आरंग के समीप गुल्लू पहुंचा हाथियों का दल रायपुर। राजधानी के आसपास क्षेत्र तक हाथियों का दल पहुंचने की खबर ने विभाग के साथ लोगों में दहशत है। आरंग के गुल्लू इलाके में 16 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इधर जशपुर से खबर मिली है कि पत्थलगुड़ी इलाके में गैलूंगा और कलिया में 20 हाथियों का दल मौजूद है। दोनों ही जगहों से हाथियों को खदेड़ने के लिए वन विभाग का अमला लगा हुआ है। महासमुंद से 16 हाथियों का दल सुबह आरंग के ग्राम गुल्लू पहुंचा,महानदी पार…
महीना: जून 2019
बच्चों को ऑनलाइन मिलेगा माइग्रेशन सर्टिफिकेट
बच्चों को ऑनलाइन मिलेगा माइग्रेशन सर्टिफिकेट रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बार बड़ा फैसला लिया है। हाईस्कूल 2019 के रिजल्ट की घोषणा के बाद अब रिजल्ट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट देने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। अब माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इससे संबंधित बड़ा फैसला लिया है। इस बार बच्चों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट ऑनलाइन प्राप्त करना होगा जिसका आवेदन संबंधित स्कूल से करना होगा। माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए दिसम्बर तक ऑनलाइन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
दंतेवाड़ा में एसपी के समक्ष इनामी नक्सली ने किया सरेंडर
दंतेवाड़ा में एसपी के समक्ष इनामी नक्सली ने किया सरेंडर दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में एक नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है.आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली को पुलिस ने जनमिलिशिया कमांडर बताया है. सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सली ने सरेंडर किया है.पुलिस ने आत्मसमर्पण किए नक्सली का नाम बामन बेको बताया है. दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव के सामने नक्सली ने सरेंडर किया है. पुलिस के मुताबिक सरेंडर किया नक्सली नारायणपुर जिले के ओरछा इलाका का जनमिलिशिया कमांडर था और 15 सालों से माओवादी संगठन से जुड़ा था.
आपके पीडीएस का हाल प्रदेश ने देखा है डाक्टर साहब
आपके पीडीएस का हाल प्रदेश ने देखा है डाक्टर साहब रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ट्वीट पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। भूपेश ने कहा है कि आपके पीडीएस का हाल प्रदेश ने देखा है, उसके घोटालों का पता पूरे देश को है। लाखों फर्जी राशन कार्ड से लेकर 36 हजार करोड़ का नान घोटाला, सब आपके पीडीएस की देन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी सरकार के पतन की एक वजह ये घोटाले भी थे। इसकी बात करें तो आप बदलापुर बदलापुर चिल्लाने…
राजनांदगांव और जगदलपुर मेडिकल कॉलेजों को 350 सीटों की मिली मान्यता
राजनांदगांव और जगदलपुर मेडिकल कॉलेजों को 350 सीटों की मिली मान्यता रायपुर। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने राजनांदगांव और जगदलपुर मेडिकल कॉलेजों को कुल 350 सीटों की मान्यता दी है। अंबिकापुर और चंदूलाल कॉलेज इस मान्यता से वंचित रह गए है। प्रदेश के बाकी सभी मेडिकल कॉलेजों को एमबीबीएस सीटों के लिए मान्यता दे दी गई है।इससे पहले रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के 50 सीटों को नए सत्र के लिए मान्यता दी है। फैकल्टी और अन्य जरूरी सुविधाओं की कमी दूर नहीं कर पाने के कारण एमबीबीएस की 50 सीटों को…
पथरी का ऑपरेशन कराने गए मरीज की निकाल ली किडनी
पथरी का ऑपरेशन कराने गए मरीज की निकाल ली किडनी खरसिया। एक महिला की पथरी की इलाज के बहाने डॉक्टरों ने किडनी निकाल ली यह खबर मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस थाने पहुंचकर डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है. मामला रायगढ़ जिले के खरसिया के वनांचल केयर हॉस्पिटल का है. महिला सुमित्रा बाई पथरी की बीमारी से ग्रसित थी और निजी 26 मई को इलाज के लिए भर्ती हुई. 30 मई को महिला का ऑपरेशन किया. पथरी के ऑपरेश के बहाने उसकी बाईं ओर की किडनी निकाल…
सड़क हादसे में 4 बाइक सवार युवकों की मौत
सड़क हादसे में 4 बाइक सवार युवकों की मौत दुर्ग। पुलगांव नाला के पास गंजपारा में हुए एक सड़क हादसे में 4 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि चारों युवक एक ही बाइक में सवार थे. जिन्हें किसी अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर सभी शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पूरे मामले की जांच और अज्ञात वाहन की तलाश…
परिवहन विभाग ने थमायी 150 बस मालिकों को नोटिस
परिवहन विभाग ने थमायी 150 बस मालिकों को नोटिस जगदलपुर। जगदलपुर बस्तर रूट पर चलने वाली लगभग 150 बसों पर परिवहन विभाग ने संयुक्त पंचनामा कार्यवाही की है, साथ ही वर्दी ओवरलोड किराए रेट लिस्ट, बसों के परमिट फिटनेस और कैपिटल सिटी से अधिक सवारी ले जाने के संबंध में बस मालिकों को नोटिस भी जारी किया है। जानकारी के मुताबिक सभी बसों के दस्तावेजों की भी चेकिंग की गई जिसके बाद बस ऑपरेटरों द्वारा दिए गए दस्तावेजों को आरटीओ विभाग द्वारा जारी किए गए दस्तावेजों से मिलान किया जा…
बिना अनुमति हुक्का बार चलने वाला गिरफ्तार
बिना अनुमति हुक्का बार चलने वाला गिरफ्तार बलौदाबाजार। भाटापारा जयस्तंभ चौक स्थित चार्ली हॉटल के मालिक किशन किंगलानी को पुलिस ने बिना अनुमति के हुक्का बार चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हुक्का और नशीले पदार्थ जप्त किए है। आरोपी किशन द्वारा अपने हॉटल के कमरे में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित कर रहा था जिसकी सूचना लगातार पुलिस को मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने हॉटल में छापामार कार्यवाही की।
जिला सहकारी बैंक के 3 अधिकारी निलंबित
जिला सहकारी बैंक के 3 अधिकारी निलंबित अंबिकापुर। जिला सहकारी बैंक के 3 बड़े अधिकारियो को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन तीन कर्मचारियों मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्रीकांत चंद्राकर, सहायक यंत्री और नोडल अधिकारी जिला कोरिया पिसी गुप्ता और सहायक लेखापाल शाखा चिरमिरी सोनसाय शामिल है। निलंबन की अवधी में श्रीकांत चंद्राकर का मुख्यालय सहकारी बैंक के बिलासपुर शाखा, पिसी गुप्ता और सोनसाय का मुख्यालय प्रधान कार्यालय अंबिकापुर में रहेगा। निलंबन की अवधि में तीनो अधिकारियो को नियम के अनुसार भत्ता…
