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनर बनी 20 माह की धनिष्ठा, अंगदान कर बचाई 5 लोगों की जान

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी इलाके की रहने वाली 20 महीने की धनिष्ठा ने गंगाराम अस्पताल में दम तोड़ दिया, लेकिन जाते जाते वह अपने अंगदान कर पांच लोगों को नई जिंदगी दे गई। धनिष्ठा ने मौत के बाद भी समाज के लिए एक मिसाल कायम की है और सबसे कम उम्र की कैडेवर डोनर बन गई। धनिष्ठा ने मरणोपरांत 5 मरीजों को अपने अंग देकर उन्हें नया जीवन दिया है। उसका हृदय, लिवर, दोनों किडनी एवं दोनों कॉर्निया सर गंगा राम अस्पताल ने निकाल कर 5 रोगियों में प्रत्यारोपित…

बिहार: मकर संक्रांति पर चूड़ा-दही भोज में नहीं पकी ‘सियासी खिचड़ी’

पटना । बिहार में इस साल मकर संक्रांति को लेकर दिग्गज नेताओं के घर पर चूड़ा-दही के भोज का आयोजन नहीं होने के कारण मकर संक्रांति के मौके पर सियासी माहौल बदला नजर आया। मकर संक्रांति के दिन दही-चूड़ा भोज के लिए चर्चित जदयू के नेता वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर भी इस साल इस पर्व पर चहल पहल नहीं दिखी और ना ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति के दौरान चूड़ा दही का भोज देने की…

कल से बदल जाएगा कॉलिंग से जुड़ा ये नियम, मोबाइल पर फोन करने के लिए लगाना होगा ‘0’, टेलीकॉम कंपनियों और ट्राई ने जारी किया संदेश सूचना

नई दिल्ली। 15 जनवरी यानी शुक्रवार से मोबाइल पर कॉलिंग के नियम में बदलाव होने वाला है। 15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल फोन पर कॉल करने के लिए आपको शुरुआत में जीरो( 0) लगना होगा। दूरसंचार विभाग से मिली मंजूरी के बाद अब कल से नया नियम लागू हो जाएगा। 15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल फोन पर कॉल करने पर लोगों को मोबाइल नंबर के आगे जीरो लगाना होगा। दरअसल तेज़ी से खत्म हो रही मोबाइल नंबर सीरीज के चलते दूरसंचार विभाग ने ट्राई( TRAI) के प्रस्ताव को…