कुशालपुर क्षेत्र में संभावित पीलिया के प्रकरण मिलने पर काम्बेट टीम ने किया डोर-टू-डोर किया सर्वे रायपुर। राजधानी रायपुर के कुशालपुर इलाके में पीलिया के संभावित मरीज मिलने की सूचना पर कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने स्वास्थ्य विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए । जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन पर स्वास्थ्य विभाग की काम्बेट टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर तुलसी नगर कुशालपुर वार्ड क्रमांक 64 में करीब 100 घरों का डोर-टू-डोर सर्वे किया। काम्बेट टीम में एम.ओ. डॉ. राहुल अग्रवाल, स्टाफ नर्स मधु,…
दिन: 14 जून 2019
मुख्यमंत्री ने फीचर संपादक सरिता धुरंधर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ने फीचर संपादक सरिता धुरंधर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र देशबंधु की फीचर संपादक सुश्री सरिता धुरंधर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति भी सहानुभूति प्रकट करते हुए ईश्वर से इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने प्रार्थना की है।
हर घर हरियाली महा अभियान 16 से
हर घर हरियाली महा अभियान 16 से रायपुर। महापौर श्री प्रमोद दुबे के मार्ग दर्शन में रायपुर को हरीतिमा युक्त शहर के रूप में पहचान दिलाने ग्रीन आर्मी के साथ मिलकर रायपुर स्मार्ट सिटी और नगर निगम 16 जून की शाम 6 बजे कटोरा तालाब उद्यान से हर घर हरियाली अभियान की शुरुआत करेंगे। 16 जुलाई तक चलने वाले इस महाअभियान के तहत 25 हज़ार से भी अधिक पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है। हर घर में पौधारोपण को बढ़ावा देने नागरिकों को नि:शुल्क पौधे भी वितरित किए जाएंगे। ग्रीन…
मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय व नेत्र रोग संबंधी की गई जाँच
मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय व नेत्र रोग संबंधी की गई जाँच रायपुर। नगर निगम रायपुर के मुख्यालय में आज फ्री हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया गया, इस कैंप में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय व नेत्र रोग संबंधी जाँच की गई। नगर निगम, रायपुर स्मार्ट सिटी व श्री नारायणा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में यह कैंप नगर मुख्यालय के एमआईसी कक्ष में आयोजित किया गया। नगर निगम व रायपुर स्मार्ट सिटी द्वारा आयोजित इस कैंप में रैंडम ब्लड शुगर, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग की जाँच हेतु ईसीजी आदि किया गया…
ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट छग के खिरमन, समप्रित रहे विजेता
ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट छग के खिरमन, समप्रित रहे विजेता रायपुर। ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में छग प्रदेश टेनिस संघ द्वाराआयोजित ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट में बॉयज डबल्स में छग के खिरमान तांदी, समप्रित शर्मा तथा सिंगल्स में समप्रित शर्मा विजेता रहे। टेनिस संघ के अध्यक्ष विक्रम सिसोदिया, महासचिव गुरुचरण सिंह होरा, सह सचिव रूपेंद्र सिंह चौहान एवं सुशिल बालानी ने विजेताओं को पुरुस्कृत किया। ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। जिसके परिणाम इस प्रकार रहे-बॉयज अंडर 14 सिंगल्स फाइनल में छग…
दूसरे दिन भी पुलिस स्कूल में गहमागहमी,स्कूल छोड़ रहे हैं बच्चे
दूसरे दिन भी पुलिस स्कूल में गहमागहमी,स्कूल छोड़ रहे हैं बच्चे रायपुर। डीएवी स्कूल प्रबंधन व पालकों के बीच दूसरे दिन भी झड़प होते रही। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित अधिकांश लोग टीसी, फीस वापस मांगते रहे, लेकिन अभी तक उन्हें यह सब कुछ नहीं दिया जा रहा था। स्कूल प्रबंधन उन्हें समझाते हुए यह कहता रहा कि उनके बच्चों के एडमिशन में सहयोग करेंगे। पुलिस विभाग की ओर से खोले गए स्कूल में एडमिशन के लिए मारामारी की स्थिति बनी रही। खासकर दिल्ली की एक बड़ी शिक्षण संस्था…
राजधानी में कुछ जगहों पर दूषित पानी की आपूर्ति,कई लोग बीमार
राजधानी में कुछ जगहों पर दूषित पानी की आपूर्ति,कई लोग बीमार रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पीलिया ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. दूषित पानी की सप्लाई और पानी पीने की वजह से 8 बच्चे पीलिया की चपेट में आ गए है, जबकि दो ही हालत गंभीर बनी हुई है. पीलिया की शिकायत के बाद निगम अमला रायपुर के कुशालपुर पहुंच गया है जहां के लोग पीलिया से ग्रसित हो गए है. बताया जा रहा है कि पिछले 8 जून से लगातार कुशालपुर के वार्डों में दूषित पानी…
प्रति कन्या के विवाह में अब 25 हजार रूपए का प्रावधान
प्रति कन्या के विवाह में अब 25 हजार रूपए का प्रावधान रायपुर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में अब प्रति कन्या के विवाह पर 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। पहले इस योजना के तहत प्रति कन्या के विवाह में 15 हजार रूपए की राशि का प्रावधान रखा गया था। राज्य शासन द्वारा इस राशि में वृद्धि करते हुए इसे 25 हजार रूपए कर दिया गया है। राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विवाह में राशि खर्च करने के संबंध में मापदण्ड भी तय…
कबीर जयंती पर मांस बिक्री रहेगी प्रतिबंधित
कबीर जयंती पर मांस बिक्री रहेगी प्रतिबंधित रायपुर। छत्तीसगढ़ में कबीर जयंती के दिन मांस बिक्री नही की जाएगी। राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा कबीर जयंती के दिन पशुवध गृहों और मांस बिक्री की दुकानों को बंद रखने के संबंध में आज आदेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने राज्य में कबीर जयंती के दिन मांस बिक्री प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए थे जिसके परिपालन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत इस वर्ष आगामी 17 जून…
चक्रवात ‘वायु’ ने रास्ता बदला, गुजरात तट से टकराने की संभावना नहीं, मुड़ा अरब सागर की ओर
चक्रवात ‘वायु’ ने रास्ता बदला, गुजरात तट से टकराने की संभावना नहीं, मुड़ा अरब सागर की ओर अहमदाबाद। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को कहा कि उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ता चक्रवात वायु दोपहर बाद गुजरात के सौराष्ट्र तट से टकराया। इससे तटवर्ती इलाकों में भारी बारिश हुई, जिसके देर तक जारी रहने की उम्मीद है। भयावह चक्रवाती तूफान के गुजरात में दस्तक देने की आशंका थी, लेकिन यह सौराष्ट्र तटीय क्षेत्र से होकर गुजर रहा है, जिससे अमरेली, गिर सोमनाथ, दीव, जूनागढ़, पोरबंदर, राजकोट, जामनगर और द्वारका जिले…
