नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के मौके पर राजधानी में ट्रैक्टर परेड को लेकर किसानों और दिल्ली पुलिस के बीच सहमति बन गई है। पुलिस किसानों को दिल्ली में आने और ट्रैक्टर परेड की इजाजत देने को राजी हो गई है। किसान नेताओं ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। किसान नेताओं और दिल्ली पुलिस की बैठक के बाद योगेंद्र यादव ने बताया है कि देश में पहली बार इस 26 जनवरी को किसान गणतंत्र दिवस परेड होगी। पांच दौर की वार्ता के बाद दिल्ली पुलिस ने किसानों की…
साल: 2021
पाकिस्तान में जजों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, एक न्यूज चैनल का लाइसेंस सस्पेंड
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की मीडिया निगरानी संस्था ने न्यायाधीशों के खिलाफ ”अपमानजनक” टिप्पणी करने को लेकर एक न्यूज चैनल का लाइसेंस 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। साथ ही, उस पर 10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। चैनल के एक विवादास्पद एंकर (समाचार प्रस्तोता) ने न्यायपालिका पर “अपमानजनक” टिप्पणी की थी और उस पर ”आरोप” लगाए थे। एक बयान के अनुसार, ‘पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी’ (पीईएमआरए) ने ‘बोल न्यूज के खिलाफ शुक्रवार को यह कार्रवाई की। पीईएमआरए ने ट्वीट किया, ”पीईएमआरए ने 30 दिनों के लिए…
बजट सत्र से पहले वित्त मंत्रालय में आज हुआ पारंपरिक हलवा सेरेमनी का आयोजन
नई दिल्ली। बजट दस्तावेजों के संकलन की प्रक्रिया शनिवार को पारंपरिक हलवा समारोह के आयोजन के साथ शुरू हो गयी। इस समारोह में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। कोरोना महामारी के चलते इस बार हमेशा की तरह बजट दस्तावेजों की छपाई नहीं होगी। इसके बजाय इस बार सांसदों को बजट दस्तावेज डिजिटल स्वरूप में दिये जायेंगे। इससे पहले हर साल हलवा समारोह के आयोजन से बजट दस्तावेजों का प्रकाशन शुरू होता था। यह पहली बार होगा, जब बजट…
प्रधानमंत्री मोदी ने असम के मूल निवासियों को दी भूमि पट्टा की सौगात, कहा- राज्य में अब तक 2.5 लाख लोगों को मिली भूमि, बेहतर होगा लोगों का जीवनस्तर
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री ने शनिवार को असम में रहने वाले भूमिहीन मूल निवासियों के लिए भूमि पट्टा वितरण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने 10 लाभार्थियों को आवंटन प्रमाण पत्र भेंटकर इस अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रधानमंत्र मोदी ने कहा कि असम के लोगों का आशीर्वाद और आत्मीयता मेरे लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है। पीएम मोदी ने कहा कि एक लाख से ज्यादा मूलनिवासी परिवारों को भूमि के स्वामित्व का अधिकार मिलने से आपके जीवन की एक बहुत बड़ी चिंता अब दूर हो गई है। आज के दिन…
ममता के मंच पर पहुंचते ही लगे जय श्री राम के नारे, नाराज ममता ने बोलने से किया इनकार,बोलीं- बुलाकर अपमान करना ठीक नहीं
कोलकाता। पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल लाइब्रेरी के बाद अब विक्टोरिया मेमोरियल पहुंचे हुए हैं। फिलहाल विक्टोरिया मेमोरियल में गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पीएम मोदी के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद हैं। इससे पहले पीएम मोदी नेशनल लाइब्रेरी भी गए थे। जय श्रीराम के नारे से स्वागत ममताजी अपमान मानती है। कैसी राजनीति है! pic.twitter.com/fbeOReuJU2 — Kailash Vijayvargiya (Modi Ka Parivar) (@KailashOnline) January 23, 2021 कोलकाता पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी नेताजी सुभाष चंद्र…
जंगली हाथी पर जलता टायर फेंकने वाला गिरफ्तार, जवान ने नम आंखों से दी विदाई, देखें वीडियो
नीलगिरी (तमिलनाडु)। एक फिल्म का डायलॉग है कि इंसान सबसे बड़ा जानवर होता है। तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में हाथी के साथ हुई दिल दहलाने वाली घटना के बाद यह लाइन बिल्कुल सटीक बैठती है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खबर के मुताबिक, तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में मसीनागुड़ी के रिहायशी क्षेत्र में घूमते हुए एक जंगली हाथी पर अज्ञात व्यक्ति ने जलता हुआ टायर फेंक दिया। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस घटना से संबंधित एक वीडियो जारी करते हुए अधिकारियों ने…
तेलंगाना : उपभोक्ता फोरम कोर्ट ने कोलगेट कंपनी पर ठोका जुर्माना, ऐसे उपभोक्ताओं को ठग रही थी संस्था
हैदराबाद। संगारेड्डी जिला उपभोक्ता फोरम ने कोलगेट कंपनी पर 65 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है। एक उपभोक्ता द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया कि कोलगेट पेस्ट अधिक मूल्य पर बेच रहा है। संगारेड्डी के एक वकील की ओर से दायर याचिका में आरोप लगाया कि कोलगेट पेस्ट अधिक दामों पर बेचकर लोगों के साथ धोखा दिया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वकील के रूप में कार्यरत सीएच नागेंदर ने 7 अप्रैल 2019 को संगारेड्डी के रिलायंस फ्रेश रिटेल माल में 150 ग्राम का कोलगेट मैक्स टूथपेस्ट 92…
चीन से मिला धोखा तो भारत ने ब्राजील को भेजी ‘संजीवनी बूटी’, भावुक ब्राजीलियन राष्ट्रपति बोले ‘भारत है हनुमान’ पोस्ट की तस्वीर
न्यूज़ डेस्क (रियो डी जेनेरियो)। चीन से मिले धोखे के बाद जब कोरोना से कराहते ब्राजील के दर्द पर भारत ने जैसे ही वैक्सीन वाला मरहम लगाया, ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोल्सनारो भावुक हो गये। ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोल्सनारो ने ट्विटर पर हनुमान जी की तस्वीर पोस्ट करते हुए ना सिर्फ भारत को भगवान बताया है बल्कि आपातकाल में मदद के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद भी दिया है। – Namaskar, Primeiro Ministro @narendramodi – O Brasil sente-se honrado em ter um grande parceiro para superar…
इस दिन से आगरा से बंगलूरू और भोपाल के लिए इंडिगो की उड़ान होगी शुरू
नई दिल्ली। इंडिगो 28 मार्च से बेंगलुरु और भोपाल से आगरा के लिए उड़ानें शुरू करने जा रही है। एयरलाइन ने शुक्रवार को बयान में कहा कि वह क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के तहत इन उड़ानों का परिचालन करेगी। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी के नेटवर्क में आगरा 64वां घरेलू गंतव्य होगा। एयरलाइन ने बयान में कहा कि वह आगामी महीनों में कुर्नूल, बरेली, दुर्गापुर और राजकोट के लिए भी उड़ानें शुरू करेगी।
‘#JoeBidenIsNotMyPresident’,जानें ट्विटर पर ये क्यों कर रहा है ट्रेंड, भारत से जुड़ा है मामला
न्यूज़ डेस्क। जो बाइडेन ने 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली है। जो बाइडेन ने बाइडन ने बुधवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद अमेरिका के संबंध साझेदारों के साथ सुधारने और दुनिया के साथ एक बार फिर काम करने का वादा किया है। जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनते ही सोशल मीडिया पर कई तरह के ट्रेंड चले। लेकिन भारत में ट्विटर पर, Joe Biden is not my President (#JoeBidenIsNotMyPreisdent) टॉप ट्रेंड में रहा। इस ट्रेंड पर कई ट्विटर यूजर ने कमेंट…
