शनि 1 अगस्त, 2026

परिवहन विभाग ने थमायी 150 बस मालिकों को नोटिस

0

परिवहन विभाग ने थमायी 150 बस मालिकों को नोटिस

जगदलपुर। जगदलपुर बस्तर रूट पर चलने वाली लगभग 150 बसों पर परिवहन विभाग ने संयुक्त पंचनामा कार्यवाही की है, साथ ही वर्दी ओवरलोड किराए रेट लिस्ट, बसों के परमिट फिटनेस और कैपिटल सिटी से अधिक सवारी ले जाने के संबंध में बस मालिकों को नोटिस भी जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक सभी बसों के दस्तावेजों की भी चेकिंग की गई जिसके बाद बस ऑपरेटरों द्वारा दिए गए दस्तावेजों को आरटीओ विभाग द्वारा जारी किए गए दस्तावेजों से मिलान किया जा रहा है। पूर्व में परिवहन विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ बस मालिक बिना परमिट के ही गाड़ी दौड़ा रहे हैं जिसके बाद आरटीओ विभाग ने यह कार्यवाही की है। कई बसों में आवश्यक दस्तावेज ना होने कारण बस मालिकों को 2 से 3 दिन के अंदर कार्यालय में दस्तावेज जमा करवाकर सत्यापन करवाने के लिए भी नोटिस जारी किया गया है।

प्रभारी आरटीओ सी.एल. देवांगन ने बताया कि लगातार बसों में ज्यादा किराया वसूलने की शिकायतों पर सभी बसों में रेट लिस्ट भी चेक की गई साथ ही ड्राइवर और परिचालक की पहचान के संबंध में वर्ती ना पहनने पर भी कार्यवाही की गई है। प्रभारी आरटीओ ने बताया कि सभी बस मालिकों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। आगे की कार्यवाही के लिए प्रक्रिया जारी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों