प्राचीन संस्कृति और धरोहरों को बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी : विक्रम मंडावी

बलौदाबाजार। हरेली तिहार के मौके पर आज जिले की 24 नए गौठानों का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी ने बलौदाबाजार जनपद के ग्राम अर्जुनी में आयोजित समारोह में लगभग 22 लाख रुपये से निर्मित गौठानों का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर लोगों को हरेली तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि श्री मंडावी ने छत्तीसगढ़ में खेती किसानी के लिए उपयोग किये जाने वाले कृषि उपकरण की पूजा पाठ करके तिहार में बनने वाले छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टाल का भी…

रांपा, गैती, कुदारी और गेड़ी के साथ मना भव्य हरेली तिहार, ग्राम पाहंदा में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। रापा गैती, कुदारी और गेड़ी के साथ जिलावासियों ने इस बार जमकर हरेली का जश्न मनाया। ग्राम पाहंदा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने, ग्राम घुघुसीडीह में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने और मचांदुर में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लालजी सिंह राठिया ने ग्रामीणों के बीच पहुंच कर उनके साथ हरेली का जश्न साझा किया। इस उत्सव में गौठानों का लोकार्पण भी हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की चिन्हारियां धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही थीं। हमने इसे सहेजने का कार्य आरंभ किया है। आज…

प्रदेश सरकार की योजनाएं किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए : प्रभारी मंत्री श्री अकबर

राजनांदगांव। कृषि संस्कृति पर आधारित छत्तीसगढ़ की पारंपरिक हरेली तिहार कल नये उत्साह और उमंग के साथ पूरे जिले में मनाया गया। वन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर छुईखदान विकासखंड के नक्सल हिंसा पीड़ित ग्राम मानपुर पहाड़ी में हरेली तिहार पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह एवं गोठान लोकार्पण समारोह में देर शाम शामिल हुए। वन मंत्री श्री अकबर गोठान में महुआ पेड़ के नीचे नांगर और कृषि औजारों की पूजा-अर्चना की। श्री अकबर ने वहीं पर गायों को लोंदी खिलाकर उनकी पूजा भी की। मंत्री श्री अकबर…

पूर्व CM बाबूलाल गौर कि तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता बाबूलाल गौर की तबीयत एक बार फिर से खराब हो गई है। बुधवार शाम उनको भोपाल के नर्मदा अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। गौर पिछले कई दिनों से दिल्ली में भर्ती थे। इसके बाद 27 जुलाई को दिल्ली से भोपाल उनके घर पर शिफ्ट हुए थे। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल ग़ौर के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली।उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।ईश्वर उन्हें शीघ्र स्वस्थ करे।यही कामना। — Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 7, 2019 काफी दिनों से घर…

Article 370 हटने से बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय राजनयिक को भेजा वापस, द्विपक्षीय व्यापार भी किया खत्म

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर पर भारत सरकार के फैसले से पाकिस्तान में बौखलाहट देखी जा रही है। जम्मू-कश्मीर से Article 370 के हटाने और दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के फैसले से तिलमिलए पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक और व्यापारिक संबंधों को तोडऩे का फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने भारत के राजदूत को निकालने का फैसला लिया है। पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को वापस जाने को कहा है। साथ ही उसने भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को भी निलंबित कर दिया है। सूत्रों के हवाले…

नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सोना, दस ग्राम सोना 38 हजार के पार

दिल्ली/अहमदाबाद। मजबूत विदेशी संकेतों और घरेलू बाजार में आई जबरदस्त तेजी से सोना बुधवार को देश के सर्राफा बाजार में सोना (Gold) 38,000 रुपए प्रति 10 ग्रामसे ऊपर चला गया। घरेलू वायदा बाजार में सोना फिर नई ऊंचाई पर जा चुका है। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर चला गया है जोकि मासिक आधार पर अगस्त 2013 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोना बुधवार को 1,503.25 डॉलर प्रति औंस तक उछला जोकि मासिक आधार पर अगस्त…

इस्लामाबाद में दिखे ‘‘आज जम्मू-कश्मीर लिया है” कल बलूचिस्तान-POK लेंगे के बैनरपोस्टर, पाक पुलिस परेशान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को कई भारत समर्थक बैनर दिखाई दिए जिन्हें लेकर पाकिस्तान पुलिस परेशान है। सोमवार को भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले ARTICLE 370 को खत्म कर दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों – जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया, जिससे संबंधित संकल्प को संसद ने भी पारित कर दिया। बैनरों पर शिवसेना नेता संजय राउत के संदेश लिखे हुए थे, जिन्हें हटाने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। बैनर के…

UNGCA अध्यक्ष ने सुषमा स्वराज के निधन पर जताया शोक, कहा-असाधारण महिला और नेता थीं सुषमा

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGCA) की अध्यक्ष मारिया फर्नाडा एस्पिनोसा ने भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) की प्रशंसा करते हुए उन्हें असाधारण महिला और नेता बताया है। फिलहाल ब्रिटेन के दौरे पर गईं एस्पिसोना ने ट्वीट किया कि अपना जीवन जनसेवा में समर्पित करने वाली असाधारण महिला और नेता सुषमा स्वराज के निधन का समाचार सुनकर बहुत दुख हुआ। सुषमा स्वराज का मंगलवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। एस्पिसोना ने आगे कहा कि भारत दौरे पर मुझे उनसे मिलने का सम्मान प्राप्त हुआ था…

आर्टिकल 370 खत्म हो जाने के बाद अब कश्मीर विकास की नई रफ्तार पकड़ेगा: CM योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि आर्टिकल 370 के बारे में लिया गया निर्णय जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ लद्दाख के विकास के लिए एक नया क्रांतिकारी कदम है। योगी ने राज्यसभा के बाद लोकसभा से भी जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 के बारे में लिया गया निर्णय जम्मू कश्मीर के साथ-साथ लद्दाख के विकास के लिए एक नया क्रांतिकारी कदम है। आर्टिकल 370 खत्म हो जाने के बाद…

ओजस्वी वक्ता सुषमा स्वराज के सम्मान में हरियाणा-दिल्ली में दो दिन का रहेगा राजकीय शोक

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार को निधन हो गया। भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। उनके पार्थिव देह को तीन घंटे के लिए भाजपा मुख्यालय में रखा जाएगा जहां पार्टी कार्यकर्ता और नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। हरियाणा सरकार ने भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के सम्मान में 2 दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। Haryana Government will observe a 2 day State mourning in honour of Senior BJP leader and…