कर्ज के मामले में जेल भेजे गए किसानों को मिली जमानत

कर्ज के मामले में जेल भेजे गए किसानों को मिली जमानत रायपुर। कर्ज के मामले में जेल भेजे गए किसान श्री तुलाराम मौर्य और श्री सुखदास को गुरुवार को जमानत मिल गई। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश जेएम भगत ने अधिवक्ता श्री डी वर्मा और श्री वीरेन्द्र बहोते द्वारा की गई अर्जी पर सुनवाई करने के बाद जमानत की मंजूरी दे दी है। उल्लेखनीय है कि भारतीय स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा द्वारा चेक बाउंस के मामले में दायर किए गए परिवाद के आधार पर प्रथम श्रेणी मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी…

ताला खोलने के नाम पर करते थे चोरी,पकड़े गए चाचा भतीजा

ताला खोलने के नाम पर करते थे चोरी,पकड़े गए चाचा भतीजा रायपुर। पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है। वे घुम-घुम कर आलमारी के लॉक का चाबी बनाने के नाम पर घरों के आलमारी से सोने, चांदी के जेवरात एवं नगदी सहित अन्य आभूषण चोरी करते थे। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 81 ग्राम सोना, 400 ग्राम चांदी एवं 2 नग मोबाइल फोन जब्त किया गया है। दोनों आरोपी रिश्ते में चाचा भतीजा है।

2235 आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुपोषण चौपाल

2235 आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुपोषण चौपाल जांजगीर-चांपा। पोषण अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के 2235 आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुपोषण चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। माह के प्रथम एवं तृतीय गुरूवार को सुपोषण चौपाल के लिए दिन निर्धारित किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार ने मालखरौदा परियोजना के ग्राम मोहंदीकला के आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित सुपोषण चौपाल में शामिल हुई। योजना के तहत एक बच्चें का अन्न प्रासन्न किया गया। श्रीमती चखियार ने बताया…

कलेक्टर ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और पुलिस अधीक्षक सीडी टंडन ने गुरूवार को लोकसभा निर्वाचन 2019 मतगणना कार्य सुव्यवस्थित संपन्न कराने के लिए शासकीय कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय परिसर चातरखार में स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होने पार्किंग व्यवस्था, बेरिकेटिंग, जाली लगाने, विद्युत एवं फर्नीचर व्यवस्था हेतु लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिये। शासकीय कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय परिसर के बाहर एवं अंदर साफ-सफाई हेतु नगर पालिका मुंगेली के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिये।…

कलेक्टर के प्रयासों से जिला चिकित्सालय में सुविधाएं बढ़ी

कलेक्टर के प्रयासों से जिला चिकित्सालय में सुविधाएं बढ़ी मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज शासकीय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उनके प्रयासों से जिला चिकित्सालय में सुविधायें बढ़ी है। अब 12 प्रकार के बीमारियों की ईलाज होने लगी है। मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन भी किया जा रहा है। उन्होने ऑपरेशन थियेटर कक्ष, प्रसव कक्ष, आपातकालीन, माइनर ओटी कक्ष, पोषण पुनर्वास केंद्र, मनोचिकित्सा कक्ष, सीबीनॉट लैब, बलगम जांच सेंटर, ब्लड बैंक कक्ष, नर्स कक्ष, महिला, पुरूष वार्ड, सखी वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण…

कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र में उत्साह से कु. जानसी का मनाया जन्मदिन

कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र में उत्साह से कु. जानसी का मनाया जन्मदिन मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने गुरूवार को जिला चिकित्सालय निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि पोषण पुनर्वास केंद्र में उपचार के लिये भर्ती ग्राम धनगांव गोसाई की दो वर्षीय कु. जानसी का जन्मदिन है। पोषण पुनर्वास केंद्र में जन्मदिन मनाने के लिए तैयारी कर लिया गया था। कलेक्टर ने उत्साह के साथ कु. जानसी का जन्मदिन मनाया। केक काटने के बाद उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीडी…

कलेक्टर की अध्यक्षता में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक

कलेक्टर की अध्यक्षता में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में गुरूवार को शासकीय जिला चिकित्सालय मुंगेली के सभाकक्ष में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। उन्होने जिला चिकित्सालय के अपूर्ण कार्य को 30 मई तक पूरा कराने सीजीएमसी के प्रबंधक को निर्देश दिये। जिला चिकित्सालय के टायलेट में कमोड सीट को बदलकर इंडियन टायलेट सीट, दरवाजा एवं एक्झास्ट फेन लगवाने हेतु चर्चा की गई। ओव्हर हैड टेंक के पाईपलाइन का नवीनीकरण कार्य हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता…

स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण

स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण मुंगेली। जिले में संचालित समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन एवं स्वास्थ्य संस्थाओं में दिये जा रहे स्वास्थ्य सुविधाओं का उप संचालक स्वास्थ्य सेवायें रायपुर डॉ. सुरेन्द्र कुमार पामभोई के द्वारा निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम जिला चिकित्सालय मुंगेली के ओ.पी.डी., प्रसव कक्ष, एन.आर.सी., ओ.टी., लैब का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण सेवायें दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित चिकित्सक/कर्मचारियों से स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित आवश्यक चर्चा की। हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर उप स्वास्थ्य केंद्र करही का निरीक्षण…

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस 17 को

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस 17 को मुंगेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित गैर संचारी रोग प्रकोष्ठ जिला (एन.सी.डी.) कार्यक्रम अंतर्गत 17 मई को विश्व उच्चरक्तचाप दिवस मनाया जायेगा। इसी तारतम्य में जिला स्तर पर उच्चरक्तचाप से संबंधित बीमारियों के रोकथाम एवं स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने हेतु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 17 मई को प्रात: 9 बजे से 4 बजे तक किया जायेगा। जिसमें आम जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इसके लिये जिला चिकित्सालय मुंगेली में विश्व उच्चरक्तचाप दिवस के रूप में मनाया जा रहा…

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस 17 को

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस 17 को मुंगेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित गैर संचारी रोग प्रकोष्ठ जिला (एन.सी.डी.) कार्यक्रम अंतर्गत 17 मई को विश्व उच्चरक्तचाप दिवस मनाया जायेगा। इसी तारतम्य में जिला स्तर पर उच्चरक्तचाप से संबंधित बीमारियों के रोकथाम एवं स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने हेतु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 17 मई को प्रात: 9 बजे से 4 बजे तक किया जायेगा। जिसमें आम जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इसके लिये जिला चिकित्सालय मुंगेली में विश्व उच्चरक्तचाप दिवस के रूप में मनाया जा रहा…