कोरोना वैक्सीन को लेकर UN ने की भारत की तारीफ, कहा- देश की वैक्सीन उत्पादन क्षमता दुनिया में सबसे बेहतर, दुनिया इसका पूरा उपयोग करेगी

न्यूज़ डेस्क। 16 जनवरी 2021 से भारत में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआतको हुई। देश में अभीतक 23 लाख 55 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दे दी गई है। भारत ने वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत सिर्फ अपने देश में ही नहीं बल्कि कई पड़ोसी देशों को वैक्सीन की मदद भेजी है। जिसको लेकर संयुक्त राष्ट्र (UN) ने अपना बयान दिया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कोरोना वैक्सीन उत्पादन क्षमता को लेकर भारत की तारीफ की है। एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि दुनियाभर…

कांग्रेस सांसद शशि थरूर, न्यूज एंकर राजदीप सरदेसाई समेत 7 पर यूपी पुलिस ने दर्ज किया केस, दंगा भड़काने की साजिश का आरोप

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर, न्यूज एंकर राजदीप सरदेसाई समित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नोएडा के सेक्टर 20 थाने में इन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अभिजीत मिश्रा नाम के एक शख्स की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर दर्ज FIR में कहा गया है कि इन नामजद लोगों ने 26 जनवरी को गलत पोस्ट किए गए और दंगा भड़काने की साजिश की गई। पुलिस को दी शिकायत में अर्पित मिश्रा ने बताया कि वह परिवार के…

बजट सत्र से पहले बोले प्रधानमंत्री मोदी, दशक का पहला सत्र है, आजादी के दीवानों के सपनों को सिद्ध करने का अवसर सामने आया

नई दिल्ली। बजट सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस दशक का आज पहला सत्र प्रारंभ हो रहा है, भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए यह दशक बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए प्रारंभ से ही आजादी के दीवानों ने जो सपने देखे थे उन सपनों को, उन संकल्पों को तेज गति से सिद्ध करने का स्वर्णिम अवसर अब सामने आया है। इस दशक का उपयोग हो… इसलिए इस सत्र में पूरे दशक को ध्यान में रखते हुए चर्चाएं हो, सभी प्रकार के विचारों की प्रस्तुति हो।…

दावोस संवाद में बोले PM मोदी, भारत ने कोरोना पर कंट्रोल करके दुनिया को बड़ी महामारी से बचाया

नई दिल्ली। विश्व आर्थिक मंच के दावोस संवाद के कार्यक्रम को आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित किया। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विश्व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को संबोधित करते हुए वह भारत के विकास संबंधी विभिन्न पहलुओं और प्रौद्योगिकी के उपयोग पर अपनी बात रखी। पीएम मोदी ने कहा कि, आज भारत उन देशों में है जो कोरोना से अपने ज्यादा से ज्यादा लोगों की जिंदगी बचाने में सफल रहे और जहां कोविड मामलों की संख्या लगातार घट रही है… भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन ड्राइव…

कृषि कानूनों के खिलाफ बंगाल विधानसभा में प्रस्ताव पारित, ममता बोलीं- आप कानून वापस लें या कुर्सी छोड़ दें

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ एक संकल्प पारित किया और इन्हें वापस लिए जाने की मांग की गई। बंगाल विधानसभा में यह संकल्प संसदीय कार्य मंत्री पार्था चटर्जी ने पेश किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से कहा कि या तो ये नये कानून को वापस लिया जाए या सत्ता से गट जाना चाहिए। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस ने इस संकल्प का समर्थन किया। इस दौरान भाजपा विधायकों ने संकल्प का विरोध किया और जय श्री राम का…

लाॅकडाउन उल्लंघन के केस वापस लेने वाला पहला राज्य बना UP, व्यापारियों के साथ आम लोगों को भी मिलेगी राहत

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य के व्यापारियों समेत आम लोगों को बड़ी राहत देने जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार कोविड-19 और लाॅकडाउन तोड़ने को लेकर दर्ज किए गए मुकदमें हटाने की योजना बना रही है। यूपी के कानून मंत्रालय की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। जिसके बाद अब कोरोना काल और लाॅकडाउन के दौरान नियमों के उल्लंघन मामलों में अब यूपी के लोगों को कोर्ट का चक्कर नहीं काटना पडे़गा। कानून मंत्रालय की ओर से इसके संबंध में प्रमुख सचिव को गाइडलाइन जारी करते हुए पूरे…

पाकिस्तान के व्यस्त हाईवे पर 5 साल के बच्चे ने दौड़ाई SUV, सोशल मीडिया पर Video हुआ वायरल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान से आया एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक पल के लिए तो यह वीडियो हैरान करता है, लेकिन दूसरे ही पल चिंता होती है कि आखिर किसने इतने छोटे बच्चे की जिंदगी दांव पर लगा दी है। दरअसल, पाकिस्तान में हाईवे पर करीब 5 साल का बच्चा एक SUV को दौड़ाता हुआ दिखा, जिसे कुछ लोगों ने अपने कैमरों में कैद किया। 27 सेकेंड के इस क्लिप में दिख रहा है कि एक बेहद छोटा बच्चा काले रंग की टोयटा लैंड क्रूजर…

राजपथ की परेड का बढ़ाया मान, अयोध्या के भव्य राम मंदिर को गणतंत्र दिवस परेड में मिला पहला स्थान

नई दिल्ली। इस साल गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली उत्तर प्रदेश की झांकी ने सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार जीता है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने बृहस्पतिवार को उसे पुरस्कार दिया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस साल की परेड में कुल 32 झांकियों ने हिस्सा लिया था जिनमें 17 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की थी जबकि नौ केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और अर्द्धसैनिक बलों एवं छह रक्षा मंत्रालय की थीं। उत्तर प्रदेश की झांकी का विषय अयोध्याः उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर थी। Uttar Pradesh adjudged the…

दिग्गज कंपनियों को पछाड़ कर Jio बना दुनिया का पांचवां सबसे मजबूत ब्रांड, एप्पल, अमेजन, अलीबाबा और पेप्सी को छोड़ा पीछे

बिजनेस डेस्क। Jio दुनिया का पांचवां स्ट्रॉन्गेस्ट ब्रांड बन गया है। ब्रांड फाइनेंस ग्लोबल 500 की लिस्ट में पहली बार शामिल हुए रिलायंस जियो ने भारी उलट फेर करते हुए 5वीं रैंकिंग हासिल की है। ब्रांड फाइनेंस ग्लोबल 500 की लिस्ट में दुनिया के सबसे मजबूत ब्रांड्स की रैंकिंग की जाती है। एप्पल, अमेजन, अलीबाबा और पेप्सी जैसी दिग्गज कंपनियों को रिलायंस जियो ने पीछ छोड़ दिया है। दुनिया के सबसे मजबूत पहले 10 ब्रांड्स में रिलायंस जियो भारत से अकेला नाम है। ब्रॉन्ड की मजबूती के मामले में रिलायंस…

कैंसर पीड़ित बेटी के लिए मां ने मुंडवा लिए खुद के बाल, वीडियो देख आंखों में आ जाएंगे आंसू

हैदराबाद। मां का प्यार इस दुनिया में बेमिसाल है। एक मां के प्यार को शब्दों में पिरोना काफी मुश्किल है, क्योकि धरती पर एक मां ही है जो अपने बच्चों को बच्चों को खुश देखने के लिए बड़े से बड़ा बलिदान देने से भी पीछे नहीं हटती। कुछ ऐसा ही मामला पुर्तगाल से सामने आया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है। वीडियो की शुरूआत में ही देखा जा सकता है कि कैसे एक मां अपनी कैंसर से पीड़ित बेटी का बाल काटती हुई दिखाई…