न्यूज़ डेस्क। किसानों के आंदोलन को करीब दो महीने से ज्यादा वक्त हो चुके हैं। दिल्ली की सीमा पर किसान डेरा डाले हुए है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद स्थानीय लोगों के सब्र का बांध टूट चुका है। सिंघु बॉर्डर पर बीते कुछ दिनों से स्थानीय लोग बॉर्डर खाली करने की मांग कर रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों को अब धमकी भरे फोन कॉल्स आने लगे हैं। स्थानीय लोगों के…
साल: 2021
लोकसभा सांसद राहुल गांधी बने शेफ, यूट्यूब चैनल के शो पर बनाया रायता खाई बिरयानी
न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस नेता और वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में सक्रिय हैं। हाल ही में जब वह चेन्नई में थे तो उन्होंने यूट्यूब पर लोकप्रिय कुकिंग चैनल के सदस्यों के साथ कुकिंग की। यूट्यूब के लोकप्रिय चैनल Chefs of the Village Cooking Channel (VCC) के सदस्यों के साथ राहुल गांधी कुकिंग करते हुए नजर आए। ज्ञात हो कि ये सभी कुक पुडुकोट्टी जिले के रहने वाले हैं और ये मुख्य रुप से किसान हैं, जिन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है…
अमेरिका के कैलिफोर्निया में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी, भारत ने दर्ज कराया विरोध
वॉशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में एक पार्क में लगी महात्मा गांधी की मूर्ति से कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की। अब वहां रहने वाले भारतीय मांग कर रहे हैं कि पुलिस इस मामले की जांच हेट क्राइम के केस की तरह करे। भारत ने भी इस मामले को लेकर विरोध दर्ज कराया है। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास ने इस मामले को अमेरिकी विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया और जांच की मांग की है। 6 फीट लंबी और करीब 294 किलो वजनी कांसे की…
किशोर उम्र के प्रेम में संबंध बनाने वाले लड़कों को सजा देने के लिए पॉक्सो कानून नहीं: मद्रास हाईकोर्ट
चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने एक अहम फैसले में कहा कि पॉक्सो कानून में किशोर उम्र के उन लड़कों को दंडित करने का प्रावधान नहीं है, जो एक नाबालिग लड़की से उसकी सहमति से संबंध बनाते हैं। शारीरिक बदलाव से गुजर रहे युगल के लिए अभिभावकों और समाज का समर्थन जरूरी है। न्यायमूर्ति एन आनंद वेंकटेश ने कहा कि पॉक्सो कानून बच्चों को यौन अपराध से बचाने के लिए लाया गया था, लेकिन बड़ी संख्या में उन किशोरों एवं नाबालिग बच्चे/बच्चियों के परिजन शिकायत दर्ज करा रहे हैं, जो प्रेम…
चुनाव आयोग ने लॉन्च किया डिजिटल वोटर ID कार्ड, डाउनलोड करने के लिए अपनाएं ये 7 आसान स्टेप्स
नई दिल्ली। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने डिजिटल वोटर आईडी कार्ड की सुविधा शुरू की। इसे इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो आइडेंटिटी कार्ड (E-EPIC) कहा जाता है। यह डिजिटल वोटर आईडी कार्ड पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध होगा। ई-ईपीआईसी केवल ई-आधार की तरह है। इसे सिर्फ प्रिंट किया जा सकता है। इसको एडिट नहीं किया जा सकता है। ग़ौरतलब है कि 31 जनवरी तक यह सुविधा केवल उन्हीं को मिलेगी जिन्होंने पिछले साल नवंबर और दिसंबर में वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन किया…
72वें गणतंत्र दिवस में यूपी की झाँकी को मिला देश में प्रथम स्थान, गाँव-गाँव घुमाई जाएगी पुरस्कृत राम मंदिर की झाँकी, होगी पुष्प वर्षा: सीएम योगी ने दिया निर्देश
लखनऊ। 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर निकली गई अलग-अलग राज्यों की झाँकियों में इस बार प्रथम स्थान पाने वाली उत्तर प्रदेश की झाँकी को लेकर सूबे की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार द्वारा झाँकी को पुरस्कृत किए जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि राम मंदिर मॉडल की झाँकी अब यूपी के गाँव-गाँव में घुमाई जाएगी। पूरे प्रदेश में दिखाई जाएगी राम मंदिर वाली झांकी pic.twitter.com/xfPOmRPxJa — Government of UP (@UPGovt) January 29, 2021 मुख्यमंत्री ने कहा कि झाँकी…
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके आदर्श लाखों लोगों को करते हैं प्रेरित
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। आज के दिन 1948 में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है। Tributes to the great Bapu on his Punya Tithi. His ideals continue to motivate millions. On Martyrs’ Day we recall the heroic sacrifices of all those great women and men who devoted…
जब 4 साल का बच्चा हिरन के बच्चे के साथ लौटा घर, दोनों को साथ खड़ा देख मां हुई हैरान, तस्वीर वायरल
नई दिल्ली। बच्चों की मासूमियत का किसी के पास कोई जवाब नहीं होता है, बच्चे बिना किसी डर और भय के हर किसी के साथ घुलमिल जाते हैं, फिर चाहे वो इंसान हो या जानवर। सोशल मीडिया पर 4साल के बच्चे की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल बच्चा घर से बाहर जब खेलने के लिए गया तो उसकी दोस्ती एक हिरन के बच्चे से हो गई। खास बात यह है कि दोनों के बीच इतनी गहरी दोस्ती हुई कि बच्चा हिरन के बच्चे को लेकर…
गुफा में रहने वाले टाट वाले बाबा (फक्कड़ बाबा) ने राम मंदिर के लिए दिया 1 करोड़, चेक देख चौंके बैंक अधिकारी, मान मनवल के बाद खिंचवाई फोटो
ऋषिकेश। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के पूरे देश से चंदा एकत्र किया जा रहा है। इसी क्रम में ऋषिकेश में गुफा में रहने वाले साधु स्वामी शंकर दास उर्फ फक्कड़ बाबा ने अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए दान में दिए है। वह पिछले 60 वर्षों से गुफा में रह रहे हैं। स्वामी शंकर दास ने बताया कि उनके गुरु टाट वाले बाबा की गुफा में मिलने वाले श्रद्धालुओं के अनुदान से उन्होंने यह रकम जुटाई है। साधु स्वामी शंकर दास…
अब खाकी वर्दी में नजर आएंगे तृतीय लिंग, पुलिस महकमें का करेंगे नाम रोशन, भर्ती होने के लिए लगाई दौड़ और मारा जंप
रायपुर। तृतीय लिंग (किन्नर) को लेकर आपकी मानसिकता जल्द ही बदल जाएगी। ट्रेनों में वसूली.., मांगलिक कार्यक्रमों में गाते-बजाते किन्नर की छवि आप देखते रहे हैं। अब ये किन्नर खुद के कायाकल्प और प्रगति में जुट गए हैं। उन्होंने खाकी वर्दी पहनने का जज्बा दिखा दिया है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलते ही वे सबकी सोच से आगे निकल गए। शारीरिक परीक्षा के लिए दौड़ हो या ऊंची कूद..। हर पैमाने पर खरा उतरकर पुलिस महकमे को भी सुखद आश्चर्य करा दिया है। कद-काठी और स्मार्टनेस के…
