2235 आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुपोषण चौपाल

0

2235 आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुपोषण चौपाल

जांजगीर-चांपा। पोषण अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के 2235 आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुपोषण चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। माह के प्रथम एवं तृतीय गुरूवार को सुपोषण चौपाल के लिए दिन निर्धारित किया गया है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार ने मालखरौदा परियोजना के ग्राम मोहंदीकला के आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित सुपोषण चौपाल में शामिल हुई। योजना के तहत एक बच्चें का अन्न प्रासन्न किया गया। श्रीमती चखियार ने बताया कि चौपाल में विभिन्न पांच प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाती है। जिसमें स्कूल पूर्व अनौपचारिक शिक्षा, पोषण दिवस, जनस्वास्थ्य दिवस, अन्नप्रासन्न गोदभराई आदि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। मोहंदीकला में आयोजित चैपाल में परियोजना अधिकारी श्रीमती रेखा श्रीवास्तव सेेक्टर पर्यवेक्षक दीप्ती महिलांगे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व ग्रामीण उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों