न्यूज़ डेस्क। बीते दिन गणतंत्र दिवस के अवसर पर फर्जी किसानों ने जिस तरह तांडव किया, उसे किसी भी तरीके से उचित नहीं ठहराया जा सकता। आज किसान आंदोलन के नाम पर किसानों ने न सिर्फ देश के सबसे पावन अवसर पर देश को बदनाम किया, बल्कि कानून के विरोध के नाम पर कानून की ही धज्जियां उड़ाकर कर रख दीं। जिस तिरंगे की शान रखने के लिए न जाने कितने लोगों ने अपनी शहादत दी है, उसी झंडे को अपमानित किया गया। बेकाबू प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव…
महीना: जनवरी 2021
देश ने मनाया अपना 72वां गणतंत्र दिवस, राजपथ पर दिखी देश की आन बान-शान की झलक
न्यूज़ डेस्क। देश ने अपना 72वां गणतंत्र दिवस मनाया है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुबह राजपथ पर तिरंगा फहराया। परंपरा के मुताबिक, झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी दी गई। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी जामनगर की एक विशेष पगड़ी पहने दिखाई दिए। ऐतिहासिक विजय चौक पर देश की आन-बान-शान का शानदार नजारा…
नरेन्द्र मोदी के दोस्त और इंग्लैंड के पीएम जॉनसन ने गणतंत्र दिवस पर भेजा गर्व करने वाला मैसेज, सुनकर सीना चौड़ा हो जायेगा हर भारतीय का
लंदन। आज भारत में 72वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। हमारा देश अपने गणतंत्र (Republic day) पर गर्व कर रहा है। और इंग्लैंड से भी हमें गर्व करने वाला संदेश भेजा गया है। इंग्लैंड के प्रधानमंत्री का ये मैसेज पढ़कर हर हिन्दुस्तानी का सीना चौड़ा हो जाएगा। संदेश भेजा है ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने। बोरिस जॉनसन ने एक वीडियो संदेश में भारतीय संविधान को असाधारण बताते हुए कहा है कि अपने विलक्षण संविधान की वजह से ही भारत में संप्रभु लोकतंत्र स्थापित हो पाया है।…
भारत में TikTok और UC Browser समेत 59 चाइनीज App परमानेंट बैन, सरकार के सवालों का नहीं दे पाए संतोषजनक जवाब!
न्यूज़ डेस्क। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) मंत्रालय ने TikTok समेत 59 चीनी एप्स को नोटिस भेज कर उन्हें भारत में हमेशा के लिए प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। इन सभी कंपनियों को प्रश्नावली सौंपी गई थी, जिसका उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। इसीलिए, अब 59 चीनी एप्स पर परमानेंट बैन लग गया है। ये नोटिस पिछले सप्ताह ही भेजा गया था। हालाँकि, कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। MeitY ने जून 2020 में ही इन 59 चीनी एप्स को प्रतिबंधित किया था, जिनमें TikTok, Alibaba…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को किया संबोधित, कहा- संविधान प्रदत्त नागरिक अधिकारों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में ध्वजारोहण के बाद प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की एकता, अखण्डता के साथ प्रदेश में संविधान प्रदत्त नागरिक अधिकारों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। समाज के किसी भी वर्ग पर यदि कहीं से कोई भी संकट आता है तो हमारी सरकार उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी मिलेगी। किसानों, ग्रामीणों तथा आम जनता का सबसे बड़ा संरक्षक हमारा संविधान है, लेकिन अगर कोई नया कानून इस व्यवस्था में…
प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, ट्वीट कर बोले- जय हिंद
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद!’’ गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली में राजपथ पर सम्पन्न होता है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परेड की सलामी लेंगे। यह समारोह देश की बढ़ती हुई सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन करता है। देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद!Wishing all the people of India a Happy #RepublicDay. Jai Hind!—…
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने किया देश को संबोधित, कहा- सैनिकों की बहादुरी, देशप्रेम और बलिदान पर हम सभी को गर्व है
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश को संबोधित किया। इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय त्योहारों को सभी देशवासी राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ मनाते हैं। गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व भी हम पूरे उत्साह के साथ मनाते हुए अपने राष्ट्रीय ध्वज तथा संविधान के प्रति सम्मान व आस्था व्यक्त करते हैं। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान की उद्देशिका में रेखांकित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के जीवन-मूल्य हम सबके लिए पुनीत आदर्श हैं। यह उम्मीद की…
कोविड-19 टीकाकरण : कोरोना वैक्सीन के खिलाफ अफवाह फैलाना अब पड़ेगा भारी, केंद्र ने कार्रवाई के दिए आदेश
नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन की प्रभावशीलता पर लगातार अफवाहें फैलाई जा रही हैं। अफवाहों का सामना कर रहे केंद्र ने राज्यों को इस तरह की भ्रामक सूचना के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए कहा है। केंद्र ने राज्यों को सलाह दी है कि वे गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करें। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे एक पत्र में इसपर भी जोर दिया कि देश के राष्ट्रीय नियामक प्राधिकरण ने पाया है कि दोनों टीके –…
जानिए कब रिलीज होगी राजामौली की मेगा बजट फिल्म RRR, आलिया भट्ट ने ट्वीट कर किया खुलासा
नई दिल्ली। बाहुबली निर्देशक SS राजामौली की फ़िल्म RRR का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि साल 2021 की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होगी। इससे पहले दर्शक इस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे थे। निर्देशक एसएस राजामौली ने रिलीज को लेकर सस्पेंस खत्म कर दिया है। इस बाबत आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया शेयरिंग के जरिए आम लोगों को जानकारी दी। आलिया के मुताबिक RRR दशहरे के मौके पर रिलीज होने वाली है। आलिया ने ये खुशखबरी देते हुए ट्विटर पर…
मैथ्स मुश्किल लगता है तो डांस सीखिए, संगीत के जरिये अब हल होंगे गणित के सवाल, एजुकेशन पॉलिसी में हो रहे ये बदलाव
हैदराबाद। मैथ्स मुश्किल लगता है तो डांस सीखिए। जी हां, बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं आप। एजुकेशन डिपार्टमेंट ने गणित जैसे कुछ सामान्य विषयों को आसानी से सीखने का एक दिलचस्प तरीका ढूंढ़ निकाला है। स्कूलों में अब यह मेमो जारी कर दिया गया है कि बच्चों को संगीत और डांस (Music and Dance) के जरिये विषयों को पढ़ाया जाए ताकि उनकी दिलचस्पी हर विषय में बन सके। कोई भी सब्जेक्ट उन्हें मुश्किल न लगे। फिजिकल ट्रेनिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर्स एसोसिएशन प्रमुख के. कृष्ण हरि कहते हैं, ड्रॉइंग के…
