शनि 1 अगस्त, 2026

आरंग के समीप गुल्लू पहुंचा हाथियों का दल

0

आरंग के समीप गुल्लू पहुंचा हाथियों का दल

रायपुर। राजधानी के आसपास क्षेत्र तक हाथियों का दल पहुंचने की खबर ने विभाग के साथ लोगों में दहशत है। आरंग के गुल्लू इलाके में 16 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इधर जशपुर से खबर मिली है कि पत्थलगुड़ी इलाके में गैलूंगा और कलिया में 20 हाथियों का दल मौजूद है। दोनों ही जगहों से हाथियों को खदेड़ने के लिए वन विभाग का अमला लगा हुआ है।

महासमुंद से 16 हाथियों का दल सुबह आरंग के ग्राम गुल्लू पहुंचा,महानदी पार कर आरंग सीमा में दाखिल होते रहता है। हाथियों के आरंग सीमा क्षेत्र में आने की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस पहुँच चुकी है जहां हाथियों पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के गांवो में कोटवार के माध्यम से मुनादी करवा दी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।जशपुर के पत्थलगुड़ी इलाके में गैलूंगा और कलिया में भी 20 हाथियों का दल मौजूद है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों