मुंबई। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना बृहस्पतिवार को कहा कि भारत आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले ‘परेशानी खड़ी करने वाले अपने पड़ोसी’ के साथ शांतिपूर्ण सह अस्तित्व चाहता है। दिवंगत यशवंतराव केलकर स्मृति व्याख्यान को यहां संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि जातिवाद और धार्मिक कट्टरवाद की घटनाओं से देश का नाम खराब होता है, भले ही ये छिटपुट घटनाएं हों। कार्यक्रम का आयोजन आरएसएस से संबद्ध छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने किया। पीरामल समूह के अध्यक्ष अजय पीरामल भी मौजूद…
साल: 2019
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत महाशक्ति बनने के कगार पर है : जितेंद्र सिंह
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश महाशक्ति बनने के कगार पर है। केंद्रीय मंत्री ने यहां इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र में इंडियन सोसाइटी फार साइंस एंड इंजीनियरिंग (आईएसएसई) के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। Interacted with enlightened citizens during #SamparkAbhiyan370 at #Ahmedabad this evening. An informative discussion on #Article370 and related issues. pic.twitter.com/IRaGI7nISJ — Dr Jitendra Singh (मोदी का परिवार) (@DrJitendraSingh) September 26, 2019 राज्य…
महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे का पेंच खत्म, BJP 144 और शिवसेना 126 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए बीजेपी और शिवसेना के बीच सीटों के बंटवारों के लेकर सहमति बन गई है। सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर है कि राज्य में इस बार बीजेपी बड़े भाई की भूमिका में रोल प्ले करने वाली है। राज्य की 288 सीटों में से भाजपा 126 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सेना 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 18 सीटें छोटे सहयोगियों को आवंटित की गई हैं। भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना को उप मुख्यमंत्री का पद भी मिलेगा। ज्ञात हो कि…
भोपाल मेट्रो के नामकरण पर विवाद, CM कमलनाथ बोले – भोज मेट्रो तो MLA मसूद ने कहा- दादा भाई भोपाल मेट्रो
भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल के नामकरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 7,000 करोड़ रुपये की लागत की भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा इसका नाम परमार राजा भोज के नाम पर ‘‘भोज मेट्रो” करने की घोषणा पर कांग्रेस के स्थानीय विधायक आरिफ मसूद ने मंच से ही अपनी असहमति जता दी। बृहस्पतिवार को यहां शिलान्यास समारोह के दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घोषणा की कि भोपाल मेट्रो रेल परियोजना को ग्यारहवीं सदी के परमार राजा भोज के नाम पर “भोज मेट्रो रेल” के तौर…
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री तिवारी पर केजरीवाल के आपत्तिजनक बयान के विरोध में पूर्वांचल मोर्चा ने किया प्रचंड प्रदर्शन
नई दिल्ली। NRC को लेकर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी पर हमला बोलने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी के पूर्वांचल मोर्चा ने गुरुवार को हल्ला बोला। मनोज तिवारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल के बयान से आक्रोशित बीजेपी के पूर्वांचल मोर्चा ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने बीजेपी पूर्वांचल मोर्चा के सदस्यों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि ये कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री@ManojTiwariMP पर…
योगेश्वर दत्त और पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह हुए बीजेपी में शामिल, हरियाणा के चुनावी दंगल में बीजेपी ने लगाया चैंपियंस पर दांव
नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह और ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त भाजपा में शामिल हो गए। हरियाणा बीजेपी के प्रमुख सुभाष बराला मौजूद थे। खबरों के अनुसार योगेश्वर दत्त को हरियाणा विधानसभा चुनावों में पार्टी का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। Some Eminent personalities #JoinBJP at BJP HQ in New Delhi. https://t.co/t9yvhtLgnR — BJP (@BJP4India) September 26, 2019 ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी दत्त के भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की खबर आई थी। लेकिन उस वक्त BJP में…
न्यूयार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राजस्थान की पायल भी हुई ”चेंजमेकर” पुरस्कार से सम्मानित
नई दिल्ली। राजस्थान की किशोरी पायल जांगीड़ अमेरिका में ‘चेंजमेकर’के रूप में ‘गोलकीपर्स एवार्ड’ से सम्मानित की गई उनका मानना है कि ‘बाल विवाह’ ने समाज की जीवन-शक्ति को पूरी तरह से पंगु कर दिया है, इसलिए सदियों पुरानी इस प्रथा का फौरन उन्मूलन करने की जरूरत है ताकि उसके जैसे बच्चे शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर सकें। पायल को अलवर जिला स्थित अपने गांव हिंसला और आसपास के गांवों में बाल विवाह उन्मूलन के लिये किये गये कार्यों के लिए बिल ऐंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने बुधवार को न्यूयार्क…
महायोगी गोरखनाथ के बिना भारत की आध्यात्मिक परंपरा शून्य: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि महायोगी गोरखनाथ के बिना भारत की आध्यात्मिक परंपरा शून्य है। उन्होंने कहा कि हिन्दी के प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत ने ओशो से जब अध्यात्म के बारे में पूछा तो उन्होंने चार नाम लिए थे, जिनमें गोरखनाथ का भी नाम था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को राजधानी में हिन्दी संस्थान के यशपाल सभागार में गोरखनाथ पर केंद्रित तीन दिवसीय संगोष्ठी की शुरुआत की योगी ने नाथ संप्रदाय की महत्ता पर प्रकाश डालते…
विदेश मंत्री जयशंकर की पाक को दो टूक, रात में आतंकवाद और दिन में क्रिकेट नहीं चलेगा
न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत ‘‘बेहद चुनौतीपूर्ण’’ और एक ऐसे पड़ोसी से बात नहीं कर सकता है जो बातचीत के मंच तक लाने का भारत पर दबाव बनाने के लिएआतंकवाद का इस्तेमाल एक कानूनी हथियार के रूप में करता है और हकीकत से रूबरू कराने पर भी उससे मुकर जाने की नीति पर अमल करता है। जयशंकर बुधवार को यहां थिंक टैंक ‘काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस’ के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उनसे कश्मीर के बारे में सवाल किया…
पुणे में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव, आसपास के कई निचले क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात, 12 लोगों की मौत
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ आने और दीवार गिरने की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार रात में पुणे में भारी बारिश के बाद करीब 10, 500 से ज्यादा लोगों को पानी भरी जगहों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि वह पुणे में हुई बारिश के बाद लोगों की मौत की खबर सुनकर दुखी हैं। उन्होंने…
