Facebook-Twitter के अधिकारियों को संसदीय समिति का समन, 21 जनवरी को होंगे पेश

नई दिल्ली। संसदीय समिति ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर चर्चा के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और ट्विटर के अधिकारियों को 21 जनवरी को बुलाया है। इस बैठक में नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सोशल मीडिया प्लेफॉर्म के दुरुपयोग रोकने के मुद्दे पर बातचीत होगी। गौरतलब है कि अक्टूबर महीने में भी दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अधिकारियों को संसद की संयुक्त समिति ने डेटा प्रोटेक्शन और निजता के मसले पर जानकारी लेने के लिए बुलाया था। अगले 21 जनवरी को दो बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और…

श्री राम मंदिर निर्माण के लिए डोनेशन माँग रहे हिन्दू कार्यकर्ताओं पर हमला, घेर कर लगाई आग, बचाने आई गुजरात पुलिस पर भी पत्थरबाजी

न्यूज़ डेस्क। पिछले कुछ दिनों में राम मंदिर संकल्प निधि के लिए दान माँग रहे हिन्दू कार्यकर्ताओं पर देश के कई हिस्सों में हमले की खबरें आई हैं। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब ताज़ा मामला गुजरात के कच्छ का है, जहाँ गाँधीधाम के किदाना गाँव में इसे लेकर दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया, जो दंगे में बदल गया। ये घटना रविवार (जनवरी 17, 2021) की शाम की है, जब हिन्दू कार्यकर्ता अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा करने निकले थे। गाँधीधाम के डिप्टी…

गणतंत्र दिवस (26 जन) पर दिखेगा कोरोना संक्रमण और किसान आंदोलन का असर, कार्यक्रम में किए गए बड़े बदलाव, करना होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की परेड पर इस साल कोरोना वायरस संक्रमण और किसान आंदोलन का असर देखने को मिलेगा। कोरोना महामारी और केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलित किसानों के प्रदर्शन के चलते इस साल गणतंत्र दिवस परेड के कार्यक्रम को छोटा रखा जाएगा। साथ ही परेड देखने आने वाले दर्शकों की संख्या को भी इस बार कम किया जाएगा। इस बार के गणतंत्र दिवस के आयोजन के बारे में एक अधिकारी ने बताया कि इस बार परेड देखने के लिए सिर्फ 25 हजार लोगों को…

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ‘बरस रहे’ पैसे, गुजराती व्यापारी ने दिया 11 करोड़ रुपये का दान

गांधीनगर। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए लोग खुले मन से दान दे रहे हैं। गुजरात के एक व्यवसायी ने रविवार को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपये का दान दिया। गोविंद ढोलकिया सूरत के एक व्यापारी हैं जो SRK डायमंड कंपनी के मालिक हैं। इससे पहले यूपी से बीजेपी के क विधायक ने 1,11,11,111 रुपए का दान दिया था। मीडिय से उन्होंने कहा, “भगवान राम और भगवान कृष्ण हमारे ईष्ट देवता हैं। यही कारण है कि हमने अपनी कंपनी का नाम श्रीराम…

कोरोना ने बड़ी अजीब स्थिति उत्पन्न कर दी है अपनी पत्नी का चुंबन भी नहीं ले सकता: फारूक अब्दुल्ला की बात पर दर्शकों ने लगाए ठहाके

जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को यहां एक किताब विमोचन समारोह में कहा कि कोरोना वायरस ने बड़ी अजीब स्थिति उत्पन्न कर दी है और जब से यह महामारी आई है तब से उन्होंने अपनी पत्नी का चुंबन तक नहीं लिया है। इसपर दर्शक ठहाके लगाकर हॅंस पड़े। उन्होंने कहा कि स्थिति यह है कि कोई भी हाथ मिलाने या गले लगने तक से डरता है। अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘यहां तक कि मैं अपनी पत्नी का चुंबन तक नहीं ले सकता। गले लगने का तो सवाल…

‘हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान’: TANDAV की पूरी टीम के खिलाफ उत्तर परदेश में FIR, सैफ अली खान को मुंबई पुलिस का संरक्षण, जल्द गिरफ़्तारी की तैयारी

न्यूज़ डेस्क। ‘अमेज़न प्राइम वीडियो’ पर आई अली अब्बास जफ़र निर्देशित ‘तांडव’ में सैफ अली खान और मोहम्मद जीशान अयूब ने मुख्य किरदार निभाए हैं। इस वेब सीरीज में भगवान शिव का अपमान किए जाने और जातीय वैमनस्य को बढ़ावा देने के कारण अब उत्तर प्रदेश में केस दर्ज किया गया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि जन-भावनाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस वेब सीरीज पर मनोरंजन की आड़ में नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा…

प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई 8 स्पेशल ट्रेनों को हरी झंडी, सब से पहुँच सकेंगे सरदार पटेल की सबसे ऊँची मूर्ति तक, केवड़िया होगा देश का पहला ‘ग्रीन बिल्डिंग’ स्टेशन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने के लिए अब स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से भी ज्यादा पर्यटक पहुंचने लगे हैं। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के समीप केवड़िया के लिए देश के विभिन्न भागों से आठ स्पेशल ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि इस रेल कनेक्टिविटी का सबसे बड़ा लाभ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने आने वाले पर्यटकों को तो मिलेगा ही, इससे केवड़िया के आदिवासियों का जीवन भी बदलेगा क्योंकि इससे…

मोदी राज में क्षेत्रीय भाषाओं का बढ़ा मान, संस्कृत राज्यसभा में 5वीं सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली भाषा बनी

न्यूज़ डेस्क। संस्कृत और क्षेत्रीय भाषाओं के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लगाव किसी से छिपा नहीं है। जहां प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषणों और ट्वीट्स में अक्सर संस्कृत श्लोक का इस्तेमाल करते हैं, वहीं देश के जिस इलाके में जाते हैं वहां पर भाषण की शुरुआत स्थानीय भाषा में करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार के प्रयासों का नतीजा है कि विलुप्त हो रही संस्कृत भाषा को संजीवनी मिली है और यह राज्यसभा में 5वीं भाषा के रूप में उभरी है। 2019-20 के दौरान राज्यसभा की कार्यवाही में 19…

वेब सीरीज तांडव पर बढ़ा विवाद, भाजपा सांसद ने पत्र लिखकर बैन की मांग की, मुंबई में केस दर्ज

मनोरंजन डेस्क। Amazon Prime Video पर वेब सीरीज Tandav को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वेब सीरीज में एक सीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जिसके बाद इस वेब सीरीज को प्रतिबंधित करने की मांग की जा रही है। महाराष्ट्र के भाजपा विधायक राम कदम के बाद भाजपा सांसद मनोज कोटक ने भी इस वेब सीरीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। मनोज कोटक ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर को पत्र लिखकर इस वेब सीरीज को प्रतिबंधित करने की मांग की है। भाजपा…

Whatsapp ने नई पॉलिसी रोकी लेकिन अब भी लेता रहेगा ये डेटा, जानिए कितने सेफ हैं आप और आपका डेटा ?

तकनीकी डेस्क। Whatsapp ने नई प्राइवेसी पॉलिसी पर भारी विरोध के बाद इसे टालते हुए अब 8 फरवरी की जगह 15 मई से करने का प्रावधान किया है। Whatsapp की नई पॉलिसी के विरोध के चलते बड़ी संख्या में यूजर टेलीग्राम और सिगनल पर शिफ्ट हो गए। डेटा के मुताबिक सिर्फ 3 दिन में 2.5 करोड़ यूजर टेलीग्राम पर बढ़ गए। वहीं सिगनल एप पर यूजर इतनी तेजी से शिफ्ट हुए कि एप को यूजर रिस्पॉन्स में ही समस्या आने लगी। सिगनल को इस समस्या को ठीक करने में दो…