सक्षम प्राधिकारी नियुक्त मुंगेली। भारत सरकार कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय आर्थिक एवं प्रशिक्षण विभाग के कार्यालय द्वारा भारत सरकार के अंतर्गत लोक पदों एवं सेवाओं में तथा शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण प्रावधानित किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप में आय एवं संपत्ति का प्रमाण पत्र जारी करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार को सक्षम प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। उक्त कार्यालय के ज्ञापन 31 जनवरी…
महीना: मई 2019
भारतीय सेना में भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन शुरू
भारतीय सेना में भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन शुरू मुंगेली। भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय ने देश के युवाओं को भारतीय सेना में अधिकारी बनने का अवसर देने के लिए आर्मी टेक्निकल एंट्री स्कीम शुरू की है जो 10़2 उत्तीर्ण अविवाहित भारतीय युवाओं के लिए है। इस स्कीम के तहत आवेदन की प्रक्रिया 10 मई से शुरू है जिसकी अंतिम तिथि 08 जून है। भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर हैै। आवेदन जनवरी 2020 से शुरू हो रहे कोर्स के…
मरीजों की जांच कर दवा वितरित
मरीजों की जांच कर दवा वितरित मुंगेली। पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम एवं कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विकासखण्ड लोरमी के बैगा ग्राम मंजुरहा में टी.बी./लेप्रेासी जनजागरण शिविर का आयोजन किया गया। जिले में सूदुर पहुँचविहीन बैगा ग्रामों में टीबी एवं लेप्रोसी के प्रति जागरूक करने स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जा रहे है। जिसमें संदेहास्पद मरीज पाये जाने पर उनकी उपयुक्त जाँच कर चिकित्सा उपलब्ध करायी जाती है। जनजागरण शिविर के लिए एक दिन पूर्व कोटवार के द्वारा मुनादी कराया गया। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ और मितानिनो के द्वारा गाँव…
अभियुक्त कैलाश को 10 वर्ष की कठोर कारावास
अभियुक्त कैलाश को 10 वर्ष की कठोर कारावास मुंगेली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जी.एस. कुंजाम द्वारा मुंगेली जिले के थाना लालपुर अपराध क्रमांक 80/2018 के द्वारा अभियुक्त कैलाश सिंह उर्फ कौशल सिंह को भा.दं.सं. की धारा 307 के अपराध में 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं 5 हजार रूपये के अर्थदण्ड, धारा 25 आयुध अधिनियम 1959 के अपराध में 2 वर्ष के कठोर कारावास एवं 1 हजार रूपये के अर्थदण्ड तथा धारा 27 आयुध अधिनियम 1959 के अपराध में 5 वर्ष के कठोर कारावास एवं 2 हजार रूपये के…
श्मशान घाट की ज़मीन हेरफेर कर बेच दी
श्मशान घाट की ज़मीन हेरफेर कर बेच दी अभनपुर। भू माफिया अब श्मशान घाट की जमीन तक को नहीं बख्श रहे हैं।अभनपुर इलाके में ग्राम नायकबांधा की श्मशान घाट की ज़मीन को गलत तरीके से बेचने का मामला सामने आया है। श्मशान घाट की जमीन को बेचे जाने के बाद समूचे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है और शिकायतकर्ताओं ने इस मामले को लेकरन अभनपुर के तहसीलदार से शिकायत की है। और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुहार लगाते हुए कहा है श्मशान घाट की भूमि को बेचे…
इलेक्ट्रिकल गोडाउन में हुई चोरी
बिरगांव बीनू पेट्रोल पम्प के पास सड़क हादसे में युवक की मौत
बिरगांव बीनू पेट्रोल पम्प के पास सड़क हादसे में युवक की मौत रायपुर। बिरगांव स्थित बीनू पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंद दिया, युवक की मौके पर ही मोत हो गई। घटना खमतराई थाने की है। यह जगह डेंजर प्वाइंट के रूप में चिन्हित हो चुका है इसके बाद भी किसी संभावित दुर्घटना को रोकने का प्रयास अभी तक नहीं की गई है।
18 को नक्सलियों ने किया बंद का ऐलान
18 को नक्सलियों ने किया बंद का ऐलान सुकमा। दरभा डिवीजन के नक्सल संगठन ने पुलिसिया कार्यवाही का विरोध करते हुए 18 मई को बन्द का एलान किया है। दरभा डिवीजन के सचिव साईनाथ ने प्रेसनोट जारी कर कहा है कि पेशा कानूनों की धज्जियां सरकार जगह जगह उड़ा रही है। किरन्दुल इलाके में 4 नये पुलिस कैम्प और चिकपाल में 2 कैम्प खोलने की तैयारी पुलिस कर रही है। इन्ही विरोधो के साथ 3 मुठभेड़ों को फर्जी बताया गया है। गोंडेरास में जवानों द्वारा ग्रामीणों के साथ मारपीट और…
भालू ने ग्रामीण को मार डाला
भालू ने ग्रामीण को मार डाला महासमुंद। बागबाहरा के ग्राम घोयनाबाहरा में भालू के हमले से एक वृद्ध की मौत हो गई। जब परिजन जंगल की ओर ढूंढने गए तो देखा कि उसकी लाश जंगल में पड़ी हुई थी। परिजनों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। रेंजर मनोज चंद्राकर ने बताया कि ग्राम घोयनाबाहरा के चांदू राम गुरुवार सुबह दातून तोडऩे के लिए जंगल गया था। जब दोपहर वह घर नहीं पहुंचा तो शाम को परिजन जंगल की ओर ढूंढने गए। इस दौरान चांदू राम की लाश पड़ी मिली।…
दस अधिकारियों-कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस
दस अधिकारियों-कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महादेव कावरे ने संयुक्त जिला कार्यालय के विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया और उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। इस दौरान विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी में उदासीनता एवं लापरवाही के कारण उन्हें जिलाधीश द्वारा शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर द्वारा उपस्थिति पंजी अवलोकन के दौरान 10 अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर पाया गया। इनमें- श्रम विभाग के श्री आर.एस.मण्डावी, श्रम उप निरीक्षक, शेषेन्द्र प्रताप सिंह कल्याण अधिकारी, खाद्य विभाग के श्री राजेश शर्मा सहायक प्रोग्रामर, उप पंजीयक सहकारी संस्था…
