मंगल 28 जुलाई, 2026

यूपी राज्यसभा चुनाव: सभी 10 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, रामगोपाल और रामजी भी उच्चसदन पहुंचे

0
up-rajya-sabha-chunav

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर राज्यसभा चुनाव सोमवार को पूरा हो गया। सभी 10 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। दस सीटों पर केवल दस ही प्रत्याशी होने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। सपा से रामगोपाल यादव और बसपा से रामजीत गौतम उच्च सदन पहुंच गए हैं। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, पूर्व DGP बृजलाल, नीरज शेखर, हरिद्वार दुबे, गीता शाक्य, सीमा द्विवेदी और बीएल वर्मा भी राज्यसभा सदस्य बन गए।

पिछले हफ्ते नामांकन के अंतिम दिन राज्यसभा चुनाव अचानक रोचक हो गया था। समाजवादी पार्टी समर्थित निर्दल प्रत्याशी प्रकाश बजाज के आने से हलचल मच गई थी। इसी के बाद बसपा के सात विधायकों ने सपा के समर्थन में अपना रुख जाहिर कर दिया। हालांकि पर्चा जांच में प्रकाश का नामांकन खारिज होने से अन्य दस का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था।

राज्यसभा चुनाव बसपा व भाजपा के बीच करीबियां भी नजर आईं। जिस पर मायावती ने सोमवार को बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि वह राजनीति से सन्यास ले लेंगी लेकिन भाजपा के साथ गठबंधन कभी नहीं करेंगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों