DRDO की बड़ी कामयाबी, आकाश-एनजी मिसाइल का सफल परीक्षण, हवा में दुश्मन यूं होगा तबाह

नई दिल्ली। डिफेंस रिसर्च एंड डिवेलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने आकाश-एनजी (नेक्स्ट जेनरेशन) मिसाइल का सोमवार को सफल परीक्षण किया। इंडियन एयरफोर्स के लिए तैयार किए गए अगली पीढ़ी के इस मिसाइल ने टारगेट को सफलतापूर्वक ध्वस्त किया। ओडिशा के इंडिग्रेटेड टेस्ट रेंज से एक सैन्य वाहन से इसे लॉन्च किया गया। Successful Maiden Test Launch of Akash-NG Missile – A new generation Surface to Air Missile meant for use by Indian Air Force with the aim of intercepting high manoeuvring and low RCS aerial threats.https://t.co/I89HKSs0C0 pic.twitter.com/guauzU24kA — DRDO (@DRDO_India) January…

कन्नड़ अभिनेत्री जयश्री रमैया ने किया सुसाइड, फांसी लगाकर दी जान

नई दिल्ली। कन्नड़ एक्ट्रेस जयश्री रमैया सोमवार को बैंगलुरू के ओल्ड एज एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में मृत पाई गईं। उनका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि रमैया काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उनका इलाज बैंगलुरू के संध्या किरण आश्रम में चल रहा था। जयश्री के निधन से कन्नड़ इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। जयश्री ने बिग बॉस कन्नड़ के सीजन 3 में पार्टिसिपेट किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयश्री को रिएलिटी शो में भाग लेने के बाद ज्यादा…

पीएम मोदी ने किया राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेताओं के 32 बच्चों से संवाद, कहा- आप हैं एक भारत-श्रेष्ठ भारत की बहुत ही सुंदर अभिव्यक्ति

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता बच्चों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। इस साल 32 बच्चों को नवाचार, खेल, कला, संस्कृति, बहादुरी और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण प्रदर्शन और उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने बाल पुरस्कार विजेता सभी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि आपकी तरह मैं भी आपसे मिलने का इंतजार कर रहा था, लेकिन कोरोना की वजह से हमारी वर्चुअल मुलाकात हो रही है। Interacting with Rashtriya Bal Puraskar awardees.…

अब बंगाल में बीजेपी के ‘जय श्री राम’ के बदले दीदी ने दिया ‘हरे कृष्ण हरे राम, विदा हो बीजेपी-वाम’ का नारा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब सियासत गर्माती जा रही है। राजनीतिक दलों के बीच में अब ‘नारा’ नया विषय बन गया है। हाल ही में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘जय श्री राम’ के नारे को लेकर निशाना साधा था और पूछा था कि वह अपमानित क्यों महसूस कर रही थीं। राजनीति में पक्की खिलाड़ी मानी जाने वाली ममता बनर्जी को भी चुनावों के लिए कुछ नया और रोचक नारा चाहिए था। जो अब उन्हें मिल भी गया है। हुबली में एक…

निर्वस्त्र किए बिना, ‘कपड़ों के सहित ब्रेस्ट पर हाथ लगाना यौन हमला नहीं’, 12 वर्षीय लड़की के उत्पीड़न पर बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला

न्यूज़ डेक्स। बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक 12 वर्षीय लड़की के यौन उत्पीड़न के केस पर सुनवाई करते हुए कहा है कि 12 साल की नाबालिग बच्ची को निर्वस्त्र किए बिना, उसके ब्रेस्ट को छूने को यौन हमला नहीं कहा जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि पोक्सो ऐक्ट के तहत यौन हमले को परिभाषित करने के लिए स्किन टू स्किन कॉन्टैक्ट जरूरी है। कोर्ट ने कहा कि हम इस तरह के केस को पोक्सो ऐक्ट के तहत मामला नहीं बना सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि अगर कोई आरोपी…

अगर आपकी गाड़ी में लगा है बंपर तो हो जाएं सावधान, लगेगा 5000 रुपए का जुर्माना

लखनऊ। अगर आपकी गाड़ियों पर बंपर लगा है तो सतर्क हो जाएं। चार पहिया हल्के वाहन हों या भारी दोनों प्रकार के वाहनों पर आगे व पीछे बंपर लगना अब महंगा पड़ेगा। सड़क सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों पर लगे क्रैश-गार्ड या बुल-बार खतरनाक हैं। इससे वाहनों की आपसी टक्कर में क्षति पहुंचने की संभावना ज्यादा रहती है। बंपर लगी गाड़ियों पर 5 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान किया गया है। यह जानकारी देते हुए यूपी के उपर परिवहन आयुक्त (राजस्व) एके पांडेय ने बताया कि कोहरे में प्राय: यह देखा…

अपनी ही नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी से निकले गए केपी शर्मा ओली, पहले छीना अध्यक्ष पद फिर दिखाया बाहर का रास्ता

काठमांडू। नेपाल में राजनीतिक संकट दिन पर दिन गहराता जा रहा है। इसी कड़ी में अब नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बता दें कि काफी वक्त से नेपाल की कम्युनिष्ट पार्टी के 2 टुकड़ों में बंटने की अटकलें लगाई जा रही थीं। ऐसे में रविवार के दिन पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड की अगुआई वाले गुट की सेंट्रल कमेटी वाली बैठक में ओली को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। बता दें कि विरोधी गुट के…

मशहूर सिंगर सोनू निगम रामलला के दर्शन करने पहुंचे अयोध्‍या, जताई ये इच्‍छा

अयोध्‍या। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम रविवार देर शाम कांग्रेस नेता संजय निरुपम और फिल्‍म मेकर संदीप सिंह के साथ प्रभु राम की नगरी अयोध्या पहुंचे। यहां उन्‍होंने हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन किए। श्रीराम के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सोनू निगम ने राम मंदिर न‍िर्माण में एक ईंट रखने की इच्‍छा जताई। उन्‍होंने कहा कि समस्‍त भारतवासियों की इच्छा है कि वह राम मंदिर में अपना योगदान कर सकें। इस दौरान सोनू ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी प्रशंसा की।…

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बोले प्रधानमंत्री मोदी, ये निर्वाचन आयोग के योगदान की सराहना करने का अवसर है

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस सुचारू रूप से चुनावों को आयोजित करके देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को मजबूत करने में निर्वाचन आयोग के उल्लेखनीय योगदान की सराहना करने का अवसर है। निर्वाचन आयोग की स्थापना दिवस के मौके पर प्रत्येक साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। National Voters Day is an occasion to appreciate the remarkable contribution of the EC to strengthen our democratic fabric and ensure smooth conduct of elections. This is also a day to spread…

राहुल गांधी ने RSS पर साधा निशाना, कहा- ‘नागपुर के निक्करवाले तमिलनाडु का भविष्य तय नहीं कर सकते’

नई दिल्ली। अपने तमिलनाडु दौरे के दूसरे दिन कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जमकर RSS पर निशाना साधा। उन्होंने तिरुपुर में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बीजपी का पैतृक संगठन RSS तमिलनाडु का भविष्य तय नहीं कर सकता है,इसका फैसला राज्य की जनता और इसके युवा करेंगे। नागपुर के ‘निक्करवाले’ कभी भी यहां का भविष्य तय नहीं कर सकते हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ‘भ्रम’ है और वह सोचते हैं कि वह तमिलनाडु सरकार को…