सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत से तबलीगी जमात के विदेशी सदस्यों के खिलाफ मामलों की सुनवाई में तेजी लाने को कहा

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायलय ने सोमवार को निचली अदालत से कहा कि वीजा नियमों के उल्लंघन के आरोपी तबलीगी जमात के विदेशी सदस्यों के खिलाफ दायर मुकदमों की सुनवाई में तेजी लाएं। न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने तबलीगी जमात के 13 विदेशी सदस्यों को निजामुद्दीन में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काली सूची में डालने के अनुरोध वाली याचिकाओं पर आगे की सुनवाई के लिए 20 नवम्बर की तारीख तय की और निचली अदालत से इनके मामलों की सुनवाई…

पीएम मोदी 8 नवंबर को घोघा-हजीरा ‘रोपैक्स’ फेरी सेवा का करेंगे लोकार्पण, समुद्र मार्ग से दोनों स्थानों के बीच की दूरी होगी 60 किलोमीटर

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। चाहे सड़क हो, रेल हो, हवाई मार्ग हो या फिर जल मार्ग। मोदी सरकार लगातार नई-नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं, जिनसे लोगों को काफी सुविधाएं मिल रही हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी 8 नवंबर को भावनगर के घोघा और सूरत के हजीरा के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘रोपैक्स’ फेरी सेवाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में स्थित दोनों स्थलों के बीच यात्रियों…

मथुरा के नंदबाबा मंदिर में नमाज पढ़ने वाले फैजल खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। मथुरा के नंदगांव स्थित विश्व प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में नमाज पढ़ने का मामला तूल पकड़ने के बाद सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने फैजल खान को गिरफ्तार कर लिया है। मथुरा के थाना बरसाना की पुलिस ने फैजल को गिरफ्तार किया है। उसके साथी चांद मोहम्मद की तलाश में पुलिस जुटी है। ज्ञात हो कि 29 अक्तूबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दिल्ली निवासी फैजल खान, मोहम्मद चांद अपने साथियों आलोक रतन और नीलेश गुप्ता के साथ नंदबाबा मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान चारों ने सेवायत कृष्ण मुरारी…

लॉकडाउन के बाद एक बार फिर धीरे धीरे पटरी पर लौट रही अर्थव्यवस्था, #GST कलेक्शन 1 लाख करोड़ पार हुआ

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था एक बार फिर से पटरी पर लौटने लगी है। कोरोना काल में जिस रफ्तार से कारोबार और रोजगार के मोर्चे पर तेजी दिखी है उससे साफ है कि अर्थव्यवस्था के अच्छे दिन फिर से आ गए हैं। इसके संकेत GST कलेक्शन, PMI इंडेक्स, वाहनों की रिकॉर्ड संख्या में बिक्री, रिकॉर्ड विदेशी मुद्रा भंडार से मिलने लगे हैं। GST कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये के पार इस अक्टूबर में वस्‍तु और सेवा कर-जीएसटी कलेक्शन आठ महीने के बाद एक बार…

जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे सुनकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हो जाता है दिमाग ख़राब, देखिए वीडियो-

न्यूज़ डेस्क। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आजकल अजीबोगरीब बर्ताव करने लगे हैं। एक मुख्यमंत्री के रूप में उनसे इस तरह के व्यवहार की उम्मीद तो किसी को नहीं थी। एक प्रदेश मुख्यमंत्री होकर भी हेमंत सोरेन कह रहे हैं कि जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे सुन कर उनका दिमाग खराब हो गया है। देखिए वीडियो- जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे सुन कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का दिमाग़ ख़राब हो गया… झारखंड में राजद और कांग्रेस इनके सहयोगी दल है……

केरल की प्रियंका राधाकृष्णन बनीं न्यूजीलैंड की पहली भारतवंशी मिनिस्टर, जानिए इनके बारे में

मेलबर्न। प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड में मंत्री पद पर आसीन होने वाली भारतीय मूल की पहली सदस्य बन गई हैं। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों को शामिल किया, जिसमें प्रियंका भी शामिल है। भारत में जन्मी प्रियंका (41) ने स्कूल तक सिंगापुर में पढ़ाई की और फिर आगे की पढ़ाई के लिए वह न्यूजीलैंड गईं। उन्होंने लगातार घरेलू हिंसा की पीड़ित महिलाओं और शोषण का शिकार हुए प्रवासी मजूदरों जैसे लोगों के लिए आवाज उठाई, जिनकी आवाजें अक्सर अनसुनी कर दी जाती…

दिल्ली-NCR में दिवाली में पटाखों पर रहेगा बैन? NGT ने पर्यावरण और वन मंत्रालय, CPCB से मांगा जवाब

नई दिल्ली। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की ओर से पूछे गए सवाल का जवाब यदि मोदी सरकार, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और चार राज्य सरकारों की ओर से हां में दिया जाता है तो हो सकता है कि इस बार दिल्ली-NCR में आतिशबाजी पर बैन रहे। NGT ने पर्यावरण और वन मंत्रालय के अलावा CPCB और अन्य से पूछा कि क्या जनस्वास्थ्य और पर्यावरण के हित में 7 से 30 नवंबर के बीच आतिशबाजी के प्रयोग पर रोक लगा दी जाए? गौरतलब है कि दिवाली 14 नवंबर को है,…

यूपी राज्यसभा चुनाव: सभी 10 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, रामगोपाल और रामजी भी उच्चसदन पहुंचे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर राज्यसभा चुनाव सोमवार को पूरा हो गया। सभी 10 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। दस सीटों पर केवल दस ही प्रत्याशी होने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। सपा से रामगोपाल यादव और बसपा से रामजीत गौतम उच्च सदन पहुंच गए हैं। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, पूर्व DGP बृजलाल, नीरज शेखर, हरिद्वार दुबे, गीता शाक्य, सीमा द्विवेदी और बीएल वर्मा भी राज्यसभा सदस्य बन गए। पिछले हफ्ते नामांकन…

बिहार के दूसरे चरण मतदान के साथ-साथ देश के 10 राज्यों में 54 विधानसभा सीटों पर भी डाले जाएंगे वोट, यहां देखें पूरी सूची

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान के साथ ही, 10 राज्यों के 54 निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता भी बुधवार यानी 3 नवंबर को अपने विधायकों का चयन करेंगे। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा, गुजरात में आठ, उत्तर प्रदेश में सात, कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड और नगालैंड में दो-दो और तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में एक-एक सीट है, जो बिहार विधानसभा चुनावों के साथ-साथ उपचुनावों की गवाही देगी। यहां भी 10 नवंबर को ही मतों की गिनती होगी। मध्य प्रदेश की 28 सीटों में से जहां चुनाव होंगे,…

WhatsApp में आ रहा नया फीचर, अपने आप 7 दिनों में गायब हो जाएंगे संदेश

नई दिल्ली। व्हाट्सएप लंबे समय से अपने डिसअपेयरिंग फीचर यानी संदेश गायब करने वाले फीचर पर काम कर रहा है। एक सपोर्ट पेज में व्हाट्सएप ने न सिर्फ इस फीचर के होने बारे में बल्कि इससे जुड़ी दूसरी डिटेल्स भी सामने आई है। शुरुआत के लिए, कंपनी ने खुलासा किया है कि इसकी डिसअपेयरिंग संदेश सुविधा न केवल अपने एंड्रॉइड और आईओएस-आधारित App में उपलब्ध होगी, बल्कि काईओएस, व्हाट्सएप वेब और इसके डेस्कटॉप-आधारित ऐप पर भी उपलब्ध होगी। कंपनी ने यह भी बताया कि एक बार सुविधा सक्षम हो जाने…