मिट्टी तेल छिड़क कर पत्नी को जला दिया,मौत रायपुर। राजधानी के कोटा निवासी एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी पर मिट्टी तेल छिड़कर आग लगा दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बताया गया कि सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कोटा, मस्जिद रोड निवासी विजय जॉर्ज अपने पत्नी नलिनी जॉर्ज के साथ रहता था। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान आक्रोशित पति विजय ने मिट्टी तेल छिड़कर नलिनी पर आग लगा दी।आग से वह काफी झुलस…
दिन: 9 मई 2019
नाबालिग से रेप, युवक फरार
नाबालिग से रेप, युवक फरार रायपुर। अपराध है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है,रोज कहीं न कहीं कोई इस प्रकार की घटना सामने आ रही है। राजधानी में नाबालिग से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि नाबालिग को युवक दवाई दिलाने के बहाने ले गया और फिर उसके साथ बलात्कार किया। इस मामले में राजधानी की विधानसभा पुलिस ने धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है। घटना विधानसभा थाने के दोंदेखुर्द इलाके की है। आरोपी तिल्दा का…
एसडीएम द्वारा अवैध बोर खनन पर वाहन जब्त
एसडीएम द्वारा अवैध बोर खनन पर वाहन जब्त मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देशानुसार मुंगेली जिले में बिना अनुमति के बोर खनन पर प्रतिबंध लगा हुआ है। अनुविभाग मुंगेली अंतर्गत ग्राम सुरीघाट में आज 9 मई को बिना अनुमति के बोर खनन किया जा रहा था जिसकी सूचना मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मुंगेली श्री अमित गुप्ता द्वारा उक्त बोर वाहन क्रमांक केए 01 एमजे 3459 एवं सहायक वाहन क्रमांक टीएन 28 एवाय 9636 को जब्त कर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है।…
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किया जूस सेंटर का निरीक्षण
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किया जूस सेंटर का निरीक्षण मुंगेली। ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए मौसमी फल, गन्ना जूस, पानी बर्फ अन्य पदार्थो का खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती पुष्पा तिरकी द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होने सभी गन्ना रस के संचालकों को साफ-सफाई रखने एवं खाद्य बर्फ का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया। मैंगो शेक के संचालकों को भी साफ-सफाई रखने हेतु व मैंगो शेक में खाद्य रंग का उपयोग करने को कहा गया है। बर्फ बनाने में दूषित जल के उपयोग को रोकने हेतु बर्फ फैक्ट्री…
नौसेना में सेलर्स पद हेतु आवेदन 19 मई तक
नौसेना में सेलर्स पद हेतु आवेदन 19 मई तक मुंगेली। भारतीय नौसेना (इंडियन नेवी) मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास उम्मीदवारों से सेलर्स पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन आंमत्रित कर रही है। 10वीं पास उम्मीदवार इस पद के लिए 19 मई 2019 तक आवेदन कर सकते है। भर्ती कम्प्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर किया जायेगा। इसके लिए आवेदन नि:शुल्क है। आवेदक का जन्म 01 अक्टूबर 1994 से 30 सितम्बर 2002 के बीच होना चाहिए। आवेदन वेबसाईट ज्वाईनइंडियननेवीडाटजीवोव्हीडाटइन पर ऑनलाईन किया जा…
मालवाहकों में पशुओं के उपयोग पर प्रतिबंध 30 जून तक प्रभावशील
मालवाहकों में पशुओं के उपयोग पर प्रतिबंध 30 जून तक प्रभावशील जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एव पशु क्रूरता निवारण समिति के अध्यक्ष श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने गर्मी के मौसम में मालवाहको में दोपहर के समय पशुओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर के जारी आदेश के अनुसार गर्मी के मौसम में दोपहर के समय 12 से 03 बजे तक 37 डिग्री सेलसियस से अधिक तापमान बना रहता है। दोपहर के समय मालवाहक में पशुओं के उपयोग से पशुआंे के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है, मृत्यु भी हो…
बारिश से पहले नालों में कचरा रहा तो खैर नहीं
बारिश से पहले नालों में कचरा रहा तो खैर नहीं रायपुर। कमिश्नर श्री शिव अनंत तायल के निर्देश पर बारिश में जलभराव की स्थिति को रोकने के लिये नगर निगम की टीम मुस्तैदी से जुटी हुई है। कमिश्नर ने दो टूक कह दिया कि बारिश में किसी भी नाले के कारण जल भराव की स्थिति न बने। इसके तहत लगातार शहर के छोटे व बड़े नालों की बड़े पैमाने पर सफाई करायी जा रही है। आयुक्त श्री तायल इन सफाई कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा भी कर रहे हैं,…
ट्रेन में पत्नी पर एसिड फेंका,पति गिरफ्तार
ट्रेन में पत्नी पर एसिड फेंका,पति गिरफ्तार अंबिकापुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर अम्बिका एक्सप्रेस में पत्नी पर एसिड से हमला करने के मामले में आरोपी पति को आज रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक रेलवे सुनील कुमार जैन ने बताया कि 6 मई को अम्बिकापुर से जबलपुर आने के लिए एक महिला अपनी मां के साथ अंबिकापुर एक्सप्रेस में बैठी थी। इसी दौरान एक नाकाबपोश व्यक्ति उन पर एसिड फेंक कर मौके से फरार हो गया। इस मामले में सूचना मिलने पर शासकीय रेलवे पुलिस ने…
सुपेला टीआई भावेश निलंबित
सुपेला टीआई भावेश निलंबित दुर्ग। विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में जिला पुलिस अधीक्षक प्रखर पाण्डेय ने गुरुवार को सुपेला थाना प्रभारी भावेश साव को निलंबित कर दिया है। भावेश साव के खिलाफ पुलिस अधिकारियों को लगातार कार्य के प्रति लापरवाही बरतने, रिपोर्ट दर्ज करने में विलंब करने की शिकायत मिल रही रही थी।
गढ़चिरौली में नक्सलियों ने मिक्सर मशीन-टैंकर फूंका
गढ़चिरौली में नक्सलियों ने मिक्सर मशीन-टैंकर फूंका राजनांदगांव। गढ़चिरौली में एक बार फिर नक्सलियों ने सडक़ निर्माण कर रही एक कंपनी के सामानों को आग के हवाले कर दिया है। एटापल्ली डिवीजन के कसनसूर पुलिस थाना के कारका गांव में कल देर रात को नक्सलियों ने एक पानी टैंकर समेत मिक्सर मशीन को आग लगा दी। बताया गया है कि प्रधानमंत्री सडक़ योजना के अंतर्गत सडक़ निर्माण का काम चल रहा है। कल दर्जनभर सशस्त्र नक्सलियों ने निर्माण काम कर रहे मजदूरों को धमकाते हुए काम नहीं करने की चेतावनी…
