किसानों की सुविधा के लिए जारी हुआ टोल फ्री नंबर

किसानों की सुविधा के लिए जारी हुआ टोल फ्री नंबर रायपुर। कार्यालय कृषि उप संचालक ने कृषि संचालनालय रायपुर छग के परिपालन में किसानों की सुविधा एवं प्राप्त समस्याओं का नियत समय पर निदान तथा उन्हें आदान सामग्री उपलब्ध कराने को दृष्टिगत रखते हुए जिला कार्यालय में किसान सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया है। किसानों से प्राप्त समस्याओं का पंजी में संधारण कर नियत समय में निराकरण करने हेतु अधिकारी-कर्मचारी को दायित्व सौंपा गया है। किसान सुविधा केन्द्र का टोल फ्री नंबर 18002331850 है, इसमें कार्यालयीन समय पर कृषक अपनी…

लापरवाही से बच्चे की मौत,प्रकाश चिकित्सा सदन सील

लापरवाही से बच्चे की मौत,प्रकाश चिकित्सा सदन सील धरसीवां। एक साल पहले चिकित्सक की लापरवाही से हुई बच्चे की मौत पर अब जाकर एक्शन लिया गया है। धरसीवां के मांढर स्थित प्रकाश चिकित्सा सदन को जिला चिकित्सा दल ने जांच के बाद शुक्रवार को सील कर दिया है। एक साल पहले इलाज में लापरवाही बरतने से एक किशोर शुभम की मौत हो गई थी। जिसके बाद पिता न्याय की गुहार लगा रहा था, लेकिन उसे आज एक साल बाद न्याय मिला। सूत्रों के मुताबिक जिला चिकित्सा दल की 6 सदस्यीय…

वंडरलैंड में महिला के साथ बदसलूकी

वंडरलैंड में महिला के साथ बदसलूकी रायपुर। इंद्रप्रस्थ कॉलेनी में वंडरलैंड में कुछ बदमाशों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ किया। महिलाओं द्वारा इसका विरोध करने पर बदमाशों ने एक महिला को तमाचा भी जड़ दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने बीच बचाव के लिए आए बाउंसर से भी मारपीट की। बताया जा रहा है कि सभी बदमाश नशे में थे। मामले की जानकारी डीडी नगर पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची और सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे…

75 पैकेट गांजा बरामद, वाहन चालक मौके से फरार

75 पैकेट गांजा बरामद, वाहन चालक मौके से फरार सुकमा। छिंदगढ़ पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 में बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक वाहन से 75 पैकेट गांजा बरामद किया है। नशा मुक्ति अभियान के चेकिंग के दौरान एक सफ़ेद रंग का 407 वाहन सीजी 13 एए 2836 तेजी से बैरियर तोड़ कर भागने लगा। वाहन में संदिग्ध वस्तु होने की आशंका पर पुलिस ने वाहन का पीछा किया जिसके बाद वाहन को चालक रोकेल व खासपारा के बीच खड़ा कर भाग निकला। वाहन की चेकिंग के दौरान…

अवैध दुकान, मकान तोड़फोड़ की कार्यवाही पर हंगामा

अवैध दुकान, मकान तोड़फोड़ की कार्यवाही पर हंगामा रायपुर। नगर निगम का तोड़फोड़ दस्ता शुक्रवार सुबह अग्रसेन चौक समता कालोनी के समीप नगर निगम कालोनी पहुंचा। इस दौरान वहां अवैध निर्माण तोड़ने के पहले हंगामा शुरू हो गया। मकान मालिक और उससे जुड़े लोग तोड़फोड़ कार्रवाई का विरोध करने लगे। ऐसे में निगम टीम निर्माणाधीन मकान को सील कर वापस लौट आई। निगम अफसरों का कहना है कि अवैध निर्माण पर कार्रवाई आगे तय की जाएगी। मोहनदास मानिकपुरी व राजकुमार दम्मानी द्वारा नगर निगम कालोनी में साढ़े 42 सौ वर्गफीट…

पचधारी डैम में एक बच्ची की डूबने से मौत

पचधारी डैम में एक बच्ची की डूबने से मौत रायगढ़। प्रशासन की मनाही के बावजूद शहर के लोग पचधारी स्पॉट डैम में नहाने के लिए जा रहे हैं. आज सुबह इसी डैम में एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई है. फिर भी लोग नहा रहे हैं.जानकारी के अनुसार आज सुबह 8 बजे इंदिरा नगर निवासी एक परिवार पचधारी स्टॉप डैम में नहाने गया था. जहां तीन बच्चे शुभम, राजू और प्रियंका झा नहा रहे थे. तीनों बच्चों को तैरना नहीं आता था तीनों नहाते-नहाते कुछ दूर चले गए…

सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने पर सड़क पर उतरे किसान

सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने पर सड़क पर उतरे किसान डौण्डी। डौण्डी विकास खण्ड के कोटागांव आड़ेझर मनकुवर खैरवाही के किसान पानी की समस्या को लेकर परेशान हैं. सिंचाई के लिए बोईरडीज बांध से पानी नहीं मिलने से उनकी फसलें पूरी तरह चौपट हो चुकी है. पानी नहीं मिलने से नाराज किसान अब बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए हैं. महामाया दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग आड़ेझर चौक में सैकड़ो की संख्या में महिला और पुरूषों ने चक्का जाम करते हुए जमकर नारेबाजी की.

शिक्षक भर्ती में बीई डिग्रीधारी भी कर सकेंगे आवेदन

शिक्षक भर्ती में बीई डिग्रीधारी भी कर सकेंगे आवेदन बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा में इजीनियरिंग ग्रेजुएट भी आवेदन कर सकेंगे। हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि इंजीनयरिंग स्नातक को भी गणित व विज्ञान विषय के शिक्षक के लिए बतौर आवेदनकर्ता पात्र माने। इस मामले अब अगली सुनवाई 27 जून को होगी। जबकि विज्ञापन में बीई डिग्री को वांछित योग्यता में नहीं रखा गया है। इस पर जशपुर जिला के पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत कटंगजोर के अरुण नवग्वाल सहित 13 अन्य जो अभियांत्रिकी के तकनीकी, कंप्यूटर विज्ञान, धातु-विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी और…

आंदोलन से किरंदुल की माइनिंग एरिया में काम ठप

आंदोलन से किरंदुल की माइनिंग एरिया में काम ठप दंतेवाड़ा। पहली बार देखने में आ रहा है कि आदिवासी अपनी मांग को लेकर बड़ा आंदोलन करने तैयार है बैलाडीला में लोह अयस्क खदान को वे सही नहीं मान रहे हैं। वे पहले चेतावनी दे चुके हैं इसके बाद लामबंद होकर धरने पर बैठ गए हैं जिससे किरंदुल की माइनिंग एरिया में काम ठप हो गया है और आसपास के एरिया में तनाव की स्थिति बनी हुई है। विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी आदिवासियों के इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया…

भाजपा झूठ पर परदा डालने न करें गलत प्रचार-कांग्रेस

भाजपा झूठ पर परदा डालने न करें गलत प्रचार-कांग्रेस रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस मीडिया सेल ने कहा है कि कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाने के लिए भाजपा लगातार झूठ का सहारा ले रही है। कन्यादान योजना और बिजली को लेकर भाजपा का यह झूठ उजागर हो रहा है। रमन सरकार में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी के बाद ऊर्जा विभाग को सुधारने उनकी सरकार में प्रभावी पहल हो रही है। प्रदेश में बिजली की कटौती बिल्कुल नहीं है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश…