छत्तीसगढ़ी चावल के खरीददारों की लगी भीड़, तीन दिन में ही 400 किलो से अधिक के चावल की हुई बिक्री रायपुर। छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली में 15 से 20 मई तक चलने वाले, छत्तीसगढ़ के एरोमेटिक चावल मेले में आगंतुकों ने तीसरे दिन भी चावल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के हेंडीक्राफ्ट के आइटम की भी जमकर खरीदारी की। इस दौरान यहाँ आने वाले लोगो ने खरीदारी करने के बाद, भवन की कैंटीन में लजीज व्यंजनों के स्वाद का भी मजा लिया। छत्तीसगढ़ के चावल की डिमांड दिल्ली के अलावा गुड़गांव, फरीदाबाद,…
दिन: 17 मई 2019
सिरफिरा युवक टॉवर पर चढ़ा,हड़कंप
सिरफिरा युवक टॉवर पर चढ़ा,हड़कंप राजनांदगांव। डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक पहाड़ पर स्थित टॉवर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक टॉवर पर चढ़कर घूम रहा था। मंदिर में आने वाल दर्शनार्थियों ने जब युवक को टॉवर पर देखते ही मंदिर प्रबंधन को जानकारी दी, जिसके कुछ समय बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह एक गाड़ी का अविष्कार कर रहा है जो हवा…
बीज निगम के जिला प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस
बीज निगम के जिला प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस बेमेतरा। कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने कल बेमतरा स्थित विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया। कलेक्टर के निरीक्षण में कई कर्मचारी अनुपस्थित थे। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने कृषि उपज मण्डी कार्यालय, बीज-निगम कार्यालय, मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला एवं उप संचालक पशुधन विकास विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया। जिलाधीश श्री कावरे ने बीज निगम कार्यालय के जिला प्रबंधक श्री जे.सी. वर्मा के अनुपस्थित रहने पर उन्हें कारण…
मंत्री के नाम पर फोन, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार
मंत्री के नाम पर फोन, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार प्रतापपुर। स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव की फोटो ट्रू कॉलर के प्रोफाइल में लगाकर एक नंबर से धमकी देने का मामला सामने आया है. मोबाइल नम्बर 6260802262 का उपयोग करने वाले ने अपना नाम टीएस सिंहदेव दर्ज कराया था. इस नंबर से जब भी कोई कॉल जाती थी तो टीएस सिंहदेव का नाम व प्रोफाइल में फोटो नजर आता था. कॉल उठाने वाला शख्स खुद को टीएस सिंहदेव के यहां काम करने की बात कहकर धमकाता था. मामला जानकारी में…
नक्सल प्रभावित गांव में खुलेगा बैंक
नक्सल प्रभावित गांव में खुलेगा बैंक सुकमा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र जगरगुंडा में ग्रामीणों की समस्या सुनने कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ सहित पूरा प्रशासनिक अमला पहुंचे और चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी ग्रामीणों से ली। कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि जगरगुंडा में अब बैंक संचालित होंगे और ग्रामीणों का खाता यहीं के बैंकों में होगा तथा अब आधार कार्ड बनाने के लिए जगरगुण्डा के लोगों को कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा, आधार कार्ड…
अमित जोगी ने भूपेश को लिखी चिट्ठी
अमित जोगी ने भूपेश को लिखी चिट्ठी रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कर्ज माफी को लेकर चिट्ठी लिखी है। पत्र के जरिये उन्होंने तीन माँग रखी है। उन्होंने कहा है कि भूपेश सरकार द्वारा पारित ऋण माफी आदेश में समय-सीमा निर्धारण और वित्तीय प्रावधान के अभाव में इस आदेश का मूल्य उस कागज से भी कम है जिस पर वह छपा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जोगी जी के शपथ पत्र की जन घोषणा पत्र में नक़ल करने का ख़ामियाज़ा…
भाजपा का दोहरा-तिहरा चरित्र बेनकाब,देश से माफी मांगे – कांग्रेस
भाजपा का दोहरा-तिहरा चरित्र बेनकाब,देश से माफी मांगे – कांग्रेस रायपुर। सौमित्र और साध्वी के शर्मनाक बयानों की कड़ी निंदा करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि महात्मा गांधी और गोडसे को लेकर दिये गये इन बयानों से भाजपा का दोहरा-तिहरा चरित्र बेनकाब हो गया है। इन बयानों के लिये मोदी और शाह देश से माफी मांगे। सौमित्र और साध्वी को भाजपा का निलंबन नोटिस दिखावा मात्र है। भाजपा में हिम्मत है तो इन नेताओं को पार्टी से निकाल…
कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कलेक्टोरेट स्थित आगर संगोष्ठी कक्ष में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी का बेहतर क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिये। उन्होने कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों से कहा कि गांवों में कृषि चैपाल लगाकर किसानों को खाद बीज उठाव हेतु प्रेरित करेंगे। उन्होने सहायक पंजीयक एवं सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी से कहा कि डबल सिंगल लाक में खाद बीज का अग्रिम भंडारण सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को…
जिला चिकित्सालय में किया गया तीन सीजेरियन ऑपरेशन
जिला चिकित्सालय में किया गया तीन सीजेरियन ऑपरेशन मुंगेली। जिला चिकित्सालय मुंगेली में तीन सीजेरियन आपरेशन किया गया। जिसमें जिले के विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम सोढ़ार निवासी श्रीमती संगीता धृतलहरे पति पालन दास धृतलहरे, ग्राम धोतमा निवासी श्रीमती मिलाप साहू पति राजू साहू एवं कवर्धा जिले के ग्राम डबरीकुंडा निवासी श्रीमती पिंकी वैष्णव पति श्री गोपी वैष्णव शामिल है। तीनो जच्चे-बच्चे स्वस्थ्य हैं। उक्त सीजेरियन ऑपरेशन स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका जांगड़े, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. रश्मि भुरे एवं उनकी टीम द्वारा सम्पादित किया गया।
नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर
नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर मुंगेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित गैर संचारी रोग प्रकोष्ठ जिला (एन.सी.डी.) अंतर्गत शुक्रवार को विश्व उच्चरक्तचाप दिवस का आयोजन प्रात: 9 बजे से शाम 4 बजे तक जिला चिकित्सालय मुंगेली में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीपी आगरे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री उत्कर्ष तिवारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.के. भुआर्य के निर्देशन में किया गया। इसी तारतम्य में जिला स्तर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नोडल अधिकारी (एनसीडी) डॉ. शिवपाल सिंह…
