युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैम्प 27 को

युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैम्प 27 को रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 27 मई को रोजगार कार्यालय रायपुर, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, जी.ई. रोड, रायपुर में सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक प्लेसपमेंट कैम्प आयोजित है। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजकों आई.सी.आई.सी.आई. प्रुडेंशियल लाइफ इन्श्योरेन्श एवं त्रिमूर्ति री-रोलर्स प्राईवेट लिमिटेड, सिलतरा रायपुर द्वारा बिजनेस पार्टनर, डिस्ट्रीब्यूशन लीडर्स, सिक्यूरिटी गार्ड एवं काउ केयरटेकर के कुल…

भारत माता चौक से नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

भारत माता चौक से नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण रायपुर। नगर निगम द्वारा सड़क किनारे ठेले, खोमचे व अन्य व्यापार से अतिक्रमण के कारण सड़क दुर्घटना की आशंका से भारत माता चौक के आसपास से अतिक्रमण हटाया गया। इन लघु व्यवसायियों को सड़क पर व्यवसाय न करने की समझाइश देते हुए निगम ने इन्हें पास ही रिक्त भूखंड पर व्यवसाय हेतु स्थान भी उपलब्ध कराएगा। इसके लिए इन व्यवसायियों के साथ 28 मई को निगम के जोन अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। जोन क्रमांक 1 के कमिश्नर श्री दिनेश…

चेक बाउंस मामले में बिल्डर्स के खिलाफ जमानती वारंट

चेक बाउंस मामले में बिल्डर्स के खिलाफ जमानती वारंट रायपुर। राजधानी के जैनम बिल्डर्स के पार्टनर्स के खिलाफ रायपुर कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया है. यह वारंट चेक बाउंस के दो मामलों को लेकर है. २०१८-१९ में जैनम बिल्डर्स के पार्टनर के खिलाफ चेक बाउंस के कुल ८ मामले हैं. दो मामलों में बिलासपुर हाई कोर्ट के निर्देश के पालन करते हुए रायपुर कोर्ट ने बिल्डर्स के पार्टनर के खिलाफ वारंट जारी किया है.जैनम बिल्डर्स के खिलाफ शांति बाई जैन एवं श्वेता जैन ने पराक्रम लिखत अधिनियम की धारा…

बाथरूम में नहाते महिला की बना ली वीडियो,करता रहा ब्लैकमेल

बाथरूम में नहाते महिला की बना ली वीडियो,करता रहा ब्लैकमेल बिलासपुर। अपने ही घर में महफूज नहीं है इसलिए यह जानने उक्त खबर पर गौर करें और सावधानी बरतें। बिलासपुर की घटना है जहां एक ड्रायवर ने अपनी ही मालकिन का नहाते हुए तस्वीर शूट कर लिया है और मालिक की गैरमौजूदगी में फिल्म दिखाकर ब्लैकमेल करते रहा बल्कि अपनी हवस का शिकार भी बनाते रहा। बेबस महिला दो साल तक यह सब कुछ सहती रही जब ज्यादाती हो गई तो उसने अपने पति को सारे मामले की जानकारी दी…

देर रात रायपुरा के डेयरी में तोड़फोड़

देर रात रायपुरा के डेयरी में तोड़फोड़ रायपुर। शहर के आउटर रायपुरा इलाके में एक डेयरी में शनिवार देर रात 100 से ज्यादा लोगों ने घुसकर जमकर उत्पात मचाया। लोगों ने मजदूरों के बारे में जानकारी लेकर उनसे जमकर मारपीट की। सारे सामान टीवी, फ्रिज, एलईडी सबको तोड़ दिया। आधे घंटे तक उत्पात मचाने के बाद पुलिस के आने से पहले बदमाश फरार हो गए। घटना की फूटेज सीसीटीवी में कैद हो गई है इसलिए पुलिस डेयरी संचालक से पूछताछ कर संभावितों के नाम पूछ रही है। इतना ही नहीं…

नगर निगम ने जांचा शहर का वाटर एटीएम,खराब को किया दुरुस्त

नगर निगम ने जांचा शहर का वाटर एटीएम,खराब को किया दुरुस्त रायपुर। ठंडे व शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने के लिये नगरीय क्षेत्र में संचालित सभी वाटर एटीएम की आज पुन: जांच की गई। कुछ एटीएम के काम न करने की शिकायत मिलने पर नगर निगम आयुक्त श्री शिव अनंत तायल द्वारा सभी वाटर एटीएम की जांच कर आज ही सुधार कर चालू करने के निर्देश दिए गए थे। नगर निगम के सहायक अभियंता श्री अंशुल शर्मा ने बताया कि जहाँ एटीएम में खराबी पाई गई, उसे तकनीकी कर्मचारियों द्वारा…

पीएसीएल से रिफंड के लिए निवेशक निगम में भी करा सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

पीएसीएल से रिफंड के लिए निवेशक निगम में भी करा सकते हैं ऑनलाइन आवेदन रायपुर। चिटफंड कंपनी पीएसीएल से रिफंड के लिए निवेशक नगर पालिक निगम मुख्यालय व सभी जोन कार्यालय में सेवा केंद्र की स्थापना की गई है। सभी आवेदक जो अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं ,वे 31 जुलाई तक अपने रिफंड के लिए इन सेवा केंद्र में उपस्थित होकर ऑनलाइन आवेदन करा सकते हैं। नगर निगम कमिश्नर श्री शिव अनंत तायल ने बताया कि इस कार्य हेतु सेवा केंद्र में पृथक से प्रशिक्षित कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्त…

नान घोटाला, शिवशंकर भट्ट को जमानत नहीं

नान घोटाला, शिवशंकर भट्ट को जमानत नहीं रायपुर। नान घोटाला के मुख्य आरोपी शिवशंकर भट्ट को अदालत ने जमानत देने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष के वकील की दलील को सही माना है। जमानत याचिका फर्स्ट एडीजे लीना अग्रवाल कोर्ट में लगी थी। एक अन्य आरोपी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनिल टुटेजा को अदालत ने पहले ही अग्रिम जमानत दे दी है। नान मामले में 12 फरवरी 2015 को एफआईआर दर्ज की गई थी। एंटी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध शाखा ने राज्य में नागरिक…

भाजयुमो ने किया निगम का घेराव

भाजयुमो ने किया निगम का घेराव भिलाई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिक निगम भिलाई प्रशासन के खिलाफ आज दोपहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्मार्ट स्कूल एप की आड़ में निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्यवाही मांग की। भाजयुमो के प्रदेश प्रमुख नितेश कुमार मिश्रा का कहना है कि निगम प्रशासन ने डेवलपमेंट स्मार्ट स्कूल एप विथ कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम तैयार करने के लिए 28 फरवरी को निविदा बुलाई थी। जिसमें मुंबई की फारबिनरी टेक प्रायवेट लिमिटेड…

खाली पेट्रोल टैंकर को हाइवा ने ठोका

खाली पेट्रोल टैंकर को हाइवा ने ठोका तिल्दा नेवरा। आज सुबह तिल्दा से लगे तुलसी गांव में पेट्रोल पम्प के पास खाली खड़ी पेट्रोल टैंकर को हाइवा ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे फंसे हाइवा चालक को बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से निकाल कर तिल्दा सरकारी अस्पताल भेजा गया। शनिवार सुबह करीब 11 बजे तिल्दा से लगे तुलसी गांव में पेट्रोल पम्प के पास खाली खड़ी पेट्रोल टैंकर को हाइवा ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे स्टेयरिंग में फंसे हाइवा चालक को घंटे भर की मशक्कत के…