न्यूज़ डेस्क। 23 जुलाई से 8 अगस्त तक चले टोक्यो ओलंपिक में 39 गोल्ड मेडल के साथ अमेरिका पदक तालिका में सबसे ऊपर है। 113 पदकों और 39 गोल्ड मेडल के साथ अमेरिका पदक तालिका में शीर्ष पर है। वहीं 38 गोल्ड के साथ चीन दूसरे नंबर पर है। मेजबान जापान ने 27 गोल्ड जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं भारत एक गोल्ड मेडल के साथ इस बार के ओलंपिक में सात पदक जीते हैं। ये भारत का ओलंपिक खेलों का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा है। इससे पहले 2012…
दिन: 9 अगस्त 2021
पीएम मोदी ने जारी की PM-KISAN की 9वीं किस्त, बोले देश की कृषि नीतियों में अब छोटे किसानों को दी जा रही है सर्वोच्च प्राथमिकता
न्यूज़ डेस्क। पीएम मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त जारी की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने किसान लाभार्थियों से बातचीत भी की। पीएम मोदी ने बटन दबाकर 19,500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि, 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों के खातों में ट्रांसफर की। इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि आज प्राप्त हुई राशि से किसानों को मदद मिलेगी। उन्होंने एक लाख करोड़ रुपये की निधि वाली किसान इंफ्रास्ट्रक्चर फंड की योजना के एक…
किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त जारी, पीएम मोदी की अपील का असर, ऑर्गेनिक फार्मिंग से जुड़े 44.33 लाख किसान, क्षेत्रफल बढ़कर हुआ 38.9 लाख हेक्टेयर
न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के साथ ही पर्यावरण और स्वास्थ्य के अनुकूल कृषि को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने आज (9 अगस्त, 2021) किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त जारी की। इसके तहत 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को 19,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि ट्रांसफर की गई। उधर ऑर्गेनिक फार्मिंग के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर दिखाई दे रहा है। नेशनल सेंटर ऑफ ऑर्गेनिक फार्मिंग के मुताबिक 2003-04 में भारत में…
विश्व आदिवासी दिवस पर विशेष लेख : आदिवासी अंचलों में खुशहाल हो रहा जनजीवन, संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका की मजबूत पहल
छत्तीसगढ़ और आदिवासी एक-दूसरे के पर्याय हैं। छत्तीसगढ़ के वन और यहां सदियों से निवासरत आदिवासी राज्य की पहचान रहे हैं। प्रदेश के लगभग आधे भू-भाग में जंगल है। जहां छत्तीसगढ़ की गौरवशाली आदिम संस्कृति फूलती-फलती रही है। आज से ढाई साल पहले नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासियों को उनके सभी अधिकार पहुंचाने की जो पहल शुरू की जिससे आज वनों के साथ आदिवासियों का रिश्ता एक बार फिर से मजबूत हुआ है और उनके जीवन में नई सुबह आई है। राज्य…
घरेलू नुस्खा : बारिश में बढ़ जाता है सीजनल फ्लू का खतरा, रामबाण हैं ये 5 घरेलू जड़ी-बूटियां
नई दिल्ली। बारिश का मौसम जहां हरियाली के साथ ही बहुत सारे कीटाणुओं और विषाणुओं को भी साथ लेकर आता है जो हमारे स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। मानसून के मौसम में तापमान में होने वाला उतार-चढ़ाव भी शरीर के लिए बीमारियों की वजह बनता है। यही वजह है कि बारिश के मौसम में अक्सर लोगों को बुखार हो जाता है जिसें सीजनल फ्लू कहा जाता है। यही वजह है कि हमारे पुरखों के समय से ही बारिश का मौसम आते ही जड़ी-बूटी से युक्त पेय पदार्थों का…
‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न’ के बाद अब कर्नाटक में उठी राजीव गाँधी राष्ट्रीय उद्यान का नाम बदलने की माँग: अभियान तेज
न्यूज़ डेस्क। केंद्र की मोदी सरकार की इस घोषणा के बाद कि भारत का सबसे बड़ा खेल सम्मान- राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार अब “मेजर ध्यानचंद खेल रत्न” पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा, कर्नाटक के नागरहोल में स्थित राजीव गाँधी राष्ट्रीय उद्यान का नाम भी बदलने की माँग तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कोडागु जिले के निवासी विनय कयापंडा ने शुक्रवार को Change.org पर एक ऑनलाइन अभियान शुरू किया है, जिसमें माँग की गई है कि नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान का नाम कोडंडेरा मडप्पा करियप्पा (Kodandera Madappa…
Tokyo Olympics 2020 : टोक्यो ओलंपिक का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन, 3 साल बाद अब Paris में ‘महाकुंभ’
खेल डेस्क। टोक्यो ओलंपिक खेलों का 8 अगस्त को रोशनी के फव्वारों के बीच समापन हो गया, जिसमें उम्मीद और दृढ़ता का अभूतपूर्व प्रदर्शन दिखा। जापान की राजधानी में इतिहास के सबसे विशिष्ट खेलों का समापन शानदार आतिशबाजी के साथ हुआ जिसमें नृत्य, गायन और खुशियां मनाना शामिल रहा। कोविड-19 महामारी के दौरान जान गंवाने वालों को याद करते हुए आगे बढ़ने के संदेश के साथ ओलंपिक ध्वज पेरिस को सौंपा गया जहां अगले ओलंपिक खेल तीन साल बाद आयोजित किये जायेंगे। वैश्विक स्वास्थ्य संकट के कारण एक साल देरी,…
प्रधानमंत्री मोदी 10 अगस्त को करेंगे उज्जवला 2.0 लॉन्च
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को उत्तर प्रदेश के महोबा में एलपीजी कनेक्शन सौंपकर उज्जवला 2.0 (प्रधानमंत्री उज्जवला योजना-पीएमयूवाई) का शुभारंभ करेंगे। रविवार को एक सरकारी बयान में कहा गया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाले कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे और राष्ट्र को भी संबोधित करेंगे। उज्जवला 1.0 से उज्जवला 2.0 तक के सफर का वर्णन करते हुए विज्ञप्ति में कहा गया है कि 2016 में शुरू हुई उज्जवला 1.0 के दौरान बीपीएल परिवारों की पांच करोड़ महिला सदस्यों…
