न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा में भी जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाने की तैयारी है। रविवार सुबह गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सीएम मनोहर लाल ने भी कानून की पैरवी की है। फरीदाबाद के निकिता हत्याकांड के बाद प्रदेश सरकार ने जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाने पर मंथन शुरू किया है। यह कानून बनने के बाद बेटियों के साथ खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा कसेगा। सरकार इस तरह का कानून बनाना चाहती है जिसमें ऐसे मामलों में कड़ी से…
साल: 2020
शायर मुनव्वर राना के खिलाफ दर्ज हुई FIR , फ्रांस की घटना को ठहराया था सही, कहा था- हम भी मार देंगे!
लखनऊ। फ्रांस में एक पत्रिका में प्रकाशित कार्टून और हत्या के मामले में विवादित बयान देने पर शायर मुनव्वर राना के खिलाफ लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में सोमवार को एफआईआर दर्ज कराई गई। यह FIR सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार पाण्डेय ने दर्ज कराई है। FIR में मुनव्वर राना पर उनके बयान विभिन्न समुदायों में वैमनस्यता फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला है। इस मामले में IPC की धारा 153 ए, 295 ए, 298,505(1)(बी), 505(2), 67,66 आईटी एक्ट लगाया गया है। सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने FIR में लिखाया है कि…
भारत की पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी, PoK में बदलाव मंजूर नहीं, पाक देने जा रहा था प्रांत का दर्जा
नई दिल्ली। भारत ने “तथाकथित गिलगित बाल्टिस्तान” को प्रांतीय दर्जा देने के पाकिस्तान के प्रयास की निंदा करते हुए कहा कि इसका मकसद इस्लामाबाद द्वारा इस क्षेत्र पर “अवैध” कब्जे को छिपाना है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि इस्लामाबाद के “अवैध और जबरन कब्जे वाले” भारतीय क्षेत्र के एक हिस्से में बदलाव लाने के पाकिस्तान के किसी भी प्रयास को भारत “दृढ़ता से खारिज” करता है और पड़ोसी देश से तत्काल उस इलाके को खाली करने को कहा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा रविवार को…
कांग्रेस जिलाध्यक्ष की हुई किरकिरी, लड़कियों ने सरेराह चप्पलों से की धुनाई, जानें क्या है मामला
जालौन (यूपी)। उत्तर प्रदेश के जालौन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की उस वक्त किरकिरी हुई जब उनकी छेड़खानी से परेशान दो युवतियों ने बीच सड़क जूतों व चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। युवतियों से बचने के लिए जिलाध्यक्ष बार-बार रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन आक्रोशित युवतियां उन्हें चप्पलों व जूतों से धुनाई करती रहीं। मौके पर मौजूद लोगों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पिटाई का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो अब वायरल हो गया है। हाथरस से जालौन की दूरी कुछ घंटों की ही है…
कोरोना वैक्सीन : हैदराबाद का ‘भारत बायोटेक’ ने कोरोना वैक्सीन बनाने में मरी बाजी, AIIMS डॉक्टर ने जताई उम्मीदें
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AIIMS), दिल्ली के ‘कम्युनिटी मेडिसिन’ विभाग के प्रमुख और कोरोना वैक्सीन से संबंधित परीक्षण के मुख्य अन्वेषक डॉक्टर संजय राय की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। उनके मुताबिक कोरोना वैक्सीन का तीसरे चरण का परीक्षण जल्द ही शुरू हो सकता है। अगर सबकुछ ठीक ठाक चलता है तो अगले साल फरवरी-मार्च तक कोरोना वायरस का टीका लोगों की पहुंच में होगा। संजय राय ने सबसे अधिक उम्मीदें हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक के ‘कोवैक्सीन’ (Covaxine) से जताई है। टेस्टिंग में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) भी…
मथुरा के नंदबाबा मंदिर में फैजल और चाँद ने की नमाज अदा, गरमाया माहौल, प्रबंधन ने दी ये सफाई
मथुरा। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा पर निकले खुदाई खिदमतगार संस्था के दो सदस्यों के नंदगांव स्थित नंदमहल मंदिर में जौहर की नमाज अदा करने के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से खलबली मच गई है। पक्ष-विपक्ष में कमेंट होने से माहौल में सरगर्मी पैदा हो गई है। हिंदुवादी संगठनों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि यात्रियों ने उनसे नमाज अदा करने की अनुमति नहीं ली थी। मथुरा के नंदबाबा मंदिर में कुछ युवकों ने धोखे से पढ़ी नमाज, फैजल खान और…
Facebook लेकर आ गया है डार्क मोड फीचर, IOS यूजर को मिला अपडेट
नई दिल्ली। फेसबुक के प्लेटफॉर्म में पिछले एक साल में बड़े बदलाव हुए हैं। कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म को पूरी तरह से नया डिजाइन किया है, जिसमें इसके दोनों, वेबसाइट और App शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी ने मैसेंजर, इंस्टाग्राम और फेसबुक की वेबसाइट सहित अपने प्लेटफॉर्म और सेवाओं पर भी डार्क मोड रोल किया है। कंपनी ने अभी तक अपने ऐप में डार्क मोड फीचर रोल आउट नहीं किया है। कहा जा रहा है कि फेसबुक ने वैश्विक स्तर पर मोबाइल ऐप्स में डार्क मोड रोल करना शुरू कर…
‘Baba Ka Dhaba’ के मालिक कांता प्रसाद यूट्यूबर के खिलाफ पहुंचे थाने, जाने क्या है वजह
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में लोकप्रिय भोजनालय बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद ने इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर व यूट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ धन की हेराफेरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। हाल ही में प्रसाद (80) के एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर साझा किए जाने के बाद वह लोकप्रिय हो गए। वह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने लॉकडाउन के दौरान दुकान न चल पाने से आर्थिक तंगी को लेकर अपनी व्यथा बतायी थी। उन्होंने…
जम्मू-कश्मीर: 6 महीने में वापस ली जाएगी ‘रोशनी एक्ट’ के तहत कब्जाई जमीन, घोटाले के लगे थे आरोप
श्रीनगर। रोशनी भूमि योजना में कथित घोटाले की जांच जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय द्वारा CBI को सौंपे जाने के तीन सप्ताह बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को कहा कि वह इस योजना के तहत की गई सभी कार्रवाई को रद्द करेगा और छह महीने में सारी जमीन पुन: प्राप्त करेगा। VIDEO: #Article370 को रखने या हटाने का मूल अधिकार भारतीय सांसद एवं राष्ट्रपती को है, ना के कश्मीर घाटी के दो-एक वंश वादी राजनीतिज्ञों को। pic.twitter.com/GbS5c7CwTo — Dr Jitendra Singh (मोदी का परिवार) (@DrJitendraSingh) October 24, 2020 मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल…
Unlock 6.0 : 1 नवंबर से शुरू हुआ अनलॉक 6.0, जानें पूरे देश में क्या-क्या खुलेगा किस पर है पाबन्दी
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर अब भी बना हुआ है लेकिन भारत आज से अनलॉक 6.0 में कदम रखने जा रहा है। कंटेनमेंट जोन के अलावा दूसरी जगहों पर बाहरी गतिविधियों को बढ़ाने के साथ रविवार को भारत में अनलॉक शुरू होगा। इस हफ्ते की शुरुआत में, गृह मंत्रालय (एमएचए) ने कहा था कि इसमें और ढील नहीं दी जाएगी और पिछले महीने जारी किए गए 5.0 दिशानिर्देश 30 नवंबर तक लागू रहेंगे। 1 जून से देश में ‘अनलॉक’ प्रक्रिया शुरू होने के बाद, सख्त मानक संचालन के साथ…
