डोमन सिंह ने कोरिया कलेक्टर का पदभार किया ग्रहण

डोमन सिंह ने कोरिया कलेक्टर का पदभार किया ग्रहण कोरिया। डोमन सिंह ने सोमवार को यहां जिला कलेक्टोरेट पहुंचकर कोरिया कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया है। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा 2009 बैच के अधिकारी हैं। कलेक्टर डोमन सिंह पूर्व में मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ थे। गौरतलब है कि गत 6 जून को कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस पश्चात आईएएस-आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी हुआ था। वहीं पूर्व कलेक्टर भोस्कर विलास संदिपान वन विभाग के उप सचिव बनाये गये हैं।

रमन बताएं-अडानी को एमओयू देना चाहते हैं या नहीं : मुख्यमंत्री

रमन बताएं-अडानी को एमओयू देना चाहते हैं या नहीं : मुख्यमंत्री रायपुर। बैलाडीला में अडानी को उत्खनन के लिए दिए गइ खदान के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डा. रमन सिंह पर निशाना साधा है। तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास के बाद सोमवार राजधानी लौटे मुख्यमंत्री श्री बघेल ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अडानी को खदान आबंटित किए जाने के मामले को लेकर कहा, डा. रमन सिंह अपनी बात क्लीयर करें कि अडानी को एमओयू देने के पक्ष में हैं कि नहीं। उन्होंने आगे कहा…

कैबिनेट की बैठक में कल स्काई वॉक पर फैसला संभव

कैबिनेट की बैठक में कल स्काई वॉक पर फैसला संभव रायपुर। भूपेश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित की गई है। मंत्रालय में सुबह 11 बजे ये बैठक आयोजित की गई है। कैबिनेट बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। रायपुर के स्काई वॉक को लेकर कोई बड़ा फैसला इस बैठक में लिया जा सकता है। राजधानी में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा स्काई वॉक को तोड़ने की संकेत दिए जाने के बाद मामला गरमा गया है। हालांकि अभी आधिकारिक रुप से घोषणा नहीं की गई…

बारिश से पहले विद्युत प्रणालियों को दुरूस्त करने में जुटा विद्युत विभाग

बारिश से पहले विद्युत प्रणालियों को दुरूस्त करने में जुटा विद्युत विभाग रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी द्वारा प्रदेशभर में विद्युत प्रणालियों के मरम्मत एवं संधारण का कार्य इन दिनों तेजी से किया जा रहा है। बारिश से पहले विद्युत प्रणालियों को दुरूस्त करने में जुटे विद्युत विभाग के कर्मचारी विपरीत परिस्थितियों में भी लगातार संचारण-संधारण कार्य में जुटे हुये हैं। बरसात के पहले विद्युत प्रणालियों के संचारण-संधारण से तेज बारिश ऑधी के समय विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहेगी और वर्षाकाल में संभावित विद्युत दुर्घटनाओं पर भी रोक लगेगी। प्रदेश…

नौनिहालों ने ली पर्यावरण सुरक्षा की शपथ

नौनिहालों ने ली पर्यावरण सुरक्षा की शपथ रायपुर। प्रकृति की ओर सोसायटी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर समाजसेवी शुभांगी आप्टे द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार के साथ कपड़े के बने बैग वितरित किए। पुरुस्कार वितरण के मौके पर प्रकृति की ओर सोसायटी के सचिव मोहन वल्र्यानी ने बच्चों को प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक से निजात पाने के लिए एक ही…

महेश नवमी समाज के लोगों ने उत्साह से मनाया

महेश नवमी समाज के लोगों ने उत्साह से मनाया रायपुर। महेश नवमी आयोजन की कड़ी में विगत दिवस गोपाल मंदिर परिसर एवं सप्रे स्कूल स्थित व्यायाम शाला परिसर मेेंं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम संयोजक प्रसन्न गट्टानी ने प्रतियोगिताओं के परिणामों की जानकारी दी। महेश नवमी के इस आयोजन में माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष संपत काबरा, सचिव कमल किशोर राठी, माहेश्वरी सभा के पूर्व अध्यक्ष विजय दम्मानी, गोपाललाल राठी, सूरज प्रकाश राठी, श्रीगोपाल सारडा, शिवरतन सदानी सहित माहेश्वरी सभा के…

कलारत्न से सम्मानित हुए लोक कलाकार

कलारत्न से सम्मानित हुए लोक कलाकार रायपुर। संस्था वक्ता मंच द्वारा विगत दिवस वृन्दावन सभागृह में आयोजित कला उत्सव में लोक कला, संगीत, वादन, नृत्य, अभिनय, रंगोली, पेंटिंग, लोक लेखन,भजन गायन सहित विभिन्न विधाओं से जुड़े 100 कलाकारों को कला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। बंशीलाल शर्मा की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने बताया कि स्थापित व नवोदित कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कला उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रागिनी…

बुजुर्ग का घर तोड़ा तो दे दी विरोध में जान

बुजुर्ग का घर तोड़ा तो दे दी विरोध में जान धमतरी। अतिक्रमण की कार्रवाई से घर तोड़े जाने से क्षुब्ध एक आदिवासी महिला ने केरोसीन पीकर आत्महत्या कर ली। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। छाती गांव में 8 जून को घास जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए नायब तहसीलदार और कर्मचारी सहित तोड़दस्ता की टीम पहुंची हुई थी। घर तोड़ने से नाराज गांव की एक आदिवासी महिला हितामिन बाई कंवर ने अतिक्रमण का विरोध किया। लेकिन टीम ने उनकी एक नहीं…

नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी

नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी रायपुर। नौकरी के नाम पर ठगी कोई नया मामला नहीं है लेकिन हर बोर लोग ठगे जाते हैं। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक बेरोजगार युवक से करीब 11 लाख की ठगी कर ली गई। पुलिस ने मेडिकल छात्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक तामासिवनी अभनपुर का एक युवक छत्रपाल मैथिल पढ़ाई के बाद बेरोजगार था, तभी उसकी मुलाकात गुरुघासीदास कॉलोनी न्यू…

महिला ने आग लगा ली,मौत पर पति के खिलाफ जुर्म दर्ज

महिला ने आग लगा ली,मौत पर पति के खिलाफ जुर्म दर्ज रायपुर। दहेज प्रताडऩा के चलते आग लगाकर गंभीर एक महिला की डीकेएस अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक भाटापारा के खपरी गांव निवासी खिलेश्वर साहू की शादी 6 साल पहले पास के बिकटुलिया गांव की दुर्गा साहू के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों यहां सरोना पानी टंकी के पास एक…