भटका चीतल का शावक वन विभाग के पास सुरक्षित बैकुण्ठपुर। कोरिया वनमण्डल अंतर्गत एक गांव में जंगल से भटक कर चीतल शावक चला आया। ग्रामीणों ने उसे अपने पास सुरक्षित रख, सरपंच को सूचित किया, सरपंच भूपेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी डीएफओ मनीष कश्यप को दी। डीएफओ श्री कश्यप के निर्देश पर गयी टीम उसे वहां से लाकर और उसे सुरक्षित स्थान पर रखा दिया है। चीतल का बच्चा काफी छोटा होने के कारण विभाग उसे जंगल मे छोडऩे को लेकर पशोपेश में है।
महीना: मई 2019
दो मोबाइल चोर गिरफ्तार
दो मोबाइल चोर गिरफ्तार रायपुर। कोतवाली पुलिस टीम ने मोबाईल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 नग मोबाईल फोन व नकदी 8 हजार जब्त किया है। आरोपियों में उस्मान कुरैशी और मो.अदनान शामिल है। दोनों आरोपी नयापारा के रहने वाले हैं। बताया जाता है ये दोनों आरोपी शहर में घूम-घूम कर खड़े मोपेड की डिक्की को मास्टर की से खोलकर मोबाईल चोरी करते थे। रात्रि में गश्त के दौरान पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रिक्त सीटो के लिए ऑनलाईन आवेदन 10 जून तक
रिक्त सीटो के लिए ऑनलाईन आवेदन 10 जून तक जांजगीर-चांपा। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा ग्यारहवीं (सत्र 2019-2020) की रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु आगामी 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि सत्र 2018-19 में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की जन्मतिथि एक जून 2001 से 31 मई 2015 के मध्य होनी चाहिए। नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट एनवीएसएचक्यू डॉट जीओवी डॉट इन पर आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदया विद्यालय कार्यालय से…
प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, गिरफ्तार
प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, गिरफ्तार बेमेतरा। टेमरी निवासी महाबली बंजारे हत्याकांड मामले को 72 घंटे के भीतर सुलझाते हुए सिटी पुलिस ने मृतक की पत्नी को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों ने गमछे से महाबली का गला दबाकर हत्या कर शव को घटनास्थल से करीब 6 किमी दूर ग्राम रांका में एक खेत में फेंक दिया था। आरोपी रामेश्वरी व सतीश बंजारे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। विवेचना…
आईएएस का हमलावर खनन माफिया गिरफ्तार
डॉ. पुनीत गुप्ता ने दूसरी बार भी दिया गोलमोल जवाब
डॉ. पुनीत गुप्ता ने दूसरी बार भी दिया गोलमोल जवाब रायपुर। पिछली बार जब बयान हुआ था तो पूरी जानकारी पुलिस को नहीं मिल पायी थी,पुलिस ने कुछ और बिंदुओं पर पूछताछ करना बताया था इसलिए डीकेएस अस्पताल घोटाला मामले में आरोपी बनाए गए पूर्व अधीक्षक डॉ. पुनीत गुप्ता गोलबाजार थाने में अपने वकील के साथ दूसरी बार बयान दर्ज कराने पहुंचे लेकिन इस बार भी वहीं बात सामने आई कि दस्तावेज देखकर बतायेंगे। कोई नई बात उन्होने नहीं की,आने से पुलिस अब पुनीत के खिलाफ हाईकोर्ट में चार्जशीट दाखिल…
हाईकोर्ट ने जारी की सरकारी अस्पतालों के लिए गाइड लाइन
हाईकोर्ट ने जारी की सरकारी अस्पतालों के लिए गाइड लाइन बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सरकारी अस्पतालों के लिए गाइड लाइन जारी की है। जस्टिस गौतम भादुड़ी ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही के एक मामले में सुनवाई करते हुए गाइड लाइन की प्रति राज्य शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। सरकारी अस्पतालों के लिए जारी गाइडलाइन के अनुसार-सरकारी अस्पतालों की स्थिति सुधारने के लिए समिति का गठन ,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में विशेषज्ञ चिकित्सा और राज्य स्तर के अस्पताल में आपातकालीन बेड रखें,गंभीर मरीज के भर्ती होते ही उसका उपचार शुरू…
मालगाड़ी ने कार को मारी टक्कर, 5 गंभीर
मालगाड़ी ने कार को मारी टक्कर, 5 गंभीर जांजगीर-चांपा। जांजगीर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। मालगाड़ी ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में 11 लोग जख्मी हो गये हैं जिनमें 5 की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हादसा अकलतरा क्षेत्र के मुरलीडीह गांव की है। जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के परखच्चे उड़ गये। टक्कर के बाद कार काफी दूर तक घसीटती चली गयी। हादसे के वक्त मालगाड़ी औसत रफ्तार से चल रही थी, इसलिए बहुत बड़ा नुकसान नहीं…
लूट के आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
लूट के आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार बलरामपुर। बसंतपुर थाना क्षेत्र के लेदो नदी के पास 13 मई को एक शिक्षक से हुई लूट की वारदात को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल तीनो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों के पास से लूटी गई बाईक और मोबाईल को जप्त किया है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की तीनों युवक अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं और गैंग बनाकर अपनी जरुरतें पूरी करने के लिए…
शांति मार्च भाजपा की नौटंकी – कांग्रेस
शांति मार्च भाजपा की नौटंकी – कांग्रेस रायपुर। पश्चिम बंगाल के घटनाक्रम पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में शांति मार्च निकालने को कांग्रेस ने भाजपा की नई नौटंकी बताया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एक क्षेत्रीय दल के साथ विवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ और देश के अन्य राज्यों में शांति मार्च निकाल कर भाजपा झूठी संवेदना बटोरने का असफल प्रयास कर रही है। जिस दल के ऊपर देश में सर्वाधिक दंगे करवाने के आरोप लगते रहे…
