न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी एक बार फिर चुनावी मंच से फेक न्यूज फैलाते पकड़े गए हैं। अब बिहार में एक चुनावी रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने झूठ बोलते हुए कहा है कि पटना में मेट्रो नहीं है। जबकि सच्चाई ये है कि पटना में मेट्रो का काम नवंबर 2019 से ही शुरू है। झूठ : पटना में मेट्रो नहीं है सच: पटना मेट्रो का काम नवंबर 2019 से शुरू है #BiharWithNDA #PatnaMetro pic.twitter.com/24Fl8oXASc — Modi Bharosa (Modi Ka Parivar) (@ModiBharosa) October 28,…
दिन: 28 अक्टूबर 2020
राहुल गांधी ने एक बार फिर किया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन
न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज, 28 अक्तूबर को बिहार चुनाव में मतदान के दिन ही मतदाताओं से सीधे वोट मांगकर आचार संहिता का उल्लंघन किया। राहुल ने मतदान के बीच ट्विटर पर वोटरों से महागठबंधन को वोट देने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘इस बार न्याय, रोज़गार, किसान-मज़दूर के लिए आपका वोट हो सिर्फ़ महागठबंधन के लिए। बिहार के पहले चरण के मतदान की आप सभी को…
कोरोना संक्रमण ट्रेसिंग, आरोग्य सेतु ऐप (App) किसने बनाया, सरकार के पास नहीं है जानकारी, RTI बॉडी ने जारी किया नोटिस
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की ट्रेसिंग के लिए आरोग्य सेतु ऐप को सरकार की तरफ से आवश्यक टूल करार देते हुए कोरोना वायरस के खिलाफ इसे एक बड़ा हथियार माना गया। लाखों भारतीयों ने इस ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड किया। लेकिन, अब इस App को आखिर किसने बनाया इस बात पर सस्पेंस पैदा हो गया है। एक तरफ जहां आरोग्य सेतु वेबसाइट में यह कहा गया है कि इसे नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर और इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलोजी मिनिस्ट्री की तरफ से तैयार किया गया है तो वहीं दूसरी तरफ सूचना…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर त्यागी को किया सस्पेंड
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति (VC) योगेश त्यागी को बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आदेश पर निलंबित कर दिया गया। साथ ही कर्तव्य में लापरवाही के आरोपों में त्यागी के खिलाफ जांच के भी आदेश दिए गए। यह जानकारी शिक्षा मंत्रालय (MOE) के अधिकारियों ने दी। केंद्रीय विश्वविद्यालय में वर्चस्व की लड़ाई के बीच यह कदम उठाया गया है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति राष्ट्रपति ने त्यागी को निलंबित कर दिया है ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि जांच निष्पक्ष हो और…
बैंक खाते में पैसा जमा करने और निकालने पर भी देना होगा चार्ज, इन बैंक ने बदले नियम, कंही आपके बैंक का भी नाम तो नहीं, यंहा पढ़े…
नई दिल्ली। बैंकों में अब अपना पैसा जमा करने और निकालने के लिए भी फीस देना पड़ेगी। बॉब ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। अगले महीने से तय सीमा से ज्यादा बैंकिंग करने पर अलग से शुल्क लगेगा। इस पर बैंक ऑफ इंडिया, PNB, एक्सिस और सेंट्रल बैंक भी जल्द फैसला लेंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा ने चालू खाते, कैश क्रेडिट लिमिट और ओवरड्राफ्ट अकाउंट से जमा-निकासी के अलग और बचत खाते से जमा-निकासी के अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए हैं। लोन अकाउंट के लिए महीने में तीन बार के बाद…
अमेरिका में एक स्वयंभू गुरु कीथ रेनेर लड़कियों को बनाता था सेक्स स्लेव, कोर्ट ने सुनाई 120 साल की सजा
न्यूयॉर्क। अमेरिका में एक स्वयंभू गुरु को अदालत ने 120 साल की सजा सुनाई गई है। वह अपने अनुयायियों को सेक्स स्लेव बनाता था, जिसके बाद न्यूयॉर्क की अदालत ने उसे दोषी माना है। 60 साल के कीथ रेनेर Nxivm नामक संगठन चलाता था, जिसका खुद को नेता बताता था। वह अमीर और फेमस अनुयायियों को अपने जाल में फंसाता था। कीथ रेनेर नामक स्वयंभू गुरु के फॉलोवर्स पांच हजार डॉलर के सेल्फ हेल्प कोर्सेस लेते थे, लेकिन उनमें से कुछ को फाइनेंशियली और सेक्सुअली निशाना बनाया जाता था और…
विशेष-लेख : देश के पर्यटन मानचित्र पर तेजी से ऊभर रहा छत्तीसगढ़
रायपुर। वैसे तो छत्तीसगढ़ की पहचान विकासोनमुखी और जनकल्याणकारी कार्यो तथा कुशल आर्थिक प्रबंधन से देश-दुनिया में होने लगी है। यहां की बहुमूल्य खनिज, वन संपदा, प्राकृतिक संसाधनों और पर्यटन स्थलों ने लोगों को आकर्षित किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने, पर्यटकों को जनजातीय संस्कृति से परिचित कराने और स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में सार्थक पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री की पहल पर छत्तीसगढ़ में राम वनगमन पर्यटन परिपथ का विकास और सौंदर्यीकरण की कार्य योजना पर काम प्रारंभ…
05
पाकिस्तान ने हद कर दी, फ्रांस में उसका राजदूत ही नहीं, और संसद ने पारित किया उसके वापसी का फरमान इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने एक बार फिर साबित किया है कि क्यों दुनियाभर के देशों में उसकी साख इतनी कम है। दरअसल, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के इस्लामिक आतंकवाद पर दिए गए बयान को लेकर पाकिस्तानी संसद में एक निंदा प्रस्ताव पेश किया गया। इस दौरान पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक और प्रस्ताव दिया कि क्यों न फ्रांस से पाकिस्तानी राजदूत को वापस बुला लिया जाए। पाकिस्तान…
04
उत्तराखंड: नाबालिग बच्ची के शोषण के आरोप में सिविल जज दीपाली बर्खास्त, प्रदेश में पहली बार हुआ ऐसा न्यूज डेस्क। उत्तराखंड शासन ने हरिद्वार की तत्कालीन सिविल जज दीपाली शर्मा को बर्खास्त कर दिया है। शासन ने यह कार्रवाई उच्च न्यायालय नैनीताल की पूर्ण पीठ की सिफारिश पर की है। अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। सचिव न्याय प्रेम सिंह खिमाल ने न्यायिक सेवा की अधिकारी दीपाली शर्मा की सेवाएं समाप्त करने की पुष्टि की है। नैनीताल हाईकोर्ट की वेबसाइट पर भी आदेश…
US Presidential Election: चुनावों से एक हफ्ते पहले ट्रंप की कैंपेन वेबसाइट हैक हुई, क्या लिखा था हैकर्स ने यंहा पढ़े
वॉशिंगटन। मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कैंपेन वेबसाइट को किप्टोकरेंसी स्कैमर्स ने हैक कर लिया। इस वेबसाइट पर करीब 30 मिनट तक हैकर्स का कब्जा रहा। वेबसाइट हैक हो गई है, सबसे पहले ट्विटर यूजर गैब्रिएल लोरेंन्जो ग्रेशस्केलर ने इस बात को नोटिस किया। उन्होंने ट्रंप की हैक्ड वेबसाइट का स्क्रीन शॉट लेकर पोस्ट किया था। तीन नवंबर को अमेरिका में चुनाव होने हैं। फाइनल वोटिंग से पहले जारी अर्ली वोटिंग में ट्रंप और डेमोक्रेट जो बाइडने के बीच कड़ी टक्कर देखी जा सकती है। गैब्रिएल ने अपनी…