जुर्माना, जान बचाने के लिए बढ़ाया गयाहै, जिसे जो कमेंट करना हो करता रहेः V.K. सिंह

ग्वालियर। केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख V.K. सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए जुर्माने की धनराशि इसलिए बढ़ाई गई, ताकि लोगों की जान बच सके। अब यदि जिन्हें जान से ज्यादा कीमती धनराशि लग रही है तो वे कमेंट करते रहें। सिंह ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘लोगों की जानें ज्यादा कीमती हैं। इसलिए सरकार ने ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जुर्माना की धनराशि बढ़ाई है। इससे कानून का सम्मान होगा औऱ लोगों की जानें बच सकेंगी।’’…

कांग्रेसियों को सोनिया की नसीहत, कहा- केवल सोशल मीडिया से नहीं सड़क पर उतरे

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को आर्थिक मंदी के मुद्दे पर BJP सरकार पर हमला किया और उस पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि लोकतंत्र खतरे में है और सरकार उसे मिले जनादेश का गलत फायदा उठा रही है, ऐसे में सिर्फ सोशल मीडिया पर आक्रमक होना ही पयार्प्त नहीं है। सोनिया गांधी जी ने सभी प्रदेश कांग्रेस समितियों को आर्थिक संकट, बेरोजगारी, किसानों की समस्या को लेकर व्यापक स्तर पर आंदोलन खड़ा करने के निर्देश दिए।…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गणेश प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर राज्य की जनता की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर में गणेश प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना कर राज्य जनता की समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कालीबाड़ी चौक, रामसागर पारा, राठौर चौक और गुढ़ियारी में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का दर्शन किया। इस अवसर पर विधायक द्वय श्री कुलदीप जुनेजा और विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के पार्षद एजाज ढेबर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उनके साथ थे। कल शाम गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की.आज विघ्न हरण श्री गणेश जी अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जित किये…

17 सितं PM मोदी के जन्मदिन को लेकर BJP की खास तैयारी, मनाएगी “सेवा सप्ताह”

नई दिल्ली। BJP प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर के अवसर पर 14 से 20 सितंबर तक “सेवा सप्ताह” का आयोजन करेगी जिसमें स्वच्छता, एक बार उपयोग होने वाली प्लास्टिक पर रोक, जन संचय जैसे विषयों पर देशभर में जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। भाजपा महसचिव अरूण सिंह ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को बताया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितंबर को जन्म दिवस है। (भाजपा के) राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने निर्णय किया कि सेवा सप्ताह पूरे देश में (पार्टी…

AAP के एक और विधायक सोम दत्त को झटका, 6 माह के लिए भेजे गए तिहाड़ जेल

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी के विधायक सोम दत्त को 6 महीने के लिए तिहाड़ जेल भेजा दिया है और मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा उन्हें दोषी ठहराए जाने की अपील को खारिज कर दिया। उन्हें 2015 के एक मामले में 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी। ज्ञात हो कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान विधायक और 50 व्यक्तियों ने गुलाब बाग जाकर संजीव राणा के घर की लगातार घंटी बजाई थी। इसके बाद जब संजीव राणा ने इस बात का विरोध…

सेना, OPK में एक्शन को तैयार, सरकार के फैसले का इंतज़ार : सेना प्रमुख रावत

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को बयान दिया था कि मोदी सरकार का अब अगला एजेंडा पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत में मिलाना है। इस बयान पर सेना प्रमुख ने कहा है कि भारतीय सेना हमेशा तैयार है। सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा कि इस तरह मामलों में सरकार कदम कदम उठाती है। भारत सरकार के आदेश पर संस्थाएं काम करती हैं। उन्होंने कहा कि सेना इसके लिए हमेशा तैयार है। ज्ञात हो कि जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा था कि मोदी सरकार के…

J&K में 92% हिस्से में कोई प्रतिबंध नहीं और कुलभूषण जाधव पर भारत दोबारा ICJ जाएगा : विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। कुलभूषण जाधव को दोबारा काउंसलर एक्सेस देने से मना करने के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेस की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि हम कोशिश करते रहेंगे कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के निर्णय का पूरी तरह से पालन हो। सभी मुद्दों के हल होने की उम्मीद है। करतारपुर साहिब पर कई मुद्दों पर असहमति है। पाकिस्तान ने दोबारा काउसलर एक्सेस नहीं दिया है। पाकिस्तान के इस फैसले पर भारत ने कहा है कि भारत डिप्लोमैटिक चैनलों के जरिए पाकिस्तान के संपर्क में बना…

इमरान को लगातार लगा रहा है झटके पर झटका, पाक मंत्री बोले- दुनिया हमारी बातों को गंभीरता से नहीं लेती

इस्लामाबाद। मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। ऐसे में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान विश्व के हर एक प्लेटफॉर्म पर कश्मीर राग अलाप रहे हैं और उनकी बात कोई मानने के लिए तैयार भी नहीं है। ऐसे में अब इमरान खान को एक और झटका अपने ही लोगो से लगा है। इस बार पाकिस्तान के गृहमंत्री एजाज अहमद शाह ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी ने पाकिस्तान की छवि इतनी ज्यादा बर्बाद कर दी कि हमें कोई गंभीरता से ले…

कामदार-दमदार सरकार का वादा पूरा, बीते 100 दिन में देश ने इसका ट्रेलर देखा, फिल्म अभी बाकी है: PM मोदी

रांची। PM नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को झारखंड के रांची में प्रदेश के कई योजनाओं की शुरुआत की। PM मोदी ने किसान मानधन योजना सहित कई विकास योजनाओं की शुरुआत की। योजना की शुरुआत करने के बाद PM नरेंद्र मोदी ने कुछ किसानों को पेंशन का कार्ड भी सौंपा, इनमें देश के कई राज्यों के किसान शामिल रहे। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए PM ने कहा कि नई सरकार बनने के बाद जिन कुछ राज्यों में मुझे सबसे पहले जाने का अवसर मिला, उनमें से झारखंड भी है।…

स्मृति ईरानी ने किया अमेठी रेलवे स्टेशन पर वाई फाई सुविधा का शुभारंभ

अमेठी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने गौरीगंज में अपने आवास के सामने स्थित पान की दुकान पर पहुंचकर टॉफी व चिप्स खरीदा। उन्होंने दुकानदार से बातचीत कर उसका हाल पूछा और पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की सलाह दी। इसके बाद मंत्री ने शहर के सगरा ताल पहुंचकर वहां निरीक्षण किया। इस मौके पर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के अपर मुख्य प्रमुख सचिव गृह अवनीश…