रायपुर। पौनी पसारी का नाम सुनते ही आज के पढ़े लिखे नौजवानों को अचरज होता है लेकिन यह हमारी छत्तीसगढ़ी सभ्यता और संस्कृति से जुड़ा शब्द है। इसका संबंध परम्परागत रूप से व्यवसाय से जुड़े लोगों को नियमित रूप से रोजगार उपलब्ध कराने से था। बदलती हुई परिस्थितियों में जब गांवों ने नगरों का स्वरूप लिया तो इन कार्यों से जुड़े लोगों के लिए हर घर में जाकर सुविधा देने में दिक्कत होने लगी तब उनके लिए एक व्यवस्थित बाजार की कल्पना हुई। वर्तमान समय में युवाओं को रोजगार दिलाने…
साल: 2019
इस बार 27 अक्टूबर को विशेष योग में मनेगी दिवाली, यहां देखें शुभ मुहूर्त
कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या को दीपावली मनाई जाती है। यह महागणपति, महालक्ष्मी एवं महाकाली की पौराणिक अथवा तांत्रिक विधि से साधना-उपासना का परम पवित्र पर्व है। इस दिन उद्योग-धंधे के साथ-साथ नवीन कार्य करने एवं पुराने व्यापार में खाता पूजन का विशेष वि धान है। इस साल दीपावली 27 अक्टूबर को है। हालांकि अमावस्या तिथि 28 तारीख को भी है। शास्त्रों के अनुसार दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। लेकिन यह भी नियम है कि जिस दिन संध्या के समय यानी प्रदोष काल में और मध्य…
जो भी जम्मू-कश्मीर में शांति प्रक्रिया के रास्ते में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेगा, उनके लिए भारत में कई जेल हैं।’’
श्रीनगर। बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने रविवार को यहां कहा किआर्टिकल 370 के प्रावधान समाप्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर शांति और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और जो भी इसके रास्ते में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेगा, उससे कड़ाई से निपटा जाएगा। माधव ने कहा, ‘‘अभी तक कश्मीर में सिर्फ कुछ परिवारों या कुछ नेताओं के लिए काम किया जाता था, लेकिन अब जो कुछ हो रहा है, वह इस राज्य के लाखों परिवारों के लिए… आम कश्मीरियों के लिए हो रहा है।’’ उन्होंने कहा,…
मुख्यमंत्री निवास गौठान के गोबर के दीयों से होगा रोशन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हस्तशिल्पियों और महिला समूहों के स्टॉल पहुंचकर की दीवाली की खरीददारी
रायपुर। इस दीवाली गौठान के गोबर के दीयों से रोशन होगा मुख्यमंत्री निवास। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर प्रवास से लौटने के बाद दीपावली की खरीदी करने सीधे राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब पहुंचे। यहां परिक्रमा पथ पर छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान और देवभोग के स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों में छत्तीसगढ़ के कुम्हारों, हस्तशिल्पियों, स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं अन्य कारीगरों द्वारा बनाये गए दीये, सजावट की वस्तुएं, उपहार, छत्तीसगढ़ी व्यंजन सहित अन्य सामग्रियां प्रदर्शन और विक्रय के लिए…
AAP सरकार की नीतियों से 5 सालों में दिल्ली का प्रत्येक व्यक्ति लाभान्वित हुआ: केजरीवाल
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली में प्रत्येक व्यक्ति आप सरकार की नीतियों से लाभान्वित हुआ है। केजरीवाल ने तुगलकाबाद और छतरपुर इलाके के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनसे दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव को ‘स्वतंत्रता संग्राम’ की तर्ज पर लड़ने के लिये कहा। हमारे पांच साल पूरे होने को आए सरकार में। मुझे और हमारे हर एक कार्यकर्ता को जनता का खूब आशीर्वाद मिला। इन पांच सालों में हमने ख़ूब पुण्य कमाया मैं सोच रहा था, मेरी जिंदगी के पहले 45 सालों…
POK में सेना की कार्रवाई की आर्मी चीफ रावत ने की पुष्टि, कहा- तबाह किए तीन कैंप, 6 से 10 सैनिक सहित कई आतंकियों को किये ढेर
नई दिल्ली। POK में भारतीय सेना द्वारा बड़ी कार्रवाई के बारे में सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी के बाद पीओके में भारतीय सेना द्वारा जवाबी कार्रवाई में 6 से 10 सैनिक मारे गए। साथ ही कई आतंकियों को भी सेना ने ढेर किया है। रविवार शाम रावत ने कहा कि पाकिस्तान अपना नुकसान नहीं बताना चाहता। अगर पाकिस्तान एक्शन लेने की सोचेगा तो हमारा बहुत बड़ा रिएक्शन होगा। जनरल बिपिन रावत ने कहा कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370…
PoK में भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, आर्टिलरी गन से आतंकी कैम्प को बनाया निशाना, कई ठिकाने तबाह पाक सेना के 16 जवान ढेर
श्रीनगर। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर के दूसरी ओर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में स्थित आतंकवादी शिविरों पर हमला किया। सेना ने यह जवाबी हमला उस वक्त किया जब पाकिस्तान की सेना आतंकियों को भारत की सीमा में घुसपैठ करने में मदद कर रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना ने आर्टिलरी गन से POK के आतंकी कैम्प को निशाना बनाया। सूत्रों की माने तो बताया जा रहा है कि भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना 16 जवान मारे गए हैं, जबकि कुछ घायल हुए हैं। वहीं…
सीमा पर पाक की नापाक हरकत, तोड़ा सीजफायर, दो जवान शहीद, एक नागरिक की भी मौत
श्रीनगर। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद और वह लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने कुपवाड़ा में रविवार को सीजफायर का उल्लंघन किया। इस दौरान दो जवान शहीद हो गए जबकि एक नागरिक की भी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम (Ceasefire) का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गोलियां चलाईं जिसमें दो सैनिक शहीद हो गए और एक नागरिक की मौत हो गई। पुलिस…
दुनिया में आतंक को पालने-पोसने वाले आज कटोरा लेकर भीख मांग रहे है कल तक जो हमें डराता था वे आज खुद डरे हुए है : PM मोदी
रेवाड़ी। PM नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के ऐलनाबाद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर हमले किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि कपूरथला से तरन तारन के पास गोविंदवाल साहिब तक जो नया नेशनल हाईवे बना है, उसको अब गुरु नानक देव जी मार्ग के नाम से जाना जाएगा। करतापुर साहिब का जिक्र करते हुए PM मोदी ने कहा कि भाजपा की, NDA की सरकार को एक और सौभाग्य मिला है। हमारे गुरु के पवित्र स्थान, करतारपुर साहिब और…
कश्मीर मुद्दे को लेकर UN में पाक को भारत ने फटकार, कहा- ‘‘खाली बयानबाजी’’ करता है, लगातार आरोप गढ़ने में लगा रहता है
संयुक्त राष्ट्र। भारत ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र के एक मंच पर उठाने पर पाकिस्तान को फटकार लगाते हुए कहा कि देश अपने ‘‘विकृत एजेंडे’’ को चलाने के लिए ‘‘खाली बयानबाजी’’ करता है और लगातार आरोप गढ़ने में लगा रहता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में मंत्री दीपक मिश्रा ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी यह टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोधी के एक बयान की प्रतिक्रिया में थी, जिन्होंने पिछले सप्ताह विश्व निकाय के एक मंच पर बोलते हुए…
